मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल MP Bhulekh Portal; ऑनलाइन खसरा खतौनी नाम अनुसार, भू नक्शा एमपी, Khatauni Fard Download

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Updated on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के नागरिकों को भूमि संबंधित विवरण ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए एमपी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के नागरिक घर बैठे ही अपने मोबाइल के माध्यम से अपनी भूमि संबंधित सभी विवरण जैसे भूनक्शा, भूलेख खसरा खतौनी आदि चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर नागरिक भूमि विवरण से संबंधित उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे इसके साथ ही अपनी भूमि का खसरा खतौनी भी नाम अनुसार चेक करने के लिए उन्हें पटवारी या सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अगर आप भी मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी हैं और अपनी भूमि का खसरा खतौनी नाम अनुसार चेक करना चाहते हैं, तो भूमि संबंधित सभी विवरण आप एमपी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल चेक करने की क्या प्रक्रिया है, लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के लाभ, खसरा खुटौनी नाम अनुसार चेक करने की प्रक्रिया आदि जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल MP Bhulekh Portal

Table of Contents

मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी 2024

मध्य प्रदेश के भूमि संबंधित जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से एमपी लैंड रिकॉर्ड पोर्टल ओर आसानी से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है, मध्य प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा सभी नागरिकों के लिए Land Record MP की सुविधा उपलब्ध की गई है। इस सुविधा के माध्यम से देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए कार्यो में तेजी और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य सरकारें अपना रही हैं, एमपी भूलेख रिकॉर्ड पोर्टल पर नागरिकों की भूमि से संबंधित सभी विवरण का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया गया होता है। इस पोर्टल पर नागरिक अपनी भूमि संबंधित सभी विवरण आसानी से चेक कर सकेंगे। पोर्टल पर नागरिकों के भूमि संबंधित सभी विवरण होने से कार्य बेहद ही सरल और आसान हो जाएंगे, और भूमि को लेकर होने वाले अवैध अतिक्रमण या धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा।

आर्टिकल का नाममध्य प्रदेश भूलेख खतौनी नाम अनुसार चेक
पोर्टलमध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल
संबंधित विभागराजस्व विभाग, एमपी
राज्यमध्य प्रदेश
साल2024
माध्यमऑनलाइन
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यभूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन
देखने की सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटlandrecords.mp.gov.in

एमपी भूलेख पोर्टल का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी भूलेख पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से एक जगह भूमि संबंधित ब्यौरा उपलब्ध करवाना है, इसके लिए सरकार द्वारा जारी पोर्टल पर भूमि संबंधित विवरण ऑनलाइन उपलब्ध किया गया होता है। इससे जहाँ पहले नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज जैसे खसरा खतौनी नकल, जमाबंदी आदि की जांच के लिए बार-बार पटवारी कार्यालय में चक्कर काटने पड़ते थे, वहीं अब वह आसानी से अपनी भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से चेक कर सकेंगे। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी इसके साथ ही भूमि को लेकर होने वाले अवैध अतिक्रमण या भूमि रिकॉर्ड में होने वाली गड़बड़ी को भी रोकने में मदद मिलेगी।

Also Read: मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप या वेतन पर्ची डाउनलोड प्रक्रिया

MP Bhulekh खसरा खतौनी के लाभ एवं विशेषताएं

मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी के माध्यम से नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी निमानुसार है।

  • मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन उनकी भूमि संबंधित सभी विवरण आसानी से एक जगह प्राप्त हो जाएगा।
  • पोर्टल पर नागरिक अपनी भूमि का विवरण जैसे भूनक्शा, भूलेख खसरा खतौनी आदि घर बैठे चेक कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल पर भूमि का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों आसानी से कहि भी और कभी भी अपने दस्तावेजों का रिकॉर्ड प्राप्त कर सकेंगे।
  • नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा पोर्टल के साथ-साथ भू-नक्शा मोबाइल ऐप की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
  • एमपी भूलेख की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होने से राजस्व विभाग के लिए भूलेख की जाँच करना और भी आसान हो जाएगा।
  • जहाँ पहले नागरिकों को भूमि संबंधित विवरण देखने के लिए बार-बार पटवारी कार्यालय की चक्कर काटने पड़ते थे, वहीं अब पोर्टल पर सभी जानकारी उपलब्ध होने से उन्हें कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • राज्य के नागरिकों का भूमि संबंधित विवरण ऑनलइन उपलब्ध होने से जमीन को लेकर होने वाले वाद-विवाद और अवैध अतिक्रमण जैसी समस्या को खत्म किया जा सकेगा।
  • भूमि संबंधित जानकारी को लेकर होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सकेगा साथ ही कार्यों में अधिक पारदर्शिता भी बनाई जा सकेगी।

मध्य प्रदेश खसरा खतौनी जिलेवार लिस्ट

मध्य प्रदेश खसरा खतौनी के लिए राज्य के वह जिले जिनका भू-अभिलेख ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध किया गया है, ऐसे सभी जिलों के भूलेख खसरा खतौनी रिकॉर्ड ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है, ऐसे सभी जिलों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है।

अलीराजपुरअनूपपुरभिंड
बैतूलमंदसौरशाजापुर
अशोक नगरसिवनीसीधी
बड़वानीनरसिंहपुरनीमच
बालाघाटग्वालियरश्योपुर
बुरहानपुरविदिशासिंगरौली
कटनीनिवाड़ीशहडोल
खरगौनपन्नारतलाम
धारहरदाशिवपुरी
दतियामंडलाटीकामगढ़
मुरैनाआगरा मालवासागर
छतरपुरखंडवाझाबुआ
डिंडौरीराजगढ़इंदौर
छिंदवाड़ाजबलपुरउज्जैन
देवासरायसेनहोशंगाबाद
गुनारीवासीहोर
कटनीउमरिया
दमोहसतना

एमपी भूलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार ऐसे करें चेक

जो नागरिक मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वह इसे चेक और डाउनलोड करने के लिए यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • मध्य प्रदेश खसरा खतौनी चेक करने के लिए सबसे पहले आवेदक एमपी लैंड रिकॉर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें। MP bhulekh khasra khatauni check
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको राज्य का मैप दिखाई देगा, जिसमे आपको अपने जिले का चयन करना होगा। MP khasra khatauni check
  • जिले का चयन करने के बाद आपको खसरा विवरण देखने के लिए पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी। Check khasra khatauni
  • इसके लिए पहले अपने जिले का चयन करके आप अपने तहसील और गाँव का चयन करें।
  • अब आपको अपने नाम अनुसार लैंड रिकॉर्ड देखने के लिए नीचे भू-स्वामी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके भू-स्वामी के नाम की खुलकर आ जाएगी, यहाँ आपको लिस्ट में अपने नाम का चयन करके दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • अब आखिर में आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी सही होने पर आपको विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर खसरा खतौनी की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आप अपने नाम अनुसार अपने खसरा खतौनी चेक कर सकते हैं।

Also Read: मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2024

MP भू-नक्शा ऑनलाइन ऐसे करें चेक

  • मध्य प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन चेक करने के लिए आवेदक सबसे पहले भू-लेख पोर्टल ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको सर्च का विकल्प दिखाई देगा, यहाँ आपको इसपर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर विभिन्न विकल्प खुलकर आ जाएंगे इनमे से आपको भू-नकशा के विकल्प पर क्लिक करना होगा। MP bhunaksha check
  • अब आपकी स्क्रीन पर भू-नक्शा चेक करने के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपने जिला, तहसील और गाँव का चयन करना होगा। MP bhu-naksha check
  • इसके बाद आपको खसरा नंबर भरकर जमा करें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके जमीन का विवरण खुलकर आ जाएगा और मैप में आपकी जमीन का नक्शा हाईलाइट हो जाएगा।
  • इस तरह आपके एमपी भू-नक्शा ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

एमपी भूलेख पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया

एमपी भूलेख पोर्टल पर लॉगिन के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आवेदक भू-लेख पोर्टल ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिन डैशबोर्ड दिखाई देगा।
  • यहाँ आपको अपनी लॉगिन आईडी भरकर विभाग का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • अब आखिर में सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपकी पोर्टल पर लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पोर्टल पर नगरीय क्षेत्र लैंड बैंक ऑनलाइन कैसे देखें

भूलेख पोर्टल पर नगरीय क्षेत्र लैंड बैंक ऑनलाइन देखने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले उम्मीदवार भूलेख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको नगरीय क्षेत्र लैंड बैंक का लिंक दिखाई देगा, आपको उसपर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नगरीय क्षेत्र लैंड बैंक की जिलेवार लिस्ट आ जाएगी।
  • यहाँ आप अपने जिले का अनुसार नगरीय क्षेत्रों के नाम देख सकते हैं।
  • इस तरह आप मध्य प्रदेश की नगरिया क्षेत्र की लैंड बैंक की लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

एमपी आबादी अभिलेख अधिकार निकालने की प्रक्रिया

पोर्टल पर एमपी आबादी अभिलेख अधिकार निकालने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले आवेदक पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको आबादी अभिलेख अधिकार का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको दो विकल्प दिखाई देंगे।
  • जैसे क्या आप अधिकारी अभिलेख खोजना चाहते हैं या अधिकारी अभिलेख की प्रमाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • यदि आप अधिकारी अभिलेख खोजना चाहते हैं तो Yes पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज आ जाएगा, यहाँ आपको जिला, तहसील और गाँव का चयन करना होगा। Abadi abhilekh adhikar check
  • अब भू-स्वामी, प्लाट संख्या या ब्लॉक संख्या में से किसी एक का चयन करके आप उस संख्या को दर्ज कर दें।
  • इसके बाद आप दिए गए कैप्चा कोड को भरकर विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आबादी अभिलेख अधिकार की जानकारी खिलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आपकी आबादी अभिलेख अधिकार निकालने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Also Read: मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2024

एमपी भूलेख पोर्टल पर भूमि बंदक की स्थिति जाने

भूलेख पोर्टल पर भूमि बंदक की स्थिति जानने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार एमपी लैंड रिकॉर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको मध्य भाग में भूमि बंधन का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुएलगा, यहाँ आपको दो विकल्प जैसे प्रमाणित व प्रमाणित प्रति का विकल्प मिलेगा।
  • यहाँ आप केवल अप्रमाणित प्रति निकाल सकते हैं, यहाँ पर आपको अप्रमाणित प्रति विकल्प पर Yes पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज में आपसे कुछ व्यक्तिगत विवरण व लैंड रिकॉर्ड मांगे जाएंगे, सभी विवरण भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने भूमि बंधन का विवरण खुलकर आ जाएगा।
  • इस तरह आपकी भूमि बंधन विवरण देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

भू-नक्शा एमपी मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड

एमपी सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल ऐप भी लांच किया है, इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे ही अपनी भूमि संबंधित विवरण चेक कर सकेंगे, जिसके लिए मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आवेदक अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • यहाँ आपको सर्च पर Bhu Naksha MP App Download टाइप करके सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भू नक्शा मोबाइल ऐप खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको नीचे इनस्टॉल का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब इनस्टॉल पूरा हो जाने के बाद आपके मोबाइल में ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
  • अब आप ऐप में लॉगिन करके उसमे पूछे गए सभी विवरणों को भरकर भूमि संबंधित जानकारी देख सकेंगे।

पोर्टल पर ग्रीवेंस दर्ज ऐसे करें

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर भूमि से संबंधित जानकारी देखने के लिए किसी तरह की समस्या या शिकायत के लिए आवेदक इसकी शिकायत भी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे, जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

  • ग्रीवेंस दर्ज करने के लिए आवेदक सबसे पहले भूलेख पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको मेन्यू में ग्रीवेंस का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको शिकायत दर्ज करने के लिए दो विकल्प पब्लिक और पंजीकृत उपयोगकर्ता दिखाई देंगे।
  • यहाँ यदि आप पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं तो आपको पंजीकृत उपयोकर्ता के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पंजीकृत उपयोगकर्ता के लिए ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई भी जानकारी जैसे आवेदन का प्रकार, लॉगिन का प्रकार, जिला और तहसील का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नाम और पदनाम दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भरकर आपको फाइल अटैच करके आवेदन समस्या का प्रकार, आवेदन समस्या उप प्रकार और शिकायत का विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब आखिए में ओटीपी भेजें के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा, इसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

शिकायत की स्थिति ऐसे करें ट्रैक

एमपी भूलेख पोर्टल पर यदि किसी नागरिक ने किसी तरह की शिकायत या सुझाव दर्ज किया है तो वह अपने शिकायत स्थिति की जांच भी पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं, शिकायत स्थिति ट्रैक करने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले उम्मीदवार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको ग्रीवेंस का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको शिकायत/सुझाव ट्रैक करने का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर शिकायत की स्थिति ट्रैक करने के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपनी शिकायत संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करके खोजें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर शिकायत की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आपके शिकायत की स्थिति ट्रैक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

एमपी भूलेख पोर्टल पर भूलेख संबंधित किसी तरह की जानकारी या समस्या होने पर आप इसके समाधान के लिए पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर: 18002336367 पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

एमपी भूलेख जमीन विवरण देखने के लिए कौन-कौन सी जानकारी होनी आवश्यक है?

एमपी भूलेख जमीन विवरण देखने के लिए आवेदक को उनकी खसरा संख्या पता होनी आवश्यक है, जिसके जरिए वह आसानी से अपने खेत या प्लाट के नक्शे को देख सकेंगे।

भूलेख खसरा खतौनी चेक करने के लिए क्या मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है?

जी हाँ भूलेख खसरा खतौनी चेक करने के लिए सरकार द्वारा Bhu Naksha MP App जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करके आप भूलेख विवरण की जांच कर सकेंगे।

About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment