पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल 202 Paymanager; DDO Login, Rajasthan Salary Slip at paymanager.rajasthan.gov.in

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Updated on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए समय-समय पर कई प्रयास किए जाते हैं। ऐसी ही एक सुविधा के जरिए राज्य में डिजिटाइजेशन के माध्यम से कार्यों को सुलभ और सरल बनाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल की शुरुआत की गई है, इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को घर बैठे ही अपनी सैलरी स्लिप देखने व अन्य संबंधित बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। Paymanager Portal का लाभ राज्य के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी ही ले सकेंगे। ऐसे में अगर आप भी राजस्थान के निवासी हैं और सरकारी कर्मचारी हैं तो पेमैनेजर पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट paymanager.rajasthan.gov.in से अपनी सैलरी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Paymanager Portal

अगर आप भी पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पोर्टल पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल क्या है ? पोर्टल के लाभ, लॉगिन, ऑनलाइन सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया की सभी जानकारी प्रदान करेंगे, इसके लिए पूरा अवश्य पढ़ें।

Paymanager Rajasthan portal salary slip, login पेमैनेजर राजस्थान
Paymanager Rajasthan portal salary slip, login
आर्टिकल का नामPaymanager Salary Slip
पोर्टलपेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल
संबंधित विभागवित्त विभाग, राजस्थान
लांच किया गयाराजस्थान सरकार द्वारा
वर्तमान वर्ष2024
माध्यमऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थीराज्य के सभी सरकारी कर्मचारी
उद्देश्यकर्मचारियों को ऑनलाइन सैलरी स्लिप
डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटpaymanager.rajasthan.gov.in

पेमैनेजर पोर्टल क्या है?

पे मैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है, जिसके माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को कई सुविधाएं प्रदान की जाती है। इस पोर्टल पर कर्मचारियों को उनके वेतन भुगतान, सैलरी स्लिप, डीए, एरियल, बोनस, लीव इनकैशमें बिल, इनकम टेक्स पेमेंट आदि की जानकारी देखने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इससे कर्मचारी आसानी से घर बैठे ही पोर्टल पर अपने वेतन से जुडी जानकारी के साथ-साथ वेतन में कितनी कटौती की गई है, इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उन्हें बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही कर्मचारी अपने वेतन के काटे गए पेंशन फंड और टैक्स के बारे में भी पोर्टल के माध्यम से जान सकेंगे, यह लाभ राज्य के सभी कर्मचारी उठा सकेंगे।

Also Read: Rajasthan Haisiyat Praman Patra Application Form

राजस्थान पेमैनेजर का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा पेमैनेजर कर्मचारी पोर्टल को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से उनके वेतन विवरण से संबंधित सभी जानकारी जैसे वेतन भुगतान, सैलरी स्लिप, पेंशन आदि एक ही जगह उपलब्ध करवाना है। इससे जहाँ कर्मचारियों को सैलरी स्लिप के लिए कई बार कार्यालय जाकर इससे प्राप्त करना पड़ता है, वहीं ऑनलाइन पोर्टल पर सभी जानकारी उपलब्ध होने से कर्मचारियों के कीमती समय की बचत हो सकेगी साथ ही वह बिना किसी समस्या के आसानी से अपने वेतन विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही पोर्टल पर छुट्टी के लिए अर्जी देने हेतु उन्हें ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन की छूट होगी, पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को इसमें अपना पंजीकरण करना होगा, इसके बाद ही कर्मचारी पोर्टल के माध्यम से वेतन विवरण आदि जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

पेमैनेजर कर्मचारी पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल पर कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन वेतन विवरण संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
  • इस पोर्टल पर राज्य के कर्मचारी वेतन भुगतान, सैलरी स्लिप, डीए, एरियल, बोनस, लीव इनकैशमें बिल, इनकम टेक्स पेमेंट आदि की जानकारी देख सकेंगे।
  • पोर्टल का लाभ लेने के लिए सभी सरकारी कर्मचारियों को पे मैनेजर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
  • कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद वह पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • पोर्टल पर कर्मचारियों के वेतन का सम्पूर्ण डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होने से उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • कर्मचारी पोर्टल पर सैलरी स्लिप के अतिरिक्त अन्य सेवाएं जैसे एचओडी रजिस्ट्रेशन, बैंक रजिस्ट्रेशन आदि सेवाओं का ही लाभ ले सकेंगे।
  • ऑनलाइन वेतन विवरण उपलब्ध होने से कर्मचारियों के समय की बचत हो सकेगी और कार्यो के पारदर्शिता बनाई जा सकेगी।
  • राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल का लाभ राज्य के सभी कर्मचारी लॉगिन एवं रजिस्ट्रेशन करके उठा सकेंगे।

राजस्थान पेमैनेजर लॉगिन कैसे करें ?

राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, लॉगिन के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन लॉगिन के लिए आवेदक सबसे पहले पेमैनेजर की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें। Paymanager portal login
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा, लॉगिन सेक्शन में आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • Paymanager portal login
  • इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • कैप्चा कोड को भरने के बाद आपको Employee, Department, DDO, Sub DDO, Digital, HOD/Sub HOD में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आखिर में आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आपकी पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Paymanager बैंक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

पेमैनेजर पोर्टल पर कर्मचारियों को उपलब्ध सभी विवरण देखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • इसके लिए सबसे पहले आप पेमैनेजर की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिन सेक्शन के नीचे Bank Registration का विकल्प दिखाई देगा, आप इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे अपना नाम, यूजरनाम, यूजरटाइप, बैंक या ट्रेजेरी, ट्रेजेरी या बैंक कोड, एड्रेस, ईमेल आईडी, फोन नंबर, ऑफिस का नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको Verify Contact के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपकी पे मैनेजर पोर्टल पर बैंक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सैलरी स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड प्रक्रिया

पे मैनेजर सैलरी स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदक सबसे पहले पेमैनेजर की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • इसके लिए आप अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया इंटरफेस खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको Employee Report के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब ड्राप डाउन मेन्यू में आपकी स्क्रीन पर नए विकल्प आ जाएंगे, इनमे आपको Pay Slip Month Wise के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे महीने, साल और वित्तीय वर्ष का चयन करके Submit के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर चयन किए गए महीने या वर्ष की सैलरी स्लिप खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ आप सैलरी स्लिप को चेक करके इसे डाउनलोड या इसका प्रिंट भी निकालकर रख सकते हैं।

पोर्टल पर GA 55 एम्प्लोयी डिटेल्स देखने की प्रक्रिया

जो आवेदक GA 55 एम्प्लोयी डिटेल्स देखना चाहते हैं, वह डिटेल्स देखने के लिए यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • एम्प्लोयी डिटेल्स देखने के लिए आवेदक सबसे पहले पेमैनेजर की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको यूजर आईडी और अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन के बाद आपकी स्क्रीन पर पोर्टल का डैशबोर्ड दिखाई देगा।
  • यहाँ आपको मेन्यू में एम्प्लोयी रिपोर्ट्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर बहुत सारे विकल्प खुलकर आ जाएंगे।
  • यहाँ आपको Employee report के विकल्प के नीचे GA 55 Employee Details का विकल्प दिखाई देगा, आप इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको कर्मचारी का नाम और साल का चयन करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नाम खुलकर आ जाएगा इसपर क्लिक करके एस्टिमेटेड और नॉन-एस्टिमेटेड के ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • अब फ़ाइल का चयन करना होगा, जिसके बाद आपकी फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस तरह आप GA 55 एम्प्लोयी डिटेल्स देख सकेंगे।

Paymanager पर ऐसे करें पासवर्ड रिसेट

Paymanager पोर्टल पर लॉगिन के लिए यदि आप पासवर्ड भूल जाते हैं (paymanager2.raj.nic.in forgot password) तो आप इसे दोबारा जेनरेट कर सकते हैं, इसके लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले पे मैनेजर की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म के नीचे Forgot Password (Employee Login) के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब अगले पेज में पासवर्ड रिसेट करने के लिए आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपकी एम्प्लोयी आईडी, बैंक अकाउंट नंबर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भरकर आप ऑथेंटिकेशन के लिए Verify Contact Number के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर दें।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज ओपन होगा, यहाँ आप अपना नया पासवर्ड सेट करके उसे रिसेट कर दें।
  • इस तरह आपके पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:- धरती से चाँद कितना दूर है?

पेमैनेजर मोबाइल एप्लीकेशन ऐसे करें डाउनलोड

कर्मचारी पेमैनेजर कर्मचारी पोर्टल के अतिरिक्त पेमैनेजर मोबाइल ऐप्लीकेशन डाउनलोड करके भी पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए वह यहाँ स्टेप्स को पढ़कर मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

  • मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए आवेदक सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में Paymanager मोबाइल एप्लीकेशन टाइप करके सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपको PayManager Employee Details पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मोबाइल एप्लीकेशन खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको Install के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद यह एप्लीकेशन आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस तरह आपके पेमैनेजर मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल से संबंधित जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है?

राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल से संबंधित जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर 0141-5111010, 0141-5111007 है।

क्या राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल से संबंधित मोबाइल ऐप्लीकेशन भी लांच किया गया है?

जी हाँ, राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल से संबंधित पेमैनेजर मोबाइल ऐप्लीकेशन भी लांच किया गया है जिसे डाउनलोड करके कर्मचारी पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment