IGRSUP gov in UP Login; रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक, Index 2024, सम्पत्ति खोजें

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

IGRSUP gov in UP Login: उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए अपने संपत्ति एवं विवाह पंजीकरण की सुविधा स्टांप एवं पंजीकरण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर प्रदान की गई है, जैसा की देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए बहुत सी राज्य सरकारें सरकारी कागजी कार्यों में डिजिटल बदलाव कर रही है, जिससे ऑनलाइन माध्यम से सरकारी कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी और नागरिकों को बार-बार कार्यालय जाने की समस्या से राहत मिल सेकगी। IGRSUP पोर्टल राज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं जैसे अचल संपत्ति पंजीकरण, विवाह पंजीकरण, अभिलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि संपत्ति की खोज आदि की उपलब्ध की गई हैं। पोर्टल पर उपलब्ध इन सभी सेवाओं का लाभ राज्य के निवासी घर बैठे ही इसकी ऑफिसियल वेबसाइट igrsup.gov.in के माध्यम से उठा सकेंगे।

ऐसे में अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पोर्टल पर संपत्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको IGRSUP विभाग क्या है ? पोर्टल के लाभ, IGRSUP पर संपत्ति रजिस्ट्रेशन, संपत्ति खोजें, विवाह पंजीकरण प्रक्रिया आदि की जानकारी प्रदान करेंगे, इसके लिए आप इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

Up Marriage, property registration, registry online check
Up Marriage, property registration, registry online check

Table of Contents

IGRSUP क्या है?

IGRSUP जिसका पूरा नाम Integrated grievance redressal system है, इसे हिंदी में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के नाम से जाना जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा बहुत सी सेवाएं उपलब्ध की गई हैं, पोर्टल पर नागरिकों को प्रॉपर्टी के पंजीकरण, रजिस्ट्री दस्तावेज, बैनामा पंजीकरण, विवाह पंजीकरण आदि बहुत से सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सकता हैं। इसके साथ ही राज्य के निवासी जो पोर्टल पर उपलब्ध इन सभी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, वह अपने लेखपत्र को इस वेबसाइट के माध्यम से खुद से घर बैठे ही तैयार कर सकते हैं या इसके अलावा जनसामान्य द्वारा IGRSUP की वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाओं हेतु आवेदन के लिए अपने नजीदकी जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क जमा करके सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

उत्तर प्रदेश स्टांप और पंजीकरण विभाग

स्टांप और पंजीकरण उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्त्वपूर्ण विभाग हैं, इस विभाग का कार्य अचल सम्पत्तियों का लेखपत्रों का पंजीकरण करना है। स्टांप और पंजीकरण विभाग संपत्ति संबंधित पंजीकरण के साथ रजिस्ट्री के बाद लेखपत्रों का संरक्षण और लेखपत्रों को प्लेफॉर्म के माध्यम जनसाधारण के लिए काफी सुलभ और सरल बनाता है। यह पोर्टल मुख्यत: दो अधिनियमों – भारतीय स्टांप अधिनियम 1899 और पंजीकरण अधिनियम 1908 के तहत कार्य करता है। आपको बता दें पंजीकरण रजिस्ट्री विभाग द्वारा पंजीकरण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किया जाता है, यह दस्तावेजों की रजिस्ट्री, उनके संरक्ष्ण और सबूत या अन्य उद्देश्य के लिए दस्तावेजों की प्रतियों को आम जनता और अदालत तक उपलब्ध कराने में मदद करता है।

IGRSUP gov in UP Login

आर्टिकल का नामIGRSUP gov in UP Login
संबंधित विभागउत्तर प्रदेश स्टांप और पंजीकरण विभाग
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2024
माध्यमऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को संपत्ति एवं विवाह
रजिस्ट्रेशन आदि की सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटigrsup.gov.in

Also Read: UP Vridha Pension Yojana

आईजीआरएस यूपी संपत्ति एवं रजिस्ट्रेशन के लाभ

राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए आईजीआरएस यूपी संपत्ति पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आईजीआरएस पोर्टल की शुरुआत नागरिकों को अपने संपत्ति एवं विवाह पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही प्रॉपर्टी के पंजीकरण, रजिस्ट्री दस्तावेज, बैनामा पंजीकरण, विवाह पंजीकरण आदि सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • IGRSUP पोर्टल पर सभी सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • संपत्ति पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन होने से आवेदक आसानी से संपत्ति रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा कर सकेंगे और इससे उनके समय की भी बचत हो सकेगी।
  • यदि राज्य का कोई नागरिक जमीन खरीदता है, तो उसे रजिस्ट्री एवं अपॉइंटमेंट घर बैठे ही प्राप्त हो जाएगा।
  • पोर्टल पर संपत्ति की जनकारी उपलब्ध होने से कार्यो संपत्ति को लेकर होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा और कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी।

यूपी संपत्ति रजिस्ट्रेशन हेतु दस्तावेजों की सूची

यूपी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • आवेदक का फोटोग्राफ और जमीन के दस्तावेज
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • ऑफलाइन आवेदन पत्र की प्रति
  • संपत्ति को बेचने तथा खरीदने वाले व्यक्ति के पहचान पत्र दस्तावेज
  • संपत्ति पंजीकरण अनुक्रमणिका पंजिका
  • गवाहों के पहचान पत्र

यूपी स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा यूपी स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन पोर्टल को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से संपत्ति पंजीकरण और विवाह पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना है। इससे नागरिक घर बैठे ही आसानी से संपत्ति संबंधी जानकारी देख सकेंगे और जहाँ उन्हें पहले विवाह पंजीकरण और संपत्ति की जानकारी देखने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे कई बार कार्य समय पर पूरा नहीं होने की वजह से उनके समय की काफी बर्बादी भी होती थी, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा पोर्टल पर सभी तरह सुविधाएं नागरिकों को प्रदान की गई है। इससे नागरिकों की संपत्ति की जानाकरी ऑनलाइन उपलब्ध होने से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी और सम्पत्ति को लेकर होने वाली गड़बड़ी को भी रोका जा सकेगा।

Also Check: उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना ऑनलाइन आवेदन

IGRSUP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

उत्तर प्रदेश IGRS पोर्टल पर नागरिकों को कई तरह की सेवाएं उपलब्ध की गई हैं, जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन
  • विवाह पंजीकरण
  • बैंक बंधक पत्र
  • रजिस्टर्ड कॉपी
  • अपना RSO जाने
  • यूपी सेल डीड
  • रजिस्ट्री दस्तावेज
  • सर्किल रेट
  • NEC
  • ई-स्टांप
  • मार्किट वेल्यू सर्च
  • सोसाइटी रजिस्ट्रेशन

IGRSUP प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और अपने नाम पर संपत्ति को पंजीकृत करना चाहते हैं, तो आप उत्तरप्रदेश IGRSUP की ऑफिसियल वेबसाइट पर संपत्ति रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, इसके लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • IGRSUP प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आप स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें। Up property registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको मेन्यू बार में संपत्ति पंजीकरण के अंतर्गत बहुत से लिंक दिखाई देंगे, आपको आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा। Up property registration apply
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लेख पत्र पंजीकरण पोर्टल खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको नवीन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। Property registration apply
  • नवीन आवेदन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण नवीन आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। Up property registration form
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका जनपद, तहसील, उपनिबंधक, मोबाइल संख्या, पासवर्ड, पुनः पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके प्रवेश करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा इसे भरें और आगे बढ़ें।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरने सही से भरनी होगी।
  • अब आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर इसे संबंधित कार्यालय में जमा कर दें।
  • इस तरह आपकी IGRSUP प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

IGRSUP संपत्ति की खोज कैसे करें?

पोर्टल पर संपत्ति की खोज करने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेपस को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आवेदक IGRSUP की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत संपत्ति पंजीकरण का मेन्यू देखने को मिलेगा, जिसपर आपको संपत्ति खोजें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर संपत्ति एवं रजिस्ट्रेशन विभाग संपत्ति खोजें का पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको संपत्ति खोजने के लिए कैटेगरी का चयन करना होगा।
  • अब आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे अपना गाँव, तहसील, मोहल्ला आदि भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको विवरण देखें के लिंक पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर IGRSUP सम्पति की जानकारी खुलकर आ जाएगी।

Also Read: UP मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

यूपी संपत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट

यूपी संपत्ति पंजीकरण के लिए अपॉइंटमेंट प्राप्त करने की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • राज्य के जिन नागरिकों द्वारा यूपी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है वह संपत्ति रजिस्ट्रेशन अपॉइंटमेंट के लिए सबसे पहले IGRSUP की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको संपत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट वाले भाग पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको प्रयोक्ता लॉगिन में आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन के बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आप जानकारियों को चुने और अपनी सुविधानुसार संपत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट प्राप्त कर लें।

पोर्टल पर संपत्ति विवरण कैसे देखें?

पोर्टल पर संपत्ति विवरण देखने के लिए उम्मीदवार यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले आवेदक IGRSUP की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत संपत्ति पंजीकरण की सेवा के तहत चौथा लिंक संपत्ति विवरण देखने को मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने प्रॉपर्टी सर्च का नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको संपत्ति विवरण के लिए अपने क्षेत्र ग्रामीण (Rural Properties) या शहरी (Urban Properties) में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको यहाँ अपने जिला, एसआरओ ऑफिस, गाँव, खसरा नंबर आदि जानकारी भरकर सबमिट करनी होगी। Property Search
  • जैसे ही आप इसे सबमिट करेंगे आपके सामने संपत्ति विवरण खुलकर आ जाएगा।

IGRSUP स्टांप वापसी हेतु आवेदन कैसे करें ?

IGRSUP स्टांप वापसी हेतु आवेदन के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले आप IGRSUP की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत संपत्ति पंजीकरण में स्टांप वापसी हेतु आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा। Stamp refund application
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आप नवीन आवेदन के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • नवीन आवेदन के लिंक पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपको अपना जनपद, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, पुनः पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को भरकर प्रवेश करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने स्टांप वापसी के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सारी जानकारी भरकर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आपके स्टांप वापसी हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

IGRSUP पोर्टल पर विवाह पंजीकरण प्रक्रिया

IGRSUP पोर्टल पर विवाह पंजीकरण करने के लिए दूल्हा और दुल्हन दोनों शादी को ऑनलाइन पंजीकृत करने के लिए एक वैध प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड हुआ आवश्यक है, जिसकी मदद से आवेदक विवाह पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, पोर्टल पर विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • विवाह पंजीकरण के लिए सबसे पहले IGRSUP पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको विवाह पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • विवाह पंजीकरण के ऑप्शन में आपको आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।New registration apply
  • अब आपके सामने नवीन आवेदन पत्र भरें का ऑप्शन खुलकर आ जाएगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने यूपी विवाह पंजीकरण आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा। Marriage registration apply
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • अब फॉर्म को भरने के बाद आपको उसका प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अत्तछ करके उसे संबंधित कार्यालय में जमा कर दें।
  • इस तरह आप विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

Also Read: उप्र सेवायोजन पंजीकरण ऑनलाइन 2024

विवाह पंजीकरण आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन ऐसे करें

यूपी विवाह पंजीकरण के लिए आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक IGRSUP पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको विवाह पंजीकरण के ऑप्शन के अंतर्गत आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा। Marriage registration verification
  • यहाँ आपको आय प्रमाण पत्र क्रमांक संख्या या आवेदन संख्या, विवाह का दिनाक कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आप देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • देखें पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर यूपी विवाह पंजीकरण सत्यापन संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

IGRSUP पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाण पत्र के लिए आवेदन

  • आईजीआरएस यूपी पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाण पत्र हेतु आवेदन के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाण पत्र के विकल्प के अंतर्गत पंजीकृत लैब पत्र प्रमाण पत्र का आवेदन का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपने जनपद, उप निबंधन कार्यालय, संपत्ति का प्रकार, पंजीकरण वर्ष, पंजीकरण संख्या, पंजीकरण, आवेदन कर्ता का नाम आदि जानकारी भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरकर आपको कैप्चा कोड भरकर प्रवेश करें के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आप आसानी से पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर पाएंगे।

विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि के लिए ऐसे करें आवेदन

  • विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि के लिए आवेदन हेतु सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको अभिलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहाँ आप इसके अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि का पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको नवीन आवेदन प्रपत्र भरें का एक लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने अगले पेज में अभिलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि हेतु आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ आवेदन फॉर्म में आपको आवेदनकर्ता की आधार संख्या, आवेदन कर्ता का नाम, पिता का नाम, आवेदन कर्ता का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको आगे बढे के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आप आगे रजिस्ट्रीकरण कार्यालय का विवरण उसके साथ लेखपाल का विवरण और पुनः अवलोकन कर अपने आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप देंगे।
  • अब आखिर में सारी जानकारी को चेक करके आपको फाइनल सबमिट करने के बाद आपके अभिलेखों के लिए प्रमाणित प्रतिलिपि हेतु आवेदन ऑनलाइन हो जाएगा।

भार मुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला हेतु ऐसे करें आवेदन

  • इसके लिए सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको नागरिक ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत भार मुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला का लिंक दिखाई देगा।
  • यहाँ आपको आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको यहाँ नवीन आवेदन प्रपत्र भरें के लिंक पर क्लिक करना होगा। Bhar mukt certificate apply
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भार मुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला हेतु आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आप आवेदन तीन चरणों में आवेदन कर्ता का विवरण, संपत्ति का विवरण, पूर्वावलोकन की जानकारी दर्ज कर पूरा कर सकते हैं।
  • अभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपकी भार मुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

भार मुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला प्रमाण पत्र प्राप्ति सत्यापन प्रक्रिया

  • भार मुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला प्रमाण पत्र प्राप्ति सत्यापन के लिए सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको भार मुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्राप्ति/सत्यापन करें का लिंक देखने को मिलेगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने भार मुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला प्रतिलिपि आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब यहाँ आपको अपनी आवेदन संख्या, आवेदन करने का दिनाक, कैप्चा कोड भरना होगा।
  • सारी जानकारी भरकर आपको प्रमाण पत्र प्राप्ति सत्यापन देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने भारमुक्त प्रमाण पत्र/बारह साला प्रतिलिपि सत्यापन की जानकारी खुलकर आ जाएगी।

IGRSUP पोर्टल पर शिकायत या सुझाव ऐसे करें दर्ज

IGRSUP पोर्टल पर सम्पत्ति संबंधी जानकारी या अन्य कार्य में किसी तरह की समस्या के लिए आप इसकी शिकायत या सुझाव भी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं, पोर्टल पर शिकायत या सुझाव दर्ज करने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • पोर्टल पर शिकायत या सुझाव दर्ज करने के लिए सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको मेन्यू बार में सुझाव एवं समस्या का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपना सुझाव समस्या प्रविष्टि करेंगे, इसके लिए आपको पहले अपने जनपद का चयन करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, विषय, सुझाव आदि को भरना होगा।
  • सारी जानकारी भरकर आपको कैप्चा कोड को दर्ज करके सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • शिकायत पंजीकृत हो जाने के बाद आपको इसी पेज में अपने सुझाव समस्या का उत्तर देखने को मिल जाएगा।
  • शिकायत की स्थिति देखने के लिए आपको नीचे अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को बॉक्स में भरना होगा।
  • जानकारी भरकर आप खोजें के बटन पर क्लिक कर दें।
About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment