ई ग्राम स्वराज पोर्टल: डाउनलोड लिंक, e-Gram Swaraj App, egramswaraj.gov.in

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

ई ग्राम स्वराज पोर्टल: डाउनलोड लिंक: केंद्र सरकार द्वारा देश में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार की योजनाओं की शुरुआत एवं कार्य किए जाते हैं, ऐसी ही एक पोर्टल के जरिए देश की पंचायती राज संस्थाओं में ई-गवर्नेंस को मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा ई ग्राम स्वराज पोर्टल को लांच किया गया है। यह पोर्टल सभी ग्राम पंचायतों का लेखा-जोखा रखने के लिए सिंगल सेंटर का काम करेगा, जिससे नागरिक अपने क्षेत्र की ग्राम-पंचायत में चल रहे विभिन कार्यों की जानकारी आसानी से e-Gram Swaraj Portal पर ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

ऐसे में ई ग्राम स्वराज पोर्टल के तहत आम नागरिकों को लाभ मिलेगा इसके लिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है? ई स्वराज पोर्टल की विशेषताएं, पोर्टल का उद्देश्य, ई ग्राम स्वराज ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया आदि संबंधित सभी जानकारी हम आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करेंगे, जिसके लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

e-Gram Swaraj Portal
e-Gram Swaraj Portal

ई ग्राम स्वराज पोर्टल

केंद्र सरकार द्वारा देश में पंचायतों को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल, 2020 में ई ग्राम स्वराज पोर्टल लांच किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से देश के सभी ग्राम पंचायतों का पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध किया जाएगा, जिससे कामकाज में सरलता आएगी साथ ही पंचायत संबंधित विभिन्न कार्यों की जानकारी नागरिक पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टल के अलावा सरकार द्वारा गाँवों के प्रशासन को जवाबदेही बनाने और नागरिकों की सुविधा के लिए e-Gram Swaraj App भी लांच किया गया है। इससे अब ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यों में अधिक प्रदर्शित बनाई जा सकेग और नागरिक घर बैठे ही किसी भी तरह की परियोजना संबंधित ब्योरा पोर्टल की मदद से प्राप्त कर सकेंगे।

e-Gram Swaraj पोर्टल पर पर ग्राम पंचायत का पूरा ब्यौरा उपब्ध होने से सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने में सहायता मिलेगी और नागरिकों को इससे संबंधित जानकारी के लिए बार-बार सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की समस्या के राहत मिल सकेगी। इसके साथ ही ग्राम पचायत विकास कार्यं हेतु सरकार द्वारा कितना बजट निर्धारित किया गया है और काम के लिए कितना खर्चा हुआ है, इसे लेकर होने वाली गड़बड़ी को भी ख़त्म करने में मदद मिलेगी।

पोर्टल का नामई ग्राम स्वराज पोर्टल
संबंधित विभागपंचायती राज विभाग, भारत सरकार
लांच किया गयाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
मोबाइल ऐप्लीकेशनe-Gram Swaraj App
वर्तमान वर्ष2023
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
लाभार्थीग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी नागरिक
उद्देश्यग्राम पंचायत संबंधी सभी जानकारी को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवाना
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटegramswaraj.gov.in

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान

ई ग्राम स्वराज पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ

  • केंद्र सरककर द्वारा सभी ग्राम पंचायत संबंधी कार्यों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करने के लिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से देश के पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत और डिजिटल बनाने के कार्य किया जाएगा।
  • e-Gram Swaraj पोर्टल नागरिकों तक वह सभी जानकारी उपलब्ध करवाने में सहयोग करेगा जो सरकार के अंतगत विकास कार्यों हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर करवाए गए हैं।
  • इस पोर्टल की मदद से पंच, पंचायत सचिव और पंचायती राज मंत्रालय आदि जुडी सभी जानकारी उपलब्ध की जाएगी।
  • पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही उनके ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाले कार्यों से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
  • ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ सरकार द्वारा ई ग्राम स्वराज ऐप भी जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करके भी नागरिक सभी जानकारी देख सकेंगे।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत पंचायत स्तर के योजना निर्माण, गतिविधियों, योजनाओं, कार्यकलापों आदि की निगरानी की जाएगी। ‘
  • नागरिक ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर लोगी करके ग्राम पंचायत से जुडी जानकारी चेक कर सकेंगे।
  • ऑनलाइन ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायत के कर्यों की जानकारी उपलब्ध होने से कामों पर निगरानी रखी जा सकेगी और इससे कार्यों में पारदर्शिता भी बनाई जा सकेगी।
  • ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले सभी कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे और इससे गतिविधियों के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी सुधार होगा।

ई ग्राम स्वराज ऐप ऐसे करें डाउनलोड

ई ग्राम स्वराज ऐप डाउनलोड करके आवेदक ग्राम पंचायत संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे, इसके लिए ऐप डाउनलोड की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • इसके लिए सबसे पहले आवेदक अपने मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब सर्च बॉक्स में e-Gram Swaraj App टाइप करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ऐप्स की लिस्ट खुलकर आ जाएगी, यहाँ आप ऊपर दिए गए ऐप के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको ऐप डाउनलोड करने के लिए Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
  • यहाँ आप ऐप को ओपन करके उसमे लॉगिन के जरिए सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस तरह आपके ई ग्राम स्वराज ऐप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

e-Gram Swaraj पोर्टल लॉगिन प्रक्रिया

  • ई ग्राम स्वराज ऐप में लॉगिन के लिए आवेदक सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। e-gram swaraj portal login
  • अब आप यूजरनेम, पासवर्ड दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को भर दें।
  • इसके बाद नीचे लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें –पीएमईजीपी लोन आवेदन के लाभ और योग्यता

पंचायत प्रोफाइल से संबंधित जानकारी ऐसे देखें

  • पंचायत प्रोफाइल से संबंधित जानकारी चेक करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब हमे पेज में रिपोर्ट के सेक्शन में पंचायत प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब नए पेज में आपको Panchayat Profile Reports Dashboard का ऑप्शन दिखेगा।
  • जिसमे आपको लोकल गवर्नमेंट प्रोफाइल, कमेटी एंड कमेटी मेंबर डिटेल्स का ऑप्शन मिलेगा, यहाँ आपको अपनी सुविधा अनुसार दिए गए किसी भी एक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप रिपोर्ट देखने के लिए अपने स्टेटस पंचायत लेवल आदि की जानकारी को दर्ज कर दें।
  • अब दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Get Data के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद आपको पंचायत प्रोफाइल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment