मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना: रजिस्ट्रेशन कैसे करें, योग्यता और दस्तावेज

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना: रजिस्ट्रेशन कैसे करें, योग्यता और दस्तावेज

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

मध्य प्रदेश सरकार की और से देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार और उत्थान के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की जाती है, ऐसी ही एक योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगे और उन्हें अपने दैनिक खर्चों के लिए दूसरों पर आश्रित नहीं रहना पडेगा।

ऐसे में राज्य की जो महिलाएं मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती वह ऑफलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको MP Nari Samman Yojana क्या है? योजना के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करेंगें, जिसके लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना: रजिस्ट्रेशन कैसे करें, योग्यता और दस्तावेज
Madhya Pradesh Nari Samman Yojana apply

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना

मध्य प्रदेश की महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा 9 मई, 2023 को छिंदवाड़ा जिले परासिया में मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना को शुरू करने की घसह्ना की गई थी। इस योजना के माध्यम राज्य की जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सरकार प्रत्येक माह योजना में शामिल महिलाओं को 1500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, इसके अलावा योजना के तहत उन्हें हर महीने सिलेंडर के लिए भी 500 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।

यानी नारी सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को दोनों राशि मिलाकर कुल 2000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि महिलाओं के खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जारी किए जाएंगे, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

योजना का नाम MP Nari Samman Yojana
शुरू की गई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा
आरंभ तिथि 9 मई, 2023
वर्तमान वर्ष 2024
माध्यम ऑफलाइन प्रकरिया
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट जल्द शुरू की जाएगी

Also Read- मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2024

एमपी नारी सम्मान योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा एमपी नारी सम्मान योजना की शुरुआत प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई है। इससे जहाँ राज्य के बहुत से ऐसे परिवार जहाँ कमाऊ सदस्य असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत हैं और उन्हें कही स्थाई रोजगार प्राप्त नहीं होने के कारण आए-दिन आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे परिवार की महिलाओं को सरकार योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण या दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं की खरीद बिना किसी समस्या के आत्मनिर्भर होकर कर सकेंगी।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लाभ

  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इसमें शामिल कर उन्हें प्रतिमाह सहायता राशि प्रदान की जाएगी
  • योजना के अंतर्गत राज्य की प्रत्येक महिलाओं को 1500 रूपये की सहायता राशि उनके दैनिक खर्चों के लिए और 500 रूपये की राशि गैस सिलेंडर के लिए प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि सरकार द्वारा उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • नारी सम्मान योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के करीबन 50 हजार महिलाओं के आवेदन किए जाएंगे।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक घर बैठे ही ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकेंगे।
  • राज्य की महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर अपने दैनिक जीवन में होने वाले खर्चों का वहन खुद से कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

एमपी नारी सम्मान योजना हेतु पात्रता

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना में आवेदन के लिए आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा, जिसे पूरा करने पर ही आप योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, ऐसे सभी पातरतों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • योजना में आवेदन के लिए आवेदक मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है, तभी वह आवेदन के पात्र होंगे।
  • नारी सम्मान योजना में आवेदन के लिए केवल प्रदेश की सभी वर्ग एवं जाति की महिलाएं ही पात्र होंगो।
  • आवेदक महिला का बैंक में अकाउंट होना चाहिए जो उनके आधार कार्ड से लिंक हो।

Also Read- लाड़ली लक्ष्मी योजना

MP Nari Samman Yojana आवेदन हेतु जरुरी दस्तावेज

योजना में आवेदन के लिए आवेदक के पास कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है, जिनके माध्यम से वह आवेदन की प्रकिया को पूरा कर सकेंगे, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जो नागरिक योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वह ऑफलाइन मोड में आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं, इसके लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • योजना में आवेदन के लिए आवेदक सबसे पहले नारी सम्मान योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करके आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, आयु, आधार कार्ड, जन्म तिथि, ग्राम पंचायत, मोबाइल नंबर तथा समग्र आईडी आदि दर्ज करनी होगी।
  • सारी जानकारी भरकर आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आखिर में फॉर्म की जांच करके इसे संबंधित केंद्र में जमा करवा दें।
  • इस तरहा आपके नारी सम्मान योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

एमपी नारी सम्मान योजना की शुरुआत कब की गई?

एमपी नारी सम्मान योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा 9 मई, 2023 में की गई थी।

नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को क्या लाभ दिया जाएगा?

नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रूपये की सहायता राशि उनके दैनिक खर्चों के लिए और 500 रूपये की अतिरिक्त राशि गैस सिलेंडर के लिए प्रदान किए जाएंगे।

About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment