बागेश्वर धाम में टोकन कब मिलेगा? जाने नए टोकन के बारे में

बागेश्वर धाम जिसे देश के प्रसिद्द धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है, यहाँ लाखों की संख्या में श्रद्धालू अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और समस्याओं के निवारण के लिए आते हैं। बागेश्वर धाम भगवान बाला जी यानी हनुमान जी का एक प्रसिद्द तीर्थ स्थल है जो मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले में स्थित है, जिसे बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ के प्रमुख पीठाधीश्वर या बागेश्वर धाम गुरु जी का नाम “श्री धीरेन्द्र कृष्णा जी” है, जिनके दर्शन के लिए विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निवारण के लिए आते हैं।

मंदिर के महाराज श्री धरेंद्र शास्त्री जी द्वारा टोकन के माध्यम से श्रद्धालुओं की समस्या का निवारण किया जाता है, जिसके लिए सभी लोग टोकन के माध्यम से अर्जी लगवाते हैं। ऐसे में बहुत से श्रद्धालू जो बागेश्वर धाम में अपनी अर्जी लगवाने के लिए टोकन प्राप्त करना चाहते हैं, उनके मन में यह प्रश्न होता है की बागेश्वर धाम में टोकन कब मिलेगा? और वह कहाँ से टोकन ले सकेंगे। इसकी संपूर्ण जानकारी हम आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करेंगे, इसके लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

Bageshwar dham token kab milega
Bageshwar dham token kab milega

जाने कब मिलेगा बागेश्वर धाम में टोकन

यदि आप भी अपनी अर्जी बागेश्वर धाम में लगवाना चाहते हैं तो टोकन प्राप्त करने के लिए आपको बागश्वर धाम में जाना होगा, क्योंकि बागेश्वर धाम टोकन लेने के लिए अभी कोई भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति आपको बागेश्वर धाम में ऑनलाइन टिकट प्राप्त करने की जानकारी देता है तो वह पूरी तरह आपसे झूट बोल रहा है। टोकन प्राप्त करने के लिए आपको केवल बागेश्वर धाम जाना होगा, तभी आप टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

आपको बता दें इसके लिए बागेश्वर धाम की सेवा समिति द्वारा मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों को टोकन जारी किए जाते हैं। समिति द्वारा यह टोकन प्रत्येक महीने की एक विशेष तारीख और दिन पर वितरित किए जाते हैं। इसके लिए बागेश्वर धाम टोकन वित्तरण की जानकारी एक हफ्ते पहले ही बागेश्वर धाम ऑफिसियल फेसबुक पेज पर अपडेट हो जाती है, इससे जिस भी दिन बागेश्वर धाम टोकन वितरित होंगे आप इसके ऑफिसियल पेज bageswardham.com पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बागेश्वर धाम टोकन कैसे प्राप्त करें?

बागेश्वर धाम टोकन प्राप्त करने के लिए आप टोकन वित्तरण वाले दिन बागेश्वर धाम जाकर टोकन प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि बागेश्वर धाम में ऑनलाइन माध्यम से टोकन नहीं मिलता ऐसे में टोकन प्राप्त करने के लिए आप इससे संबंधित जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको बागेश्वर धाम में टोकन वित्तरण वाले दिन पहुंचना होगा, जिसकी जानकारी आप बागेश्वर धाम के ऑफिसियल पेज से प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब धाम पहुंचकर आपको टोकन काउंटर पर जाकर अपने नाम, मोबाइल नंबर और अपने निवास स्थान का सही पता देना होगा।
  • सारी जानकारी देने के बाद आपको बागेश्वर धाम सरकार की संस्थान और कार्य सेवकों द्वारा आपके नाम की पर्ची डाल दी जाएगी।
  • पर्ची डालने के बाद यदि आपके नाम की पर्ची निकलती है तो आपको टोकन मिल जाएगा और इसकी जानकारी आपको एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

बागेश्वर धाम में टोकन वित्तरण वाले दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालू धाम जाते हैं, ऐसे में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का उसी दिन नाम, मोबाइल नंबर और पते की जानकारी ले ली जाती है। जिसके बाद लकी ड्रा के माध्यम से भक्तों के नाम की पर्चियों का चयन किया जाता है, कितने भक्तों के टोकन का चयन किया जाएगा यह बागेश्वर धाम संस्था और गुरुजी द्वारा तय किया जाता है।

कितने का मिलेगा बागेश्वर धाम टोकन

आपको बता दें बागेश्वर धाम टोकन के लिए प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता यह पूरी तरह निःशुल्क होता है। ऐसे में जिस भी दिन टोकन दिए जाएंगे आप बागेश्वर धाम से टोकन निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे इसके लिए आपको एक भी रूपये देने की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति आपसे टोकन के लिए पैसों की मांग करता है तो आप उसकी बात पर विश्वाश ना करें या फिर आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

कैसे पता चलेगा टोकन मिला है या नहीं

बागेश्वर धाम से जिन भी श्रद्धालुओं द्वारा टोकन लिया जाता है, उनका चयन लकी ड्रा के माध्यम से किया जाता है। ऐसे में जिन भी श्रद्धालुओं के नाम की पर्ची निकलती तो इसे टोकन मिलना कहते हैं, जिसकी जानकारी आपको एसएमएस के माध्यम से प्रदान कर दी जाती है।

इसके साथ ही बागेश्वर धाम टोकन लिस्ट भी इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाती है। इस लिस्ट में उन लोगों के नाम सम्मिलित किए जाते हैं जिन्हे टोकन दिया गया था और टोकन के मुताबिक़ अब उनकी अर्जी को स्वीकार कर लिया गया है। इससे जिन भी श्रद्धालुओं की अर्जी स्वीकार स्वीकार हो गई है, उनकी समस्याओं का निवारण बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा दिवय दरबार में किया जाएगा।

घर बैठे कैसे लगाएं अर्जी

बागेश्वर धाम से टोकन लेने के बाद अर्जी लगाने के लिए आप घर बैठे ही अपनी अर्जी लगा सकते हैं, इसके लिए आपको यहाँ बताई गई प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

  • बागेश्वर धाम सरकार में अर्जी लगाने के लिए आप सबसे पहले एक लाल कपड़ा लें।
  • अब आपको इसके साथ एक नारियल ले लेना है।
  • इसके बाद एक कागज में अपनी अर्जी को लिख लें और कागज में लिखी अर्जी या नारियल को लाल कपडे से बांध लें।
  • अब मनोकामना मांगने के बाद आपको भगवान बागेश्वर धाम सरकार की एक माला का जाप (ॐ बागेश्वर नमः करते हुए) करना है और नारियल को अपने पूजा स्थल पर रख देना होगा।
  • इस तरह आपकी बागेश्वर धाम में अर्जी की लगाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बागेश्वर धाम टोकन कहाँ से लिया जा सकता है?

बागेश्वर धाम टोकन लेने के लिए आपको टोकन वित्तरण वाले दिन बागेश्वर धाम जाना होगा, केवल वहीं से आप टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

बागेश्वर धाम में टोकन कब मिलेगा यह कैसे पता चलेगा?

बागेश्वर धाम में जिस भी दिन टोकन जारी किए जाएंगे, उसकी जानकारी संस्थान द्वारा एक हफ्ते पहले ही बागेश्वर धाम ऑफिसियल फेसबुक पेज पर अपडेट कर दी जाती है।

क्या ऑनलाइन भी बागेश्वर धाम टोकन मिल सकता है?

जी नहीं, ऑनलाइन बागेश्वर धाम टोकन की सुविधा उपलब्ध नहीं है यह केवल बागेश्वर धाम जाकर ही लिया जा सकता है।

Leave a Comment