सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर: SSY कैल्कुलेशन, फॉर्मूला, मैच्योरिटी राशि

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर: सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार द्वारा देश में बालिकाओं की शिक्षा एवं शादी हेतु उनके अभिभावकों को बचत करने की सुविधा देने के लिए शुरू की गई एक बचत योजना है। इस योजना की शुरुआत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अभियान के अंतर्गत की गए थी। जिसके माध्यम से योजना में बेटी का अकाउंट खुलवाने पर मैच्योरिटी तक उसमे निर्धारित निवेश करने पर उसे बेहतर रिटर्न के साथ अधिक ब्याज और मैच्योरिटी राशि पर टैक्स से बचत की भी सुविधा प्राप्त होती है।

ऐसे में यदि आप भी सुकन्या समृद्धि योजना 2024 के माध्यम से अपनी बालिका का अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपको कितना लाभ मिलेगा और आप इसके ब्याज की कैलकुलेशन इस तरह कर सकेंगे, इसकी सम्पूर्ण जानकारी आपको हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत निवेश करने पर मिलने वाले रिटर्न की जानकारी देने को सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटर कहा जाता है। इस टूल के जरिए आप योजना में मैच्योरिटी पर मिलने वाले रिटर्न की गणना कर सकते। इसके लिए आपको अपने सवालों से जुडी जानकारी जैसे आपके बच्चे की आयु, सालाना निवेश की रकम, निवेश शुरू करने का वर्ष आदि देनी होती है। जिसके बाद कैलकुलेटर इस जानकारी की मदद से आपको कुल निवेश, मैच्योरिटी वर्ष और परिपक्वता पर मिलने वाले ब्याज के बारे में जानकारी देगा साथ ही योजना की मौजूदा ब्याज दरों की मदद से आपको मिलने वाली कुल जानकारी भी देता है।

SSY कैलकुलेशन कैसे काम करता है?

इस योजना कैलकुलेशन की बात करें तो सभी आवश्यक जानकारियों के बाद, यह कैलकुलेटर उस मूल्य को कैलकुलेट करता है जिसे मैच्योरिटी पर दिया जाएगा। योजना में प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए कम से कम 14 साल में एक वर्ष का योगदान अनिवार्य है।

  • योजना में यह माना जाता है की व्यक्ति हर वर्ष एक ही राशि का योगदान कर रहा है।
  • आवेदक को 15 वे से 21 वे वर्ष तक, कोई योगदान करने की आवश्यकता नहीं है और योजना की अवधि के दौरान किए गए पिछले योगदान के आधार पर लाभ कैलकुलेट किया जाता है।
  • कैलकुलेटर द्वारा आखरी राशि प्रदान करते समय प्राप्त ब्याज कैलकुलेट किया जाता है।

इस योजना के नुकसान जानने के लिए हमारे लेख “SSY के नुकसान” को पढ़ सकते हैं।

परिपक्वता राशि की गणना

यहाँ मैच्योरिटी राशि की गणना मासिक और वार्षिक योगदान को स्थिर रखते हुए की गई है।

  • योजना में मासिक योगदान हर महीने की पहली तारीख को किया जाता है।
  • वहीं एक अप्रैल को हर साल वार्षिक योगदान दिया जाता है।
  • मासिक और वार्षिक योगदान के लिए राशि निर्धारित है।
  • योजना अवधि के 21 वर्षो के दौरान ब्याज दर 8.00% है।

कैलकुलेशन फॉर्मूला

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कुछ निश्चित लाभ आवेदकों के लिए उपलब्ध किए गए हैं, संबंधित राशि के कैलकुलेशन के लिए उपयोग होने वाला फार्मूला इस प्रकार है।

A=P(1+r/n)^n

  • इस फॉर्मूले में A = चक्रवृद्धि ब्याज
  • P= मूल निवेश राशि
  • R = ब्याज दर
  • Na = एक वर्ष में ब्याज में चक्रवृद्धि होती है
  • T = वर्षों की संख्या

SSY अकाउंट कैलकुलेशन

SSY के अंतर्गत आवेदक को अकाउंट खुलवाने पर मैच्योरिटी के बाद मिलने वाले राशि की गणना के लिए यहाँ उद्धारण के रूप में राशि की लिस्ट निम्नलिखित दी गई है।

राशि (वार्षिक) (रूपये में)राशि (14 साल) (रूपये में)परिपक्वता राशि (21 वर्ष) (रूपये में)
10001400046,281
20002800093,643
5000700002,34,107
100001400004,68,215
200002800009,36,429
5000070000023,41,073
100000140000046,82,146
125000175000058,52,683
150000210000070,23,219

1000 रूपये योगदान के साथ गणना (वार्षिक)

  • निश्चित ब्याज – 8.40%
  • अवधि – 14 वर्ष
  • सालाना भुगतान
साल प्रारंभिक जमा (Opening Balance) (रूपये में) जमा राशि (रूपये में) ब्याज (रूपये में) शेष जमा (Closing Balance) (रूपये में)
101000841084
2108410001752259
3225910002743533
4353310003814914
5491410004976410
6641010006228033
7803310007599792
89792100090611698
9116981000106713765
10137651000124016005
11160051000142818433
12184331000163221066
13210661000185423919
14239191000209327012
15270120226929281
16292810246031741
17317410266634407
18344070289037298
19372980313340431
20404310339643827
21438270368147508
  • कुल जमा राशि – 14,000 रूपये
  • परिपक्वता के बाद की राशि – 47,508 रूपये
  • प्राप्त ब्याज – 33,508 रूपये

5000 रूपये योगदान के साथ कैलकुलेशन (वार्षिक)

  • निश्चित ब्याज – 8.4%
  • कार्यकाल – 14 वर्ष
  • भुगतान आवर्ती – सालना
साल प्रारंभिक जमा (Opening Balance) (रूपये में) जमा राशि (रूपये में) ब्याज (रूपये में) शेष जमा (Closing Balance) (रूपये में)
1050004205420
25420500087511295
3112955000136917664
4176645000190424568
5245685000248432052
6320525000311240164
7401645000379448958
8489585000453258490
9584905000533368823
10688235000620180024
11800245000714292166
129216650008162105328
1310532850009268119596
14119596500010466135062
15135062011345146407
16146407012298158706
17158706013331172037
18172037014451186488
19186488015665202153
20202153016981219134
21219134018407237541

सुकन्या समृद्धि योजना लॉक-इन पीरियड

सुकन्या समृद्धि योजना मे लॉक-इन पेरियोड की बात करें तो इसकी लॉक-इन अवधि 21 वर्ष की होती है, जिसमे निवेशक न्यूनतम 250 रूपये से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक का निवेश कर सकते हैं। योजना में निवेशक को अपना खाता चालू रखने के ले इसमें 14 साल तक हर वर्ष कम से कम एक बार निवेश करना जरूरी होता है। जिसके बाद 15 वें साल में निवेश यह चयन कर सकते हैं की उन्हें आगे रकम जमा नहीं करनी है।

योजना में 15 साल बाद के अगले 6 साल यानी 21 वे साल तक जमा नहीं की जाती है, SSY खाता पिछले निवेशों पर मौजूदा ब्याज दर पर रिटर्न अर्जित करना जारी रखेगा, जिसमे निवेशक को परिपक्वता पूरी होने के बाद जमा राशि के साथ उस पर लगने वाले कुल ब्याज के साथ जमा राशि वापस की जाएगी।

Sukanya Samriddhi Yojana प्रदान करने वाले बैंकों की लिस्ट

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा SSY प्रदाताओं के रूप में कई बैंकों को मंजूरी दी है, जिनकी लिस्ट निम्नानुसार है।

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • एक्सिस बैंक
  • सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
  • बैंक ऑफ महारष्ट्र (BOM)
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • आईडीबीआई बैंक
  • ICICI बैंक
  • यूको बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB)
  • केंद्र बैंक
  • देना बैंक
  • इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
  • विजिया बैंक
  • इंडियन बैंक

SSY कैलकुलेटर करने के लाभ

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभार्थी योजना की अवधि के अंत में मैच्योरिटी राशि का कैलकुलेशन करने के लिए SSY कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं, इससे यह जानने में मदद मिलेगी की योजना के साथ कितनी बचत की जा सकती है।

  • कैलकुलेटर की मदद से कुछ ही सेकंड में मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी रकम की गणना की जाती है।
  • मैन्युअल कैलकुलेशन के दौरान की गई गलतियों को दूर करता है और आपको सटीक आंकड़े निर्धारित करने में सहायता करता है।
  • कैलकुलेटर की मदद से फाइनेंश प्लानिंग की जा सकती है और बेटी से जुड़े वित्तीय लक्ष्य जैसे उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शादी में निवेश आदि हासिल किए जा सकते हैं।
  • मासिक के साथ-साथ वार्षिक आधार पर मैच्योरिटी राशि देखने में भी मदद करता है।
About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment