श्रम सुविधा पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और सेवाएँ, श्रम सुविधा श्रम पहचान संख्या क्या है?

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा देश के सभी नियोक्ताओं, ठेकेदारों और प्रतिष्ठानों के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, श्रम सुविधा पोर्टल श्रम से जुड़ी सभी जरूरतों व समस्याओं के लिए एक ही मंच प्रदान करता है। इस पोर्टल के तहत कंपनियों, कर्मचारियों और प्रवर्तन एजेंसियों के बीच एक संपर्क

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा देश के सभी नियोक्ताओं, ठेकेदारों और प्रतिष्ठानों के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, श्रम सुविधा पोर्टल श्रम से जुड़ी सभी जरूरतों व समस्याओं के लिए एक ही मंच प्रदान करता है। इस पोर्टल के तहत कंपनियों, कर्मचारियों और प्रवर्तन एजेंसियों के बीच एक संपर्क बनाने में मदद मिलती है साथ ही व्यापारी श्रम सुविधा पोर्टल पर श्रम कानूनों के तहत ऑनलाइन पंजीकरण और लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको श्रम सुविधा पोर्टल क्या है? पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिसके लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

श्रम सुविधा पोर्टल: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और सेवाएँ
Shram Suvidha portal online registration

श्रम सुविधा पोर्टल क्या है?

श्रम सुविधा पोर्टल भारत सरकार का आधिकारिक पोर्टल है, जिसके तहत नियोक्ताओं, प्रतिष्ठानों आदि को श्रम से जुडी सभी जरूरतों और समस्याओं के समाधान आदि की सुविधा प्रदान की जाती है। इस पोर्टल को श्रमिकों के लिए वन-स्टॉप शॉप या ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के रूप में भी जाना जाता है, यह कंपनियों कर्मचारियों और प्रवर्तन एजेंसियों को ऑनलाइन पंजीकरण और लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करने की सुविधा के साथ आवेदन प्रक्रियाओं को साधारण बनाने, निस्तारण में आसानी और शिकायतों के जल्दी समाधान भी करता है।

शुरू किया गया श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार
वर्तमान वर्ष 2024
लाभार्थी भारत के सभी व्यापारी
श्रेणी केंद्र सरकार योजना
आधिकारिक वेबसाइट registration.shramsuvidha.gov.in

Also Read- मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Shram Suvidha Portal की सेवाएं

श्रम सुविधा पोर्टल के जरिए सभी समस्याओं का समाधान करने और आवेदन प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं कुछ इस प्रकार है।

  • कंपनी, स्थापना और प्रवर्तन एजेंसी द्वारा ऑनलाइन एंट्री
  • श्रम पहचान संख्या (LIN)
  • प्रतिष्ठानों का प्रबंधन, अपडेट करने और उनकी निरिक्षण रिपोर्ट बनाने की सुविधा देता है
  • परवर्तन एजेंसी द्वारा यूनिट वैरिफाई
  • यूजर द्वारा पासवर्ड बदला जा सकता है
  • लिन डेटा संशोधन और वैरीफिकेशन
  • प्रतिष्ठान अपने लॉगिन और पासवर्ड ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं
  • LCL (C) संगठन द्वारा लिन के लिए पहला कदम
  • ऑनलाइन एलसीएल (C) और DGMS सालाना रिटर्न जमा
  • आम ईपीएफओ और ईएसआईसी मासिक रिटर्न जमा
  • स्थापना के लिए ईमेल/एसएमएस के द्वारा सूचना

श्रम सुविधा पोर्टल रजिस्ट्रेशन अधिनियम

अगर आप श्रम सुविधा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आप निम्नलिखित अधिनियमों के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है।

  • कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम (EPF) – 1952
  • कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम (ESI) ACT – 1948
  • भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (BOCW) अधिनियम – 1996
  • अनुबंध श्रम (विनियम और उन्मूलन) अधिनियम – 1970
  • अंतर-राज्य प्रवासी कामगार (ISMW) अधिनियम – 1979

पोर्टल के जरिए ईपीएफ के लिए पंजीकरण

इस पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता पोर्टल पर अंडर EPF-ESIC रजिस्ट्रेशन की श्रेणी में खुद का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, इसके लिए कमर्चारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)से रजिस्ट्रेशन के लिए कम से कम 20 कर्मचारियों वाली सभी कंपनियों को आवश्यक रूप से और छोटी कंपनियों को खुद से ईपीएफओ और विविध प्रावधान अधिनियम (EPF) अधिनियम – 1952 के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए। कंपनियों/नियोक्ताओं को श्रम सुविधा पोर्टल पर अपना एक खाता बनाने और रजिस्ट्रेशन साइट को लॉगिन करने के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन करने के लिए उसी खाते की जानकारी प्राप्त करने हेतु आवश्यक होती है।

श्रम अधिनियम चयन के बाद करें रजिस्ट्रेशन

श्रम अधिनियम चयन करने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आप श्रम सुविधा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Create A Shram Suvidha Account लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर Sign Up फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ सबमिट पर क्लिक करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर दें।
  • अब एक्ट के तहत खुद को पंजीकृत करें।
  • इसके बाद अपनी लेबर आइडेंटिफिकेशन नंबर (LIN) जाने।
  • इसके लिए वेबसाइट के होम पेज पर आप “Download E-Register Software” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें और इसे अपने कंप्यूटर में इनस्टॉल कर दें।
  • इसे ओपन करें और E-Register के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद साइन अप करें, फिर आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आप फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, LIN, TIN, यूजर आईडी, पासवर्ड, EPFO No., ESIC No. आदि दर्ज करके सबमिट कर दें।

श्रम सुविधा श्रम पहचान संख्या क्या है?

विशिष्ट श्रम पहचान संख्या (LIN) उन प्रतिष्ठानों/नियोक्ताओं को आवंटित की जाती है जो विभिन्न श्रम कानूनों के तहत अनुपालन के लिए श्रम सुविधा पोर्टल (SSP) पर खुद को पंजीकृत करते हैं

About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment