मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप या वेतन पर्ची डाउनलोड: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधाओं के लिए बहुत से सरकारी कागजी कार्यों में तेजी लाने के लिए उन्हें इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया गया है। ऐसी ही एक सुविधा के जरिए प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप/ट्रेजेरी पे स्लिप/वेतन पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सरकार द्वारा IFMIS MP Treasury Portal जारी किया है। इस पोर्टल पर लॉगिन के जरिए कर्मचारी आसानी से घर बैठे ही अपनी सैलरी स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे, इसके साथ ही कर्मचारियों को पोर्टल पर उनके कार्य से संबंधित जानकारी और अन्य सुविधाएं भी प्राप्त हो सकेंगी। ऐसे में अगर आप भी राज्य के निवासी है और मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप या वेतन पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट www.mptreasury.org से इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
इस लेख के माध्यम से हम आपको एमपी ट्रेजेरी पे स्लिप पोर्टल क्या है ? पोर्टल पर नागरिकों को क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, पोर्टल के लाभ, उद्देश्य, पात्रता एमपी ट्रेजेरी पे स्लिप कैसे डाउनलोड करें इससे संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे, इसके लिए आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

आईएफएमआईएस एमपी ट्रेजेरी पे स्लिप 2024
मध्य प्रदेश सरकार की और से राज्य के कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से वेतन संबंधी स्लिप या वेतन पर्ची को चेक और डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके लिए सरकार ने ऑनलाइन IFMS पोर्टल जिसका पूरा नाम एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सुचना प्रणाली है इस जारी किया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी कर्मचारी को अपनी सैलरी पे स्लिप को ऑनलाइन देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं वह आसानी से पोर्टल पर लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही पोर्टल पर राज्य के कर्मचायरियों के कार्य और वेतन संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की गई है, इससे अब राज्य के कर्मचारी बिना कार्यालय के चक्कर काटे आसानी से पोर्टल पर अपनी मासिक वेतन पर्ची को डाउनलोड करने के साथ-साथ और भी बहुत से सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
IFMIS MP Treasury Pay Slip 2024
आर्टिकल का नाम | मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे-स्लिप या वेतन पर्ची डाउनलोड |
पोर्टल | IFMIS पोर्टल |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वर्तमान वर्ष | 2024 |
सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी |
उद्देश्य | कर्मचारियों को पे स्लिप ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mptreasury.org |
एमपी ट्रेजेरी पे-स्लिप के लाभ एवं विशेषताएं
मध्य प्रदेश ट्रेजेरी पे-स्लिप के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रेजेरी पे-स्लिप डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करने के लिए IFMIS पोर्टल की शुरुआत की गई है।
- इस पोर्टल के जरिए कर्मचारी अपने देय राशियों का भुगतान सीधे खाते के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
- कर्मचारी पोर्टल पर अपने मासिक वेतन विवरण/वार्षिक वेतन विवरण आदि ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल पर कर्मचारियों के वेतन से संबंधित जानकारी के बहुत सी अन्य सेवाएं भी उपलब्ध की गई है।
- राज्य के सभी कर्मचारी सी आर का ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- पोर्टल पर कर्मचारी अपने रिटायरमेंट के आवेदन, भुगतान, स्वीकृति आदि की भी जानकारी देख सकेंगे।
- IFMIS पोर्टल पर कर्मचारियों की सभी जानकारी उपलब्ध होने से सरकारी कार्यों में अधिक पारदर्शिता लाइ जा सकेगी।
- जहाँ पहले कर्मचारियों को अपने वेतन स्लिप पर्ची को प्राप्त करने के लिए कार्यों के बार-बार चक्कर काटने पड़ते थे, वहीं अब पोर्टल के जरिए वह घर बैठे ही इसे आसानी डाउनलोड कर सकेंगे।
Also Read: मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2024
MP IFMIS पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं
एमपी आईएफएमआईएस पोर्टल पर कर्मचारियों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है।
- अनापत्ति प्रमाण पत्र
- सामान्य प्रोविडेंट फंड
- लोन
- यात्रा भत्ता
- छुट्टी के लिए आवेदन
- चिकित्सा सेवाएं
IFMIS ID लॉगिन प्रक्रिया
आईएफएमआईएस एमपी पोर्टल पर पे स्लिप डाउनलोड के लिए IFMIS ID लॉगिन के प्रक्रिया उम्मीदवार यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके जान सकेंगे।
- इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार IFMIS की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको Sign in का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Login के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इस तरह आपकी IFMIS पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एमपी ट्रेजेरी पे-स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड प्रक्रिया
एमपी ट्रेजेरी पे-स्लिप डाउनलोड करने के लिए कर्मचारियों को सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा, आईडी लॉगिन के बाद ही आवेदक पोर्टल से सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे, जिसके लिए ट्रेजेरी पे-स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए आसान स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।
- ट्रेजेरी पे-स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले IFMIS की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको सबसे पहले अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन के बाद आपकी स्क्रीन पर IFMIS एमपी का डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको एचआरएमआईएस होम पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर जाकर रिपोर्ट के सेक्शन पर जाना होगा, यहाँ आपको दो विकल्प मासिक भुगतान रिपोर्ट और वार्षिक वेतन विवरण दिखाई देंगे।
- यदि आप मासिक यानी मंथली सलारी डिटेल देखना चाहते हैं तो मासिक भुगतान रिपोर्ट और वार्षिक रिपोर्ट देखना चाहते हैं तो वार्षिक वेतन विवरण के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद नए पेज में आपको Employee Salary Slip के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलक आ जाएगा, यहाँ आपको Employee Code और Salary Month Year दर्ज करना होगा।
- जानकारी भरकर आखिर में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपकी सैलरी स्लिप generate होकर आ जाएगी।
- यहाँ आप सैलरी स्लिप को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- जिसके बाद आपकी वेतन भुगतान स्लिप डाउनलोड हो जाएगी।
- इस तरह आपकी सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
E-Payment Status Report ऐसे देखें
पोर्टल पर E-Payment Status Report देखने के लिए उम्मीदवार यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- रिपोर्ट देखने के लिए सबसे पहले आप अपने एमपी ट्रेजरी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको Reports का मेन्यू दिखेगा, यहाँ आपको E-Payment Status Report के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको पूछी गई जानकारी जैसे साल, महीने, IFSC कोड और अकाउंट नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- जानकारी भरकर नीचे Generate Report के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर पेमेंट स्टेटस रिपोर्ट खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ से आप रिपोर्ट को पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी करा सकते हैं।
Also Read: मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2024
कर्मचारी किस तरह IFMIS पे-स्लिप की जांच कर सकेंगे?
राज्य के कर्मचारी जो तरह IFMIS पे-स्लिप की जांच करना चाहते हैं, उन्हें पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, जिसके बाद भी वह अपनी मासिक या वार्षिक वेतन स्लिप को डाउनलोड कर सकेंगे।
IFMIS पोर्टल किसके द्वारा विकसित किया गया है?
IFMIS पोर्टल मध्य प्रदेश वित्तीय विभाग द्वारा विकसित किया गया है।
आईएफएमआईएस एमपी पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?
आईएफएमआईएस एमपी पोर्टल से संबंधित किसी तरह की असुविधा या जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर: 18004198244 है, जिसपर सम्पर्क करके आप समाधान प्राप्त कर सकेंगे।