धरती से चाँद कितना दूर है: जैसा की आसमान में चाँद को देखते हुए अक्सर आपके मन में भी यह ख्याल आता होगा, की देखने में चाँद धरती से कितना करीब लगता है, लेकिन असल में यह केवल दिखता पास है लेकिन होता बहुत दूर है। कई लोगों का यह सपना भी होता है की वह अपनी जिंदगी में एक बार चाँद पर जाएं अपने भी कभी न कभी चाँद पर जाने का सपना तो जरूर देखा होगा या इसके बारे में सोचा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की चाँद और धरती के बीच में कितना फासला होता है, आखिर क्यों किसी अंतरिक्षत यान को चाँद तक सफर करने में काफी दिन लग जाते हैं अगर नहीं तो चलिए इस लेख के माध्यम हम आपको चाँद से जुडी सभी जानकारी जैसे धरती से चाँद असल में कितना दूर है, चाँद की आकार कितना है? चाँद के आसपास क्या-क्या चीजें मौजूद हैं आदि प्रदान करेंगे, इसके लिए इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।
धरती से चाँद कितना दूर है?
चाँद और धरती के बीच की दूरी धरती से देखने में भले ही कम लगती हो लेकिन असल में यह दुरी बेहद ही अधिक है। आपको बता दें वैज्ञानिकों के अनुसार चाँद और धरती की दूरी करीब 384403 किलोमीटर (238857 मील) की दूरी है,इतनी दूरी पर चन्द्रमा पृथ्वी के चारों और चक्कर लगाता है, चन्द्रमा को पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में करीब 27.3 दिन का समय लगता है, चाँद और धरती के बीच का फैसला हमेशा एक ही नहीं रहता यह बदलता रहता है, चन्द्रमा के वजन की बात करे तो इसका वजन करीब 81 अरब टन तक होता है। चाँद देखने में भले ही गोल आकार का होता है लेकिन इसका अकार असल में अंडाकार होता है। हमारे सौर मंडल में कई गृह पाए जाते हैं, इन सभी ग्रहों की अपने चाँद मौजूद है, वहीं चाँद को धरती का नेचुरल सैटेलाइट भी बताया जाता है।
आपको बता दें चाँद की अपनी रौशनी नहीं होती यह केवल सूर्य की रौशनी से चमकता है, यानी रात के अँधेरे में चाँद की रौशनी इसकी अपनी नहीं होती यह केवल सूर्य की होती है। चाँद केवल रात के अँधेरे में दिखाई देता है यह दिन में भी आस्मान में मौजूद रहता है लेकिन दिन में सूरज की रौशनी तेज होने के कारण यह दिखाई नहीं देता।
Also Check: कक्षा 9 से 11वीं के छात्रो को मिलेगी 2 लाख की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन
चाँद के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण बातें
- चाँद का वजन करीब 81 अरब टन है।
- क्षेत्रफल के मुताबिक चाँद का क्षेत्रफल साउथ अफ्रीका के क्षेत्रफल जितना है।
- पूर्णिमा वाले इन चाँद की रौशनी और दिन के मुकाबले 9 गुना अधिक होती है।
- धरती से चाँद का केवल 59% हिस्सा ही दिखाई देता है।
- चाँद का आकार धरती के मुकाबले करीब 27% होता है।
- चाँद दिखने में भले ही गोलाकार लगरा है लेकिन यह लेकिन यह गोल नहीं है बल्कि अंडाकार होता है।
- जिस तरफ चाँद का प्रकाश वाला हिस्सा होता है, उस तरफ चाँद का तापमान करीब 180 डिग्री तक पहुँच जाता है।
- वहीं जिस और चाँद का वह हिस्सा होता है, जिस और अँधेरा रहता है, उस तरफ चाँद का तापमान करीब 153 डिग्री तक पहुँच जाता है।
- चाँद धरती के चारों तरफ चक्कर लगाता रहता है जिसके कारण ही धरती पर दिन और रात होती है।
- आज तक चाँद पर केवल 12 लोग ही गए हैं।
- आपको बता दें की अगर चाँद गायब हो जाए तो धरती पर केवल 6 घंटे ही दिन होगा।
- चाँद को धरती का एक चक्कर लगाने के लिए के करीब एक माह तक का समय लगता है।
- हमारी धरती पर करीब 9 चाँद समा सकते हैं।
- धरती से चाँद पर जाने के लिए करीब 3 दिन का समय लगता है।
- चाँद पर पानी मौजूद है, इस बात की खोज भारत द्वारा की गई है।
- चाँद पर जाने के बाद व्यक्ति का वजन जो धरती पर था वह चाँद पर जाने के बाद उतना नहीं रहता चाँद पर जाकर वजन कम हो जाता है।
- चाँदपर जाने वाले पहले व्यक्ति का नाम नील आर्मस्ट्राँग था।
- चंद्रग्रहण तब होता है जब सूरज और धरती के बीच में चाँद आ जाता है उसको चंद्रग्रहण कहा जाता है।
- चाँद के मुकाबले सूरज चाँद के आकर के करीब 400 गुना बड़ा है।
- हमारे सौर मंडल यानी की सोलर सिस्टम में करीब 181 अन्य उपग्रह मौजूद है, जिनमे चाँद 5 वें स्थान पर आता है।
चाँद पर कैसे पहुँच सकते है ?
जैसा की हमने बताया की अंतरिक्षत यान से पहुंचने में लगभग तीन दिन का समय लग जाता है, ऐसे में अधिकतर देशों की बहुत से ऐसी स्पेस एजेंसी हैं, जो लोगों को चाँद कर लेकर जाती है, इनमे चाँद पर ले जाने वाला अपोलो 11 पहला अंतरिक्ष यान था, जिसे चन्द्रमा पर पहुँचने में 102 घंटे 45 मिनट का समय लगा। चन्द्रमा की सतह पर गिरे लेंडर विक्रम को चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने खोजा था। करीब 12 लोगों (नील आर्म स्ट्रांग, बज एल्ड्रिन, पीट कॉनराड, एलन बीन, एलन, शेपर्ड, एडगर मिशेल, डेविड स्टॉक, जेम्स इरविन, जॉन यंग, चार्ल्स ड्यूक, यूजीन सेरनन और हैरिसन शिमट) ने चाँद का दौरा किया है, चंद्रयान-1 10 महीने 6 दिन बाद चाँद पर पहुंचा वहीं करीब 15 दिन में चंद्रयान-2 चाँद पर पहुँच गया।
धरती से चाँद कितना दूर है संबंधित प्रश्न/उत्तर
चाँद की धरती से दूरी कितनी है और यह कितने दिन में धरती का एक चक्कर लगता है ?
चाँद की धरती से दूरी करीब 384403 किलोमीटर (238857 मील) है और यह 27.3 दिनय यानि लगभग एक माह में धरती का एक चक्कर लगता है ?
चाँद का वजन कितना है ?
चाँद का वजन 81 अरब टन होता है।
धरती से चाँद पर यान य राकेट से पहुँचने में कितने दिन का समय लगता है ?
धरती से चाँद पर यान य राकेट से पहुँचने में करीब तीन दिन का समय लगता है।
क्या चन्द्रमा और पृथ्वी की दूरी निश्चित है ?
चन्द्रमा पृथ्वी के चारों और चक्कर लगता रहता है, जिसके कारण चाँद और पृथिवी के बीच की दुरी निश्चित नहीं है।
धरती से चाँद पर कितने लोग गए हैं और यह कौन-कौन है ?
धरती से चाँद पर 12 लोग गए हैं, इनमे नील आर्म स्ट्रांग, बज एल्ड्रिन, पीट कॉनराड, एलन बीन, एलन, शेपर्ड, एडगर मिशेल, डेविड स्टॉक, जेम्स इरविन, जॉन यंग, चार्ल्स ड्यूक, यूजीन सेरनन और हैरिसन शिमट है।
क्या चाँद पर पानी है ?
जी हाँ, चाँद पर पानी है।
चाँद पर पानी मौजूद है इसकी खोज किसके द्वारा की गई ?
चाँद पर पानी मौजूद है इसकी खोज भारत के द्वारा की गई थी।
चंद्रग्रहण क्या होता है ?
जब सूरज और धरती के बीच में चाँद आ जाता है उसको चंद्रग्रहण कहा जाता है, इस समय धरती के कुछ हिस्सों में बिकुल अँधेरा हो जाता है।
धरती से चाँद का करीब कितना हिस्सा दिखाई देता है ?
धरती से चाँद का करीब 59% हिस्सा हिस्सा दिखाई देता है।
चाँद पर तापमान क्या है ?
चाँद के तापमान की बात करें तो वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के समय चाँद का अत्यधिक तापमान 127 डिग्री सेल्सियस के आस-पास जबकि रात का तापमान शून्य से 182 डिग्री सेल्सियस डिग्री नीचे तक पहुँच सकता है।
सूरज चाँद से कितनी दूरी पर है ?
सूरज चाँद से 150 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर है।