मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, MP Shramik Card

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023: मध्य प्रदेश के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Madhya Pradesh Shram Sewa Portal की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी श्रमिकों के लिए श्रमिक कार्ड को बनवाने की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे श्रमिकों को सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस पोर्टल के जरिए राज्य के सभी श्रमिक जिनके पास श्रम कार्ड नहीं हैं वह श्रम कार्ड के लिए पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

MP Shramik Card Online Registration

अगर आप भी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और श्रमिक कार्ड के लिए पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो श्रमिक कार्ड के तहत मिलने वाले लाभ, पात्रता एवं दस्तावेज और श्रमिक कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी आप इस लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023
Madhya Pradesh Shramik Card Online Registration
आर्टिकल का नाम मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023
संबंधित विभाग श्रम विभाग, मध्य प्रदेश
वर्तमान वर्ष 2023
आवेदन माध्यम ऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थी राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
उद्देश्य प्रदेश के सभी श्रमिकों को सरकारी
योजनाओं का लाभ प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट labour.mp.gov.in

एमपी श्रम सेवा पोर्टल पोर्टल 2023

मध्य प्रदेश सेवा पोर्टल राज्य सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को श्रम कार्ड के जरिए योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु शुरू किया गया पोर्टल है, जिसका संचालन मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा किया जाता है। MP Shram Sewa Portal पर राज्य के सभी श्रमिकों का डेटाबेस सरकार द्वारा तैयार किया जाएगा, जिसके जरिए सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं लाने और उनके कार्यान्वयन में सहायता मिलेगी। इसके लिए प्रदेश के नागरिक पोर्टल पर अपने लिए श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। इसके साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित सभी जानकारी भी पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे।

Also Read: झारखण्ड ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023

MP श्रम सेवा पोर्टल के लाभ

मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल के तहत नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • राज्य के श्रमिकों को सरकार द्वारा शुरू की गई योजना का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा एमपी श्रम सेवा पोर्टल की शुरुआत की गई है।
  • इस पोर्टल के तहत सभी श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • राज्य के श्रमिक श्रम कार्ड के जरिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • सभी श्रमिकों को श्रम विभाग से संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु एक महत्त्वपूर्ण पोर्टल है।
  • प्रदेश के सभी श्रमिकों को इसके लिए मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण आवश्यक होगा।
  • श्रमिकों की बेटियों की शादी के समय 55 हजार रूपये तक की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।
  • इसके साथ ही श्रमिकों की आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना में होने वाली मौत या पूर्ण विकलांगता के चलते श्रमिकों को दो लाख रूपये प्रदान करती है, वहीं आंशिक विकलांगता की स्थिति में एक लाख रूपये श्रमिकों को दिए जाते हैं।
  • श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए श्रमिकों को 6 रूपये का भुगतान करना होगा, इसके बाद आप विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

कौन-कौन बना सकते हैं श्रमिक कार्ड

श्रमिक कार्ड के अंतर्गत जो आने वाले श्रमिकों की सूची इस प्रकार है।

  • जो मजदूर आर्थिक रूप से कमजोर हैं
  • मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिक
  • जो श्रमिक वेल्डर, सड़क, पुल आदि का निर्माण करते हैं
  • राज मिस्त्री और उनके हेल्पर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • टाइल लगाने वाले
  • लोहार, बढ़ई, भवन और सड़क निर्माण
  • जो श्रमिक ईंट गारा ढोने वाले, कंक्रीट का मिश्रण करने वाले वर्ग से हैं
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर
  • लोहार, बढ़ई, भवन और सड़क निर्माण करने वाले श्रमिक

पोर्टल के अंतर्गत मिलने वाली योजनाएं

श्रम सेवा पोर्टल के अंतर्गत श्रमिकों को बहुत सी योजनाओं का लाभ मिल सकता है, ऐसी सभी योजनाओं की जानकारी निम्नानुसार है।

  • चिकित्सा सहायता योजना
  • शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि योजना
  • विवाह के लिए सहायता योजना
  • प्रसूति सहायता योजना
  • निर्माण श्रमिक रैन बसेरा योजना
  • निर्माण श्रमिक कौशल प्रशिक्षण योजना
  • व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अध्ययन अनुदान योजना
  • मेधावी छात्र और छात्राओं को नकद पुरुस्कार योजना
  • पेंशन योजना
  • साइकिल क्रय योजना

Also Read: पीएम किसान योजना 2023

एमपी श्रमिक कार्ड पंजीकरण हेतु पात्रता

श्रमिक कार्ड पंजीकरण के लिए आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा, जिसके बाद ही वह योजना में आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, जो कुछ इस प्रकार है।

  • पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदक मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक वर्ग से होने चाहिए, जो श्रम विभाग में या कर्मकार बोर्ड से श्रमिक के रूप में पंजीकृत हों।
  • बोर्ड से पंजीकृत होने के बाद श्रमिक का किसी भी योजना से लाभ लेने के लिए संबंधित योजना की पात्रता भी पूरी करना आवश्यक है।
  • आवेदक श्रमिक कम से कम 90 दिन का कार्य कर चुका हो।
  • श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • कृषि से जुड़े श्रमिक जो श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके पास स्वयं की एक हेक्टेयर से अधिक की भूमि नही होनी चाहिए।

MP श्रमिक कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आवेदक के पास कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं, बिना पूरे दस्तावेजों के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • आवेदक का आधारकार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक की पासबुक

एमपी श्रमिक कार्ड 2023 ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

राज्य के जो नागरिक श्रमिक कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, वह पंजीकरण की प्रक्रिया यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार श्रम सेवा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको नीचे स्क्रोल करके Forms का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें। Mp shramik card apply
  • इसके बाद अगले पेज में आपको Registration Form के विकल्प पर क्लिक करना होगा। MP Shramik card online registration
  • अब नए पेज में आप View Attachment के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। MP shramik card registration form
  • यहाँ से आप फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • अब फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, माता-पिता का नाम, जाति, आयु, वैवाहिक स्थिति, आधार संख्या, मोबाइल संख्या, बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, परिवार का विवरण, नियोजन का विवरण आदि ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरकर आपको अपने हस्ताक्षर करने होंगे और अपनी फोटोग्राफ भी फॉर्म में लगानी होगी।
  • अब फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को भी फॉर्म में अटैच कर दें।
  • इसके बाद फॉर्म को आखरी बार चेक करके इसे श्रम विभाग के कार्यालय में जमा कर दें।
  • इस तरह आपके एमपी श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP Shram Sewa Portal लॉगिन ऐसे करें

एमपी श्रम सेवा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद लॉगिन के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार श्रम सेवा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी श्रम सेवा पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

श्रम कार्ड पंजीयन की स्थिति ऐसे देखें

पोर्टल पर जिन नागरिकों ने श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया है, वह अपने आवेदन स्थिति की जांच यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर कर सकेंगे, जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • सबसे पहले उम्मीदवार श्रम सेवा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको पंजीकृत श्रमिक कार्ड के अनुभाग (सेक्शन) पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने कार्ड की संख्या दर्ज करके View Details के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर श्रम कार्ड पंजीयन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आप अपने पंजीयन स्थिति की जांच कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2023 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान कर दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे, इससाथ ही इसी तरह की और भी योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रह सकते हैं।

Leave a Comment