झारभूमि झारखंड: Online भूलेख, खसरा, रजिस्टर II डाक्यूमेंट ऑनलाइन कैसे देखें?

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Updated on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से भूमि संबंधित सम्पूर्ण विवरण देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए झारभूमि झारखंड पोर्टल लांच किया गया है। झारभूमि झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया आधिकारिक भूमि अभिलेख पोर्टल है, जिसके माध्यम से नागरिक पोर्टल पर अपनी भूमि संबंधित जानकारी जैसे लैंड रिकॉर्ड, भू- नक्शा, जमाबंदी, खसरा रजिस्टर आदि चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश के नागरिक झारभूमि झारखंड पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लैंड रिकार्ड्स की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

झारभूमि झारखंड

अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और अपनी भूमि संबंधित विवरण देखना चाहते हैं, तो झारभूमि झारखंड पोर्टल क्या है ? पोर्टल पर आपको क्या-क्या सेवाएं उपलब्ध कराई गई है और आप किस तरह पोर्टल पर अपनी भूमि संबंधित विवरण देख सकेंगे इसकी पूरी जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

झारभूमि झारखंड: Online भूलेख, खसरा, रजिस्टर II
पोर्टल का नामJharbhoomi Jharkhand
लांच किया गयाझारखंड सरकार द्वारा
राज्यझारखंड
भूमि विवरण देखने का माध्यमऑनलाइन
संबंधित विभागझारखंड राजस्व विभाग
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को ऑनलाइन भूमि संबंधित
विवरण देखने की सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटjharbhoomi.jharkhand.gov.in

झारभूमि झारखंड पोर्टल क्या है?

झारभूमि झारखंड पोर्टल राजस्व और भूमि सुधार विभाग, झारखंड द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है, जिसे विभाग द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञानं केंद्र (NIC) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इस पोर्टल को शुरू करने हेतु सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड की जानकारी प्रदान करना है, जिसके तहत नागरिक झारभूमि पोर्टल पर अपनी भूमि संबंधित सभी विवरण जैसे लैंड रिकॉर्ड, भू- नक्शा, जमाबंदी, खसरा रजिस्टर की जानकारी ऑनलाइन घर बैठे ही पोर्टल पर अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर प्राप्त कर सकेंगे, इससे उन्हें भूमि की जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार तहसील के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे उनके समय की बचत हो सकेगी और ऑनलाइन माध्यम से भूमि की जनकारी उपलब्ध होने से कार्यों में पारदर्शिता भी अधिक बनी रहेगी।

Also Read: चेक करे २०२३ की झारखण्ड वोटर लिस्ट

Jharbhoomi Jharkhand पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

झारभूमि झारखंड पर बहुत सी सेवाएं उपलब्ध कराए गई हैं इससे संबंधित जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • इंटरनेट के माध्यम से भूमि कर का ऑनलाइन भुगतान
  • राजस्व और रेजिस्ट्री दस्तावेजों का डिजिटलीकरण
  • भूमि माप, झारभूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन झारखंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
  • योजनाओं और परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरित विस्तार
  • खाता और भू-मानचित्र का विवरण
  • भूमि या संपत्ति से संबंधित धोखाधड़ी और झूठी कारवाही के खिलाफ रोकथाम
  • अभिलेखों का डिजिटलीकरण
  • अपना खाता और भू-नक्शा जानकारी
  • झारखंड भूमि रिकॉर्ड और उत्परिवर्तन ऑनलाइन
  • राजस्व और रजिस्ट्री रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण

झारभूमि झारखंड के लाभ

झारभूमि झारखंड पोर्टल के तहत नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • प्रदेश के नागरिकों को भूमि संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा झारभूमि झारखंड पोर्टल की शुरुआत की गई है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी भूमि संबंधित दस्तावेजों की जानकारी जैसे भू- नक्शा, जमाबंदी, खसरा रजिस्टर आदि देख सकेंगे।
  • पोर्टल पर भूमि संबंधित जानकारी उपलब्ध होने से नागरिकों को तहसील के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी और वह घर बैठे ही पोर्टल पर आसानी से भूमि की जानकारी देख सकेंगे।
  • झारभूमि पोर्टल पर भूमि संबंधित जानकारी होने से नागरिकों के समय और पैसे दोनों की ही बचत हो सकेगी।
  • झारभूमि पोर्टल पर भूमि की जानकारी उपलब्ध होने से भूमि को बेचने व खरीदने के लिए भूमि के दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करने में नागरिकों को आसानी होगी।
  • भूलेख प्रबंधन प्रणाली से ककार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी और इससे भूमि से जुड़े झगडे खत्म हो सकेंगे।
  • ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध होने से भूमि को लेकर होने वाले अवैध अतिक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।
  • इससे भूमि टैक्स भुगतान करने की भी सुविधा नागरिकों को मिलती है।

Jharbhoomi पोर्टल पर खतियान या रजिस्टर-II कैसे देखें?

झारभूमि झारखंड पोर्टल पर झारखंड खतियान या रजिस्टर-II देखने के लिए आप पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्टर देख सकते हैं।

  • इसके लिए पोर्टल पर सबसे पहले आप भू-नक्शा झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको “खाता एवं रजिस्टर-II” देखें का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें। check Register II here
  • खतियान या रजिस्टर-II पर क्लिक करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी। regitser II check form
  • जैसे जिले के नाम, अंचल का नाम, अंतिम नाम, हल्का नाम, मौजा नाम, खाता संख्या और जमीन की किस्म सभी सही से दर्ज करें।
  • अब आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर खतियान या रजिस्टर-II पर क्लिक करें पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर खतियान या रजिस्टर-II की जानकारी खुलकर आ जाएगी।

Also Check: चेक करें झारखंड ई-उपार्जन 2023

Jharbhoomi झारखंड पोर्टल लॉगिन कैसे करें?

भूमि जानकारी झारखंड पोर्टल पर लॉगिन के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आप Online Application के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब अगले पेज में आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको ईमेल, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह भूमि जानकारी झारखंड के लिए आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

झारभूमि झारखंड जमीन रिकॉर्ड ऐसे करें चेक

  • झारखंड जमीन रिकॉर्ड को ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको Check Your Account के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर झारखंड के जिले का मैप खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको अपने जिले का चयन करना होगा।select District at jharbhoomi
  • जिले का चयन करने के बाद आपको ब्लॉक का चयन करना होगा। block map of jharkhand
  • ब्लॉक के चयन के बाद आपकी सामने निम्न स्क्रीन खुलकर आ जाएगी। check your account
  • यहाँ आपको ड्रॉपडाउन मेन्यू में “हल्का” और जमीन का प्रकार चयन करना होगा।
  • दस्तावेज सर्च करने या देखने के लिए आप- मौजा नाम, मौजा के अनुसार खेसरा नंबर, अकाउंट नंबर या अकाउंट होल्डर के नाम में से किसी एक विकल्प चयन करना होगा।
  • अब आखिर में आप सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी खुलकर आ जाएगी, यहाँ आप जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

झारभूमि पोर्टल के जरिए टैक्स का ऑनलाइन भुगतान कैसे करें?

झारखंड झारभूमि पोर्टल पर आवेदक को ऑनलाइन टैक्स भुगतान करने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी, इससे टैक्स भुगतान की प्रक्रिया घर बैठे ही पूरी की जा सकेगी जो इस प्रकार है।

  • झारभूमि पोर्टल पर टैक्स भुगतान के लिए सबसे पहले आप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको ‘ऑनलाइन लगान‘ के लिए दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अगले पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको ऑनलाइन भुगतान के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब ऑनलाइन भुगतान के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको निम्न जानकारी भरनी होगी।
  • जैसे जिले का नाम, अंचल का नाम, हल्का का नाम, मौजा का नाम, रैयत का नाम, खाता संख्या और प्लाट संख्या के जरिए दस्तावेज खोजने का विकल्प मिलेगा, आप समस्त पंजी-2 के नाम के अनुसार भी देख सकते हैं।
  • सारी जानकारी भरकर आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ऑनलाइन भुगतान का विवरण दिखाई देने के बाद आप UPI/RTGS /नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

Jharbhoomi पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान का विवरण कैसे देखें?

झारभूमि पोर्टल पर लगान का ऑनलाइन भुगतान का विवरण चेक करने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • झारखंड झारभूमि पोर्टल पर पिछले भुगतान को चेक करने के लिए सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको ऑनलाइन लगान के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहाँ आपको ‘पिछले भुगतान देखें’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप विकल्प पर क्लिक करेंगे, आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलकर आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको अपने जिले का नाम, हल्का का नाम, मौजा का नाम, क्षेत्र का नाम, वर्तमान भाग, बर्तमान पेज संख्या आदि विवरण भरना होगा।
  • आप रैयत नाम, प्लाट नंबर और खाता नंबर जैसे विकल्पों का उपयोग करके इस विवरण को खोज सकते हैं आप नाम का उपयोग करके पूरे पंजी 2 रजिस्टर को भी देख सकते हैं।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर ऑनलाइन भुगतान के विवरण की जानकारी खुलकर आ जाएगी।

Also Read: आ गई झारखण्ड ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती 2023

jharbhoomi.nic.in पर खसरा विवरण ऐसे देखें ?

खसरा विवरण देखने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • पोर्टल पर खसरा विवरण देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार झारखंड जमीन रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर बाई तरफ आपको See Detail of Khasra के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको झारखंड के जिलों के विस्तृत मैप में अपने जिले का चयन करना होगा। know khasra detail
  • जिले का चयन करने के बाद आप ब्लॉक का चयन कर लें। select block for khasra detail
  • अब एरिया का चयन करके आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे वर्तंमान सेक्शन, प्लाट नंबर, खाता नंबर और मौजा नंबर जैसी ख़ास जानकारी दर्ज करनी होगी। Check Khasra detail
  • सारी जानकारी भरकर Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर खसरा से संबंधित सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ आप खसरा विवरण को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

पोर्टल पर झारभूमि नक्शा ऐसे देखें

झारभूमि पोर्टल पर भूलेख या जमीन मैप देखने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • झारभूमि नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको बाई तरफ भूनकशा टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप झारभूमि नक्शा के इन पेज के लिए फिर से डायरेक्ट होंगे।
  • यहाँ आपको जिला, सर्कल, हल्का, मौजा और शीट नंबर जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूमि नक्शा खुलकर आ जाएगा।

झारभूमि पर जमीन म्यूटेशन के लिए ऐसे करें अप्लाई

जमीन के मालिक जो ऑनलाइन झारभूमि पोर्टल पर जमीन म्यूटेशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वह अप्लाई करने की प्रक्रिया यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • झारभूमि पोर्टल पर जमीन म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने हेतु सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज आपको पहले लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन के बाद आप ‘म्यूटेशन इंटिमेशन‘ को सेलेक्ट करके पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जैसे एप्लिकेंट विवरण, खरीदार और सेलर/विक्रेता विवरण, प्लाट विवरण भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरकर आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको आखिर में सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • एप्लिकेशन सबमिट करने के बाद म्यूटेशन रिक्वेस्ट रिसीप्ट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब सर्च क्राइटेरिया का इस्तेमाल कर एक्नोलेजमेंट स्लिप जनरेट करें।
  • यहाँ अपनी म्यूटेशन एप्लिकेशन को ट्रैक करने के लिए आप इस स्लिप को सेव कर लें।
  • इस तरह आपकी जमीन म्यूटेशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ऑनलाइन म्यूटेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

पोर्टल ऑनलाइन म्यूटेशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • म्यूटेशन के लिए ऐप्लीकेशन जिसपर स्टैम्प/मुहर लगी हो
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • अपेक्षित वेल्यू के स्टैम्प पेपर पर एफिडेविट
  • सेल डीड
  • रजिस्ट्रेशन दीड (वर्तमान और पिछले दोनों)
  • अप-टू-डेट प्रॉपर्टी टैक्स पेमेंट की रसीद

झारभूमि म्यूटेशन स्टेटस ऐसे करें चेक

झारभूमि पोर्टल पर अगर आपने अप्लाई किया है वह अपने आवेदन की स्थिति भी पोर्टल पर चेक कर सकते हैं, इसके लिए आवेदन स्थिति की जानकारी पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।

  • आवेदन स्थिति की जांच के लिए सबसे पहले आप झारभूमि पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप मैप के लिंक पर डायरेक्ट होंगे, यहाँ आपको अपने जिला का चयन करना होगा।
  • अब अपने ब्लॉक का चयन करें और फॉर्म में भरे जो आपके द्वारा एक बार ब्लॉक का चयन करने पर डिस्प्ले होगा।
  • अब आप केस नंबर या एप्लीकेंट/आवेदन करने वाले के नाम या मौजा के अनुसार म्यूटेशन स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
  • सभी विवरण का चयन करने के बाद आप सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर म्यूटेशन स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

झारभूमि झारखंड से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान कर दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे, इससाथ ही इसी तरह की और भी योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रह सकते हैं।

About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment