उमंग ऐप: इस सरकारी ऐप से मिल रहीं ये सेवाएँ और लाभ, डाउनलोड, रजिस्ट्रेशन, लॉग-इन प्रक्रिया

उमंग ऐप को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 23 नवंबर 2017 को लॉन्च किया था। उस समय इस ऐप में 163 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध थी। फरवरी 2018 में दुबई में आयोजित सरकारों के 6वें विश्व सम्मेलन में “सर्वश्रेष्ठ एम-गवर्नमेंट सर्विस” पुरस्कार के साथ 4 विशिष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। वर्तमान

Photo of author

Reported by Praveen Singh

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

उमंग ऐप को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 23 नवंबर 2017 को लॉन्च किया था। उस समय इस ऐप में 163 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध थी। फरवरी 2018 में दुबई में आयोजित सरकारों के 6वें विश्व सम्मेलन में “सर्वश्रेष्ठ एम-गवर्नमेंट सर्विस” पुरस्कार के साथ 4 विशिष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। वर्तमान में इस ऐप पर केंद्र और राज्य सरकार के 322 विभागों सहित 21910 सर्विसेज उपलब्ध हैं। इसीलिए इसे एकीकृत मोबाइल एप्लीकेशन कहा जाता है। यह ऐप 13 भाषाओँ में उपलब्ध है। जो इस ऐप को यूजर फ्रेंडली बनाता है।

उमंग ऐप

सम्मानित पाठकों इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Umang App को डाउनलोड करने की प्रक्रिया, Umang App पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? और इस ऐप पर लॉगिन करके की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएँगे। इसके अलावा इस ऐप पर उपलब्ध सेवाएं और इसके लाभ के बारे में भी इस आर्टिकल में जानकारी उपलब्ध कराइ जाएगी। अतः आपसे अनुरोध है कि इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Umang App क्या है?

Umang का फुल फॉर्म यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकशन फॉर न्यू-ऐज गवर्नेंस है। यह एक All In One ऐप है जिसके लगभग 22 हजार प्रकार की सेवाएं मिलती हैं। इस ऐप 13 भाषाओँ में उपलब्ध है। इसे मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीज़न ने विकसित किया है। इस ऐप पर देश के कई सरकारी निकायों और संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं उपलब्ध हैं। इस ऐप पर आपको केंद्र सरकार, देश के सभी राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संचालित योजनाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाती हैं। इस ऐप पर उपलब्ध सभी सरकारी सेवाएं पूरी तरह से निःशुल्क हैं।

उमंग ऐप पर उपलब्ध सेवाओं की सूची

Umang App पर 21910 प्रकार की सेवाएं (Services) उपलब्ध हैं जिसमे 20197 प्रकार के बिल भुगतान और 1713 प्रकार की अन्य सेवाएं शामिल हैं। इस ऐप द्वारा कुल 322 विभागों की विभिन्न योजनाओं को जोड़ा गया है। जिसमे केंद्र सरकार के 160 विभाग और देश से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 162 विभाग शामिल हैं। अभी तक इस ऐप पर कुल 523.59 लाख लोग पंजीकृत हो चुके हैं। इस ऐप पर उपलब्ध सभी सेवाओं के बारे में जानने के लिए इस ऐप पर पंजीकरण करें। इस ऐप पर उपलब्ध प्रमुख सेवाएं निम्नलिखित हैं।

  • आयकर का भुगतान
  • EPFO की पासबुक और PF से समबन्धित अन्य सेवाएं
  • डिजिटल लाकर
  • आधार कार्ड से सम्बंधित सेवाएं
  • नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) की सेवाएं
  • आयुष्मान भारत योजना
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना
  • ई ब्लड बैंक
  • पेंशनर के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड से सम्ब्नधित सेवाएं
  • फसल बीमा
  • राशन कार्ड
  • बिल भुगतान
  • ई डिस्ट्रिक्ट सेवाएं
  • लोक शिकायतें
  • पुलिस विभाग से सम्बंधित सेवाएं
  • सिबिल स्कोर और रिपोर्ट
  • सभी परीक्षाओं के परिणाम
  • IRCTC की सेवाएं
  • सोलर रूफटॉप इंस्टालेशन
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • श्रम कार्ड
  • अटल पेंशन योजना
  • अनारक्षित रेल टिकट
  • आजीविका मिशन इत्यादि

Umang App से लाभ

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीज़न ने उमंग ऐप को बनाया है। UMANG मोबाइल ऐप, चैटबॉट, वॉयस बॉट और वेबसाइट के द्वारा सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है। उमंग ऐप के निम्नलिखित लाभ हैं।

  • सभी सेवाएं एक ही स्थान पर– इसमें केंद्र और देश के सभी राज्य सरकारों द्वारा संचालित सभी योजनाओं और यूटिलिटी बिल की सुविधा उमंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • एक ही प्लेटफॉर्म आपके सभी डिजिटल डाक्यूमेंट्स की उपलब्धता- उमंग ऐप पर आप अपने आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), और डिजिटल लाकर पर उपलब्ध सभी डाक्यूमेंट्स को देख सकते हैं।
  • अपनी सभी सरकारी सेवाओं से सम्बंधित नोटिफिकेशन, वॉयस और चैट बॉट द्वारा कस्टमर की सहायता और सेवाओं पर फीडबैक दे सकते हैं।
  • Umang App पर 20 हजार से अधिक प्रकार के बिल के भुगतान की सुविधा, बिल का स्टेटस, आवेदन और अन्य प्रकार सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
  • Umang App की सहायता से आप अपने EPFO के PF अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं।
  • इस ऐप पर सभी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
  • Umang App पर आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं और राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इस ऐप पर कुल 21910 प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस ऐप द्वारा अपनी पात्रता के अनुसार अपने लिए विशेष स्कीम को खोज सकते हैं।

उमंग ऐप कैसे डाउनलोड करें? (Umang App Download)

Umang App को आप अपने मोबाइल में विभिन्न तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को आप QR कोड स्कैन द्वारा, मिस्ड कॉल द्वारा, Umang की ऑफिसियल वेबसाइट द्वारा, गूगल प्ले स्टोर द्वारा और एप्पल के ऐप स्टोर द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको सभी प्रचलित तरीकों द्वारा Umang App को डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है। जिसे फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

QR कोड द्वारा डाउनलोड

उमंग ऐप को QR कोड द्वारा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले किसी अन्य डिवाइस पर उमंग की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें। इसके बाद होमपेज पर नीचे की ओर स्क्रोल करें जहाँ आपको ऐप को डाउनलोड करने हेतु QR कोड दिखाई देगा। अब जिस डिवाइस में ऐप को Install करना चाहते हैं उसके कैमरा को ओपन करें और QR कोड को स्कैन करें। अब आपके मोबाइल पर ऐप को डाउनलोड का लिंक दिखाई देगा जिससे आप उमंग ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल द्वारा डाउनलोड

मिस्ड कॉल द्वारा उमंग ऐप को डाउनलोड करने के लिए, जिस मोबाइल पर ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं उससे 9718397183 पर मिस्ड कॉल करना पड़ेगा। मिस्ड साल करने के बाद आपके मोबाइल पर एक लिंक प्राप्त होगा इस लिंक को ओपन करके आप उमंग ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड

वेबसाइट से ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उमंग की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें। होमपेज में स्क्रॉल करके नीचे की तरफ जाएँ जहाँ आपको ऐप को डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा जैसा की नीचे इमेज में दिखाया गया है। जिसमे Get It On Google Play का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके स्क्रीन पर जो पेज दिखाई देगा उसमे Install के बटन पर क्लिक करके ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

Get It On Google Play

प्ले स्टोर द्वारा डाउनलोड

गूगल प्लेस्टोर से उमंग ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में Play Store को ओपन करें। फिर सबसे ऊपर सर्च बॉक्स में UMANG टाइप करके सर्च करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर UMANG का जो सबसे पहला विकल्प दिखाई देगा उसके सामने बने Install के बटन पर क्लिक कर दें। कुछ ही देर उमंग ऐप आपके मोबाइल पर Install हो जायेगा।

उमंग ऐप पर पंजीकरण कैसे करें? (Umang App Registration)

Umang App पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करें जिससे आप सफलतापूर्वक इस ऐप पर पंजीकरण कर पाएंगे।

  • स्टेप-1 अपने मोबाइल में Umang App को ओपन करें।
  • स्टेप-2 होमस्क्रीन पर Register / Login पर क्लिक करें।
  • स्टेप-3 अब Login बटन के नीचे Register Here पर क्लिक करें।
Register Here
  • स्टेप-4 अपना मोबाइल नंबर लिखकर I Agree के चेकबॉक्स पर क्लिक करें इसके बाद Register पर क्लिक करें।
  • स्टेप-5 अब अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP को लिखकर Next के बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप-6 इसके बाद अपनी सुविधानुसार अपना MPIN बनाकर 2 बार दर्ज करें। फिर Next के बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप-7 अब MPIN भूल जाने की स्थिति में, अकाउंट रिकवरी हेतु 2 Security Question को सेलेक्ट करके उनके उत्तर को लिखे और Next के बटन पर क्लिक कर दें।
  • स्टेप-8 इसके बाद Mobile Number Verification के पेज पर अपने मोबाइल में प्राप्त OTP को लिखकर सबमिट कर दें। इस तरह Umang App पर आपका पंजीकरण पूरा हो चुका है।

उमंग ऐप पर लॉगिन कैसे करें? (Umang App Login)

Umang App पर लॉग-इन करने के लिए विभिन्न तरीके उपलब्ध हैं जैसे मोबाइल नंबर और MPIN द्वारा लॉगिन, OTP द्वारा लॉगिन तथा डिजीलॉकर आईडी द्वारा लॉगिन किया जा सकता है। इस ऐप पर लॉगिन करने के लिए 2 प्रमुख प्रचलित और सबसे सरल तरीके के बारे में नीचे बताया गया है। जिसे फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से Umang App पर लॉगिन कर सकते हैं।

  • मोबाइल नम्बर और MPIN द्वारा लॉगिन– सबसे पहले ऐप को ओपन करें फिर Register / Login पर क्लिक करें। इसके बाद Umang App पर रजिस्टर्ड अपना मोबाइल नंबर और MPIN को दर्ज करें। इसके पश्चात् Login के बटन पर क्लिक कर दें। अब आप Umang App पर लॉग-इन हो चुके हैं।
  • OTP द्वारा Login– अगर आप अपना MPIN भूल गए हैं तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP के द्वारा Umang App पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए ऐप को ओपन करने के बाद Register / Login पर क्लिक करें। इसके बाद अपने स्क्रीन पर लॉगिन पेज पर Login With OTP के लिंक पर क्लिक करें, जैसा कि नीचे इमेज में दिखाया गया है। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर लिखकर Send OTP के बटन पर क्लिक करें। अब OTP लिखकर Verify के बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह से आप Umang App पर सफलता पूर्वक लॉग-इन हो चुके हैं।
Login With OTP

Umang App कब लांच किया गया था?

23 नवम्बर 2017 को

क्या Umang App पर सिबिल स्कोर देख सकते हैं?

हाँ

क्या प्रधानमंत्री जन धन योजना के लिए Umang App से आवेदन कर सकते हैं?

हाँ।

क्या Umang App पर अपनी EPFO की पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं?

हाँ, इस ऐप पर EPFO पोर्टल की सभी सेवाएं उपलब्ध हैं।

Umang App को किसने लांच किया था?

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस ऐप को लांच किया था।

Umang App का हेल्पलाइन नम्बर क्या है?

टोल फ्री हेल्पलाइन 1800115246 है। जो प्रतिदिन 10 am से 6 pm तक उपलब्ध रहता है।

About the author

Praveen Singh

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम प्रवीण कुमार सिंह है और मै इस वेबसाइट का एडमिन और लेखक हूँ। मैंने 2011 में अपना बी.एड पूरा करने के बाद से ही ऑनलाइन लेखन का काम शुरू कर दिया था, और इस वेबसाइट का बनाने का उद्देश्य भी मेरा यही था कि मैं अपने लेखन से उन सभी लोगो की मदद कर सकूँ जो इंटरनेट पर कुछ जानकारी लेने आते हैं।

Leave a Comment