भूलेख हरियाणा 2024 – ऑनलाइन हरियाणा जमाबंदी नकल, अपना खाता, खसरा खतौनी @jamabandi.nic.in

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

भूलेख हरियाणा 2023 Bhulekh Haryana – हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी कागजी कार्यों को ऑनलाइन किया जा रहा है। ऐसी ही एक सुविधा के माध्यम से नागरिकों को उनकी भूमि संबंधित जानकारी देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार सरकार ने एक पोर्टल लांच किया है, जिसका नाम जमाबंदी पोर्टल रखा गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी भूमि संबंधित विवरण आसानी से घर बैठे ही चेक और डाउनलोड कर सकेंगे, इससे उन्हें भूमि के दस्तावेजों के लिए पटवारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हरियाणा जमाबंदी पोर्टल का लाभ राज्य के सभी नागरिकों को प्राप्त हो सकेगा, ऐसे में राज्य के जो भी इच्छुक नागरिक अपनी भूमि संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट @jamabandi.nic.in पर जमाबंदी नकल, भूलेख खसरा खतौनी आदि चेक कर सकेंगे।

भूलेख हरियाणा 2023

अगर आप भी हरियाणा के निवासी हैं तो हरियाणा जमाबंदी पोर्टल पर जमाबंदी नकल, अपना खाता, खसरा खतौनी आदि की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हरियाणा जमाबंदी नकल क्या है ? जमाबंदी पोर्टल पर नागरिकों को क्या सुविधाएं उपलब्ध की गई हैं और नागरिक किस तरह इसमें अपनी भूमि विवरण की जांच कर सकेंगे इसकी जानकारी प्रदान करेंगे, इसके लिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Bhulekh haryana jamabandi nakal online check भूलेख हरियाणा 2023
Bhulekh haryana jamabandi nakal online check
आर्टिकल का नामभूलेख हरियाणा जमाबंदी नकल, अपना खाता, खसरा खतौनी चेक
संबंधित विभागराजस्व विभाग, हरियाणा
राज्यहरियाणा
वर्ष2023
माध्यमऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को ऑनलाइन भूमि विवरण
की जानकारी प्रदान करने की सुविधा देना
आधिकारिक वेबसाइटjamabandi.nic.in

जमाबंदी पोर्टल हरियाणा 2023

हरियाणा सरकार द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन एक जगह पर भूमि संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा जमाबंदी हरियाणा पोर्टल पर प्रदान की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपने भूमि से जुड़े विवरण जैसे भूलेख खसरा खतौनी, जमाबंदी, भू नक्शा आदि देख और डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें जमाबंदी सभी भूमि अभिलेखों का जनक है यह भूमि के अधिकारों का दस्तावेज होती है, इसलिए इसे अधिकारों का रिकॉर्ड भी कहते हैं। हर पांच साल में पटवारी द्वारा नई जमाबंदी तैयार की जाती है यानी यह हर पांच साल में संशोधित होती है। इसकी एक प्रति जिला अधिलेख कक्ष भेजी जाती है और दूसरी पटवारी के पास रहती है।

राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को उनकी जमाबंदी ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए जमाबंदी पोर्टल लांच किया है, जिसपर नागरिकों को जमीन से जुडी सभी जानकारी मिल जाएगी, इससे उनके बहुत से कार्य आसान हो जाएंगे जैसे उन्हें भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार पटवारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे उनके कीमती समय की बचत हो सकेगी और ऑनलाइन नागरिकों की भूमि उपलब्ध होने से भूमि को लेकर होने वाले अवैध अतिक्रमण और वाद-विवाद को भी रोका जा सकेगा।

हरियाणा भूलेख का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा हरियाणा भूलेख को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करना है, जिससे नागरिक आसानी से अपनी भूमि संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल पर सभी नागरिकों के भूमि का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया गया होता है, जिससे भूमि के दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन दस्तावेजों को चेक और उन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। इससे नागरिकों के समय की बचत हो सकेगी और उन्हें बार-बार पटवारी यकार्यालय जाकर अपना समय व्यर्थ नहीं करना पडेगा, इसके साथ ही ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध होने से भूमि के दस्तावेजों को लेकर होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सकेगा और कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी।

Also Check: हरियाणा कौशल रोजगार निगम

भूलेख हरियाणा पर राज्य की जिलेवार सूची जिनका भू-अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध है

हरियाणा राज्य के वह जिले जिनके भू-अभिलेख ऑनलाइन देखा जा सकता है, उनकी जानकारी निम्नानुसार है।

अंबालाहिसारकैथल
भिवानीझज्जररेवाड़ी
चरखी दादरीजींदयमुनानगर
फतेहाबादकरनालसिरसा
कुरुक्षेत्रमहेंद्रगढ़सोनीपत
फरीदाबादगुरुग्रामभिवानी
पानीपतपलवल
रोहतकपंचकुला

हरियाणा भूलेख ऑनलाइन के लाभ

  • हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को भूमि विवरण देखने की सुविधा देने के लिए जमाबंदी पोर्टल को लॉच किया गया है।
  • इस पोर्टल पर प्रदेश के सभी नागरिकों के भूमि का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया गया है।
  • जमाबंदी पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक पोर्टल पर अपनी जमीन के भूलेख खसरा खतौनी, जमाबंदी, भू नक्शा आदि को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
  • अब भूलेख संबंधी जानकारी को प्राप्त करने के लिए नागरिक को कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • हरियाणा भूलेख नागरिकों के समय की बचत होगी और वह कम समय में अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • ऑनलाइन भूलेख पोर्टल पर भूमि संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिकों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
  • ऑनलाइन भूलेख देखने में नागरिकों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पडेगा।
  • भूलेख पोर्टल के लावा नागरिक भूमि की जानकारी हरियाणा भूलेख मोबाइल ऐप पर भी प्राप्त कर सकेंगे।
  • हरियाणा जमाबंदी पोर्टल पर भूलेख संबंधी जानकारी उपलब्ध होने से भूमि को लेकर होने वाले अवैध अतिक्रमण और वाद-विवाद को खत्म किया जा सकेगा।
  • भूमि से क्रय या विक्रय संबंधित संबंधित कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी साथ ही धोखाधड़ी जैसे अपराधों पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

हरियाणा जमाबंदी नकल ऐसे करें चेक

जो नागरिक हरियाणा जमाबंदी पोर्टल पर जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखना चाहते हैं वह इसे देखने की प्रक्रिया यहाँ बताए गए आसान स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • हरियाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने के लिए आवेदक सबसे पहले हरयाणा जमाबंदी नक़ल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।jamabandi nakal check
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आप जमाबंदी नकल के विकल्प पर Jamabandi Nakal for Checking क्लिक कर दें। Jamabandi nakal for checking
  • इसके बाद अगले पेज में आपको NAKAL DETAILS देखने के लिए पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी। Check jamabandi nakal details
  • जैसे मालिक के नाम द्वारा, खेवट द्वारा, खसरा नंबर/सर्वे नंबर या म्यूटेशन डेट द्वारा में से किसी भी एक विकल्प का चयन करना होगा जिसके द्वारा आप भूमि की जमाबंदी नकल को देखना चाहते हैं। Check jamabandi nakal details
  • अगर आप मालिक के नाम (By Owner Name) का चयन करते हैं तो यहाँ आपको अपने जिला, तहसील/उप-तहसील, गाँव, जमाबंदी साल आदि की जानकारी भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरकर आपको नीचे Select Owner के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद भूमि के प्रकार यानी ओनर लिस्ट (निजी जमीन, सरकारी जमीन, हरियाणा सरकार) आदि में पूछी गई सभी जानकारी को भर दें।
  • इसके बाद व्यक्ति के नाम या खसरा नंबर को भरें (जिसके द्वारा आप जमाबंदी नकल को प्राप्त करना चाहते हैं)
  • खसरा नंबर या अन्य जानकारी को भरने के बाद भूमि की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • यदि आप सभी जानकारी को डाउनलोड करना चाहते हैं तो दिए गए नकल पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी जमाबंदी नकल खुल जाएगी, अब आप इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल सकेंगे।

म्यूटेशन स्टेटस ऐसे करें चेक

म्यूटेशन स्टेटस चेक करने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए आवेदक सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Mutation Check Mutation Status के विकल्प का चयन करना होगा। Check mutation status
  • अब नए पेज में आपको म्यूटेशन स्टेटस चेक करने के लिए दी गई सभी जानकारी जैसे जिला, तहसील, रजिस्ट्री नंबर, रजिस्ट्री डेट आदि भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर म्यूटेशन स्टैटस खुलकर आ जाएगा।
  • इस तरह आपके म्यूटेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हरियाणा भू नक्शा चेक करने की प्रक्रिया

अगर आप हरियाणा भू-नकशा स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप यहाँ बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भू नकशा देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको कडेस्ट्रल मैप का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको View Cadastral Map का विकल्प दिखाई देगा, आपको इसपर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर हरियाणा मैप खुल जाता है इस पर दिए गए जनपदों पर जूम करके आप अपने नक्शे को देख सकेंगे।
  • या आप दिए गए सर्च के ऑप्शन पर अपने जनपद और तहसील का नाम लिखकर भी इसे सर्च कर सकते हैं।
  • सर्च करते ही आपके सामने आपके गाँव यानी जिस जगह को आपने सर्च किया है उसका भुनक्शा दिख जाता है।
  • इसके बाद आप नक्शे पर दिए गए भूमि या घर पर क्लिक कर उस भूमि से संबंधित जानकारी जैसे मालिक का नाम, खसरा नंबर Murabba number या अन्य प्रकार की जानकारी खुल जाती है।
  • इस जानकारी या भू नक्शा को डाउनलोड करने के लिए दिए गए प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप यहाँ से भू नक्शा को प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।

डीड रजिस्ट्रेशन लिस्ट ऐसे करें चेक

डीड रजिस्ट्रेशन लिस्ट चेक करने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के सेक्शन में Check List of Deed Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Check list for deed registration
  • इसके बाद डीड रजिस्ट्रेशन की चेक लिस्ट से संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • अब प्राप्त जानकारी के आधार पर आप डीड रजिस्ट्रेशन हेतु सभी दस्तावेजों का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: हरियाणा राशन कार्ड की नई लिस्ट 2023

डीड रजिस्ट्रेशन SOP कैसे देखें?

Deed Registration SOP देखने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन वाले सेक्शन में Deed Registration SOP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। Deed registration for SOP
  • इसके बाद नए पेज में आपको डीड पंजीकरण SOP प्राप्त हो जाएगा।
  • इस तरह आपकी Deed Registration SOP प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Deed Registration के लिए नियुक्ति कैसे करें?

डीड पंजीकरण के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • पंजीकरण के लिए सबसे पहले आवेदक सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको Deed Registration Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नए पेज पर आपको नियुक्ति हेतु Login with Mobile Number के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Send Otp के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Deed registration login
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • ओटीपी नंबर प्राप्त करके इसे वेरिफाई करें।
  • इसके बाद आपकी डीड पंजीकरण के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया हो जाएगी ,

हरियाणा जमाबंदी मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड

नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार ने पोर्टल के साथ-साथ जमाबंदी मोबाइल ऐप भी लांच किया है, इस ऐप को डाउनलोड करके आवेदक अपने मोबाइल में ही अपनी भूमि के विवरण की जांच कर सकेंगे, इसके लिए हरियाणा जमाबंदी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • हरियाणा जमाबंदी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आवेदक सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब होम पेज पर आपको सर्च बॉक्स में Haryana Jamabandi Mobile App टाइप करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मोबाइल ऐप आइकॉन खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको नीचे Install के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करने के कुछ सेकंड बाद आपके डिवाइस में मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
  • अब आप ऐप को ओपन करके इसमें भूमि संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस तरह आपके हरियाणा जमाबंदी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: मेरी फसल मेरा ब्यौरा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जमाबंदी में कौन-कौन सी जानकारी शामिल होती है?

जमाबंदी में भूमि के मालिक का विवरण, खतौनी, खसरा नंबर, पट्टी, भूमि का प्रकार, खेवत, किसान का विवरण आदि जानकारी शामिल होती है।

हरियाणा भूलेख संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है?

हरियाणा भूलेख संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-2137 है।

हिरयाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन निकालने की क्या प्रक्रिया है?

हिरयाणा जमाबंदी नकल ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान कर दी गई है, जिसे पढ़कर आप ऑनलाइन जमाबंदी चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

भूलेख हरियाणा 2023 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान कर दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे, इसके साथ ही इसी तरह की और भी योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रह सकते हैं।

About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment