MP E Uparjan 2024: किसान पंजीयन, न्यूनतम समर्थन मूल्य, स्लॉट बुकिंग @mpeuparjan.nic.in

मध्य प्रदेश सरकार समय-समय पर राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य से कई प्रयास करती रहती है, ऐसी ही एक सुविधा के जरिए राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर गेंहू बेचने के लिए सरकार द्वारा MP E Uparjan पोर्टल @mpeuparjan.nic.in की शुरुआत की गई

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

मध्य प्रदेश सरकार समय-समय पर राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य से कई प्रयास करती रहती है, ऐसी ही एक सुविधा के जरिए राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर गेंहू बेचने के लिए सरकार द्वारा MP E Uparjan पोर्टल @mpeuparjan.nic.in की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके माध्यम से किसान अपनी रबी फसल की बिक्री के लिए पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।

ऐसे में राज्य के किसान जो एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर अपने गेंहू की फसल बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग करना चाहते हैं, उन्हें पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको एमपी ई उपार्जन पोर्टल क्या है? पोर्टल के लाभ, E Uparjan पर पंजीकरण हेतु पात्रता, जरुरी दस्तावेज, एवं स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे, जिसके लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

MP E Uparjan Gehu Online Registration
MP E Uparjan Gehu Online Registration

एमपी ई उपार्जन ऑनलाइन गेहूं रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किसानों को उनकी रबी फसल (गेंहू) को बेचने की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से किसान सरकार को अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे, इसके लिए राज्य सरकार किसानों से 80 लाख टन गेंहू खरीदेगी, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा और इससे बेहतर लाभ अर्जित कर सकेंगे।

एमपी ई उपार्जन पर गेहूं पंजीयन के लिए किसान ऑनलाइन घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करके स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद के लिए सरकार द्वारा राज्य में लगभग 3480 सेंटर पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। एमपी गेंहू पंजीयन के बाद से रबी फसल की खरीद शुरू की जाएगी, जिसमे फसल बेचने वाले सभी किसानों के बैंक अकाउंट में खरीद की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।

संबंधित विभाग खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्य प्रदेश
राज्य मध्य प्रदेश
माध्यम ऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थी राज्य के सभी किसान
उद्देश्य किसानों को समर्थन मूल्य पर रबी फसल बेचने की सुविधा देना
आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in

इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

एमपी ई उपार्जन गेंहू पंजीयन के फायदे

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल की बिक्री की सुविधा प्रदान करने के लिए ई उपार्जन पोर्टल की शुरुआत की गई है।
  • इस पोर्टल की सहायता से किसान अपनी फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करके स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।
  • किसान पोर्टल पर पंजीकरण के अलावा ऑनलाइन MP E Uparjan ऐप को डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और किसान पंजीयन स्लॉट बुकिंग के लिए किसानों को कहि जाने की आवश्यकता नहीं होगी, वह अपने अनुसार ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल को बेचने के लिए दिन और तारीख तय कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से 80 लाख टन गेंहू की खरीद की जाएगी।
  • इस पोर्टल पर योजना के तहत किसानों के लिए फसलों से जुडी जानकारी भी उपलब्ध की गई है।
  • जिन किसानों द्वारा अपनी फसल को पोर्टल पर बेचा जाएगा उन्हें सरकार द्वारा फसल के मूल्य की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • ई उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल का अच्छा मूल्य प्राप्त कर सकेंगे और इससे उन्हें बाहर की तुलना फसलों की बिक्री में होने वाली समस्या से भी राहत मिल सकेगी।

MP ई उपार्जन गेंहू पंजीयन का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल की आसान और समर्थन मूल्य पर बिक्री की सुविधा प्रदान करना है। इससे जहाँ अक्सर देखा जाता है की फसल तैयार होने के बाद कई बार किसानों को अच्छे खरीदार नहीं मिलते जिसके कारण कई बार उनकी फसल बर्बाद भी हो जाती है, इस समस्या से किसानों को निजात दिलाने के लिए सरकार उन्हें ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन और स्लॉट बुकिंग की सुविधा प्रदान करवा रही है। इस पोर्टल के जरिए किसान घर बैठे ही पंजीकरण करके ऑनलाइन अपनी सुविधा अनुसार अपनी फसल को बेचने के लिए एक दिन तय कर सकते हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेच सकेंगे। इससे राज्य के किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम मिल सकेंगे और इससे उनकी आय में वृद्धि भी हो सकेगी।

एमपी ई उपार्जन गेंहू पंजीकरण हेतु पात्रता

एमपी ई उपार्जन गेंहू पंजीकरण के लिए आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा, जिनकी जानकारी निम्नलिखित है।

  • पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदक मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • स्लॉट बुकिंग के कुए आवेदक को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

MP E Uparjan पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

एमपी ई उपार्जन गेंहू पंजीकरण के लिए आवेदक को कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिनके माध्यम से वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी निम्नलिखित है।

  • आवेदक का पहचान प्रमाण (आधारकार्ड, पैनकार्ड)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ऋण पुस्तिका
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी

इसे भी पढ़ें – एमपी मुख्यमंत्री अविवाहित महिला पेंशन योजना 2024

ऑनलाइन एमपी ई उपार्जन गेंहू पंजीयन प्रक्रिया

एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग के लिए आवेदक को पंजीयन करना होगा, यदि आपने पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है तो आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर पंजीकरण की प्रक्रिया जान सकेंगे।

  • ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदक सबसे पहले ई उपार्जन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आप अन्य उपयोगकर्ता के सेक्शन में पंजीयन केंद्र कियोस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2023) के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। MP e uparjan online registration
  • इसके बाद नए पेज में जरुरी सूचना को ध्यान मे पढ़कर कियोस्क पंजीयन निर्धारण के विकल्प का चयन करना होगा। MP e Uparjan regisrtration
  • अब अगले पेज में आप रबी 2024 पंजीयन केंद्र के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर Send OTP पर क्लिक कर दें। Online regisration e uparjan
  • अब अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को सत्यापित कर दें।
  • इसके बाद जरुरी प्रमाण पत्र अपलोड करके सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर दें।

MP E Uparjan स्लॉट बुकिंग कैसे करें?

एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर राज्य के जो किसान अपने गेंहू की बिक्री के लिए स्लॉट बुक चाहते हैं, वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया के बारे में जान सकेंगे।

  • स्लॉट बुकिंग के लिए सबसे पहले आवेदक MP E Uparjan Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको “किसान लॉगिन इन स्लॉट बुकिंग” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर “नए स्लॉट बुकिंग” का पेज खुल जाएगा। e uparjan slot booking
  • यहाँ आपको अपने जिले का नाम, किसान कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद दिए गए कैप्चा कैप्चा कोड को भरकर Send OTP के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब ओटीपी के बाद अगले पेज में मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपके ई उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

एमपी स्लॉट बुकिंग की जानकारी और पावती ऐसे प्राप्त करें

जिन किसानों द्वारा पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की गई है, वह अपने स्लॉट बुकिंग की जानकारी और पावती भी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए आपके पास अपना रेफ़्रेन्स नंबर/किसान संख्या होनी आवश्यक है, जिसके माध्यम से आप स्लॉट बुकिंग की जानकारी आसानी जान सकेंगे।

  • गेंहू स्लॉट बुकिंग जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज के मेन्यूबार में “किसान स्लॉट बुकिंग” (गेंहू) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको कई विकल्प दिखाई देंगे, जिसमे आप गेंह की स्लॉट बुकिंग की जानकारी और पावती प्राप्त करें पर क्लिक कर दें।
  • यहाँ आप किसान रेफ़्रेन्स/किसान संख्या दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
  • सर्च पर क्लिक करके आपकी स्क्रीन पर गेंहू स्लॉट बुकिंग की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • आप यहाँ से विवरण चेक करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment