स्वयं सहायता समूह लोन; जानें इसकी आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, ब्याज दर, Swayam Sahayata Samuh Loan

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

स्वयं सहायता समूह (SHG) जिसे महिला समूह लोन योजना के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चलाया जाने वाला एक 10 से 15 महिलाओं का एक समूह है। एसएचजी एक ग्रामीण आधारित वित्तीय सहायता समूह है, जिसमे शामिल महिलाएं अपनी वित्तीय स्थिति अनुसार प्रतिमाह पैसा जमा करती है। इस ग्रुप में महिलाएं 20 रु से 50 रु एक अवधि के आधार पर जमा करके यह पैसे ग्रुप की एक जरूरतमंद महिला को लोन के रूप में आवंटित करती है। वह महिला उस पैसे का उपयोग अपने निजी कार्यो के लिए उपयोग कर सकती है और अगले माह कुछ ब्याज के साथ ली गई राशि जमा करवा सकती है, इस तरह उधार लेने वाली महिला द्वारा दिए जाने वाली राशि और ब्याज का विभाजन समूह की सभी महिलाओं में किया जाता है।

इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के सहयोग के लिए उन्हें सामूहिक रूप से उद्योग की शुरुआत के लिए सरकार द्वारा कम ब्याज दरों पर लोन भी उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे में स्वयं सहया समूह लोन क्या है? एसएचजी लोन के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क एवं आवेदन प्रक्रिया से संबधित संपूर्ण जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

स्वयं सहायता समूह लोन; जानें इसकी आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, ब्याज दर, Swayam Sahayata Samuh Loan
Swayam Sahayata Samuh Loan Apply

Swayam Sahayata Samuh Loan

भारत सरकार द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप के अंतर्गत शामिल महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए कम ब्याज पर लोन भी जारी किया जाता है, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई आजीविका योजना के अंतर्गत छह राज्यों में एसएचजी बनाकर देश की महिलाएं रोजगार प्राप्त कर सकती है। इसके लिए योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उद्योग की शुरुआत के लिए सरकार की और से प्रथम लोन के रूप में कम से कम 15000 रूपये का लोन दिया जाता है।

इस योजना के अंतर्गत नियमित रूप से छह माह से अधिक सक्रिय सेल्फ हेल्प ग्रुप भूमिका निभाता है, जिसके अंतर्गत सरकार द्वितीय राशि के रूप में डेढ़ लाख से अधिक कार्य उपलब्ध करवाया जाता है, ऐसे किसी भी छह माह से अधिक सक्रीय एसएचजी को लोन प्राप्त करने में अधिक समय नहीं लगता है।

इसे भी पढ़ें –मुझे तुरंत लोन चाहिए! 5000 से 50000 तक का लोन बस 5 मिनट में

स्वयं सहायता समूह लोन के लाभ

Swayam Sahayata Samuh Loan के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी निम्नलिखित है।

  • स्वयं सहायता समूह के माध्यम से देश में अधिक से अधिक महिलाएं समूह में शामिल होकर अपने उद्योग की शुरुआत कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
  • इस समूह के अंतर्गत 10 से 15 महिलाओं को उनके उद्योग की शुरुआत के लिए सरकार द्वारा लोन उपलब्ध करवाया जाता है।
  • इस समूह के जरिए गरीब या कमजोर परिवारों को बचत का एक बेहतर जरिया प्राप्त हो सकेगा और जरुरत पड़ने पर इस समूह में सम्मिलित सदस्य अपनी आवश्यकता अनुसार कम ब्याज पर पैसे भी निकाल सकेंगे।
  • एसएचजी की महिलाएं अपने व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपकरणों, कच्छे माल की खरीद कर बड़े पैमाने पर संसाधन उपलब्ध कर सकेंगी।
  • इस समूह के किसी ही सदस्य को आपातकालीन स्थिति में आसानी से लोन मुहैया करवाया जाता है।
  • स्वयं सहायता समूह के तहत ग्राहक रिवीलिंग निधि, आपदा निधि, कैश क्रेडिट लिमिट लोन, सामुदायिक निवेश निति, दीनदयाल अंत्योदय योजना आदि प्रकार के लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  • एसएचजी महिलाओं और कमजोर वर्ग के सभी सदस्यों का सशक्तिकरण हो सकेगा।
  • सेल्फ हेल्प ग्रुप सरकार या अन्य एजेंसियों से विभिन्न प्रकार की प्रोत्साहन सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

स्वयं सहायता समूह लोन की पात्रता

स्वयं सहायता समूह लोन के लिए आवेदन हेतु आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा, जिसे पूरा करने पर ही आपको लोन मिल सकेगा, ऐसी सभी पात्रताओं की जानकारी निम्नलिखित है।

  • इस लोन के लिए सक्रीय रूप से संचालित ग्रुप पूर्णता लोन के लिए पात्र होंगे।
  • एसएचजी में सम्मिलित महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है।
  • स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत ग्रुप में सम्मिलित महिलाओं की संख्या 10 से 15 के बीच होनी चाहिए।
  • स्वयं सहायता समूह का खाता विवरण साथ सुथरा होना चाहिए।
  • लोन के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग महिलाएं एसएचजी में शामिल होकर लोन प्राप्त कर सकेंगी।
  • किसी भी समूह को लोन आवेदन करने से पहले चाह माह तक एक्टीव रूप से सक्रिया होना आवश्यक है।
  • स्वयं सहायता समूह में सम्मिलित महिलाओं को प्रतिमाह कुछ राशि जमा करनी होगी, आखिर में जो महिलाएं समूह में नियमित रूप से पैसा जमा करा रहे हैं वह समूह लोन के लिए पात्र होंगी।
  • इस समूह में शामिल महिलाओं के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है।

Swayam Sahayata Samuh Loan हेतु आवश्यक दस्तावज

स्वयं सहायता समूह लोन के लिए आवेदक के पास कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है, जिनके माध्यम से वह लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • समूह में जुड़ी सभी महिलाओ के आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • आवेदक का स्वयं सहायता समूह का नाम
  • स्वयं सहायता समूह बैंक पासबुक
  • लोन आवेदन फॉर्म
  • स्वयं सहायता समूह का बैंक विवरण
  • सभी सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो
  • समूह के पदाधिकारी जैसे अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, बीके के हस्ताक्षर आवश्यक है

इसे भी पढ़ें – आधार कार्ड पर पर्सनल लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?

स्वयं सहायता समूह लोन आवेदन प्रक्रिया

स्वयं सहायता समूह लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • लोन के लिए सबसे पहले आवेदक किसी भी सरकारी बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Quick Links के पतिओं पर क्लिक करके SHG Bank Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर SHG Bank Loan का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • अब होम पेज में लॉगिन डैशबोर्ड में आप यूजर आईडी और पावर्ड भरकर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप New Application के ऑप्शन पर क्लिक कर दें, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर स्वयं सहायता लोन एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरकर आप फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर दें।
  • अब आखिर में दर्ज जानकारी की जांच करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • जिसके बाद बैंक द्वारा आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा, दस्तावेजों के सफलतापूर्वक सत्यापन के बाद बैंक के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे और आपको लोन के लिए आगे की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।
  • इस तरह आपके स्वयं सहायता समूह लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

स्वयं सहायता समूह लोन शुल्क

स्वयं सहायता समूह लोन पर लगने वाले शुल्क की जानकारी निम्नलिखित है।

  • स्वयं सहायता समूह लोन पर 20 लाख रूपये तक के एसएचजी लोन के लिए कोई मार्जिन नहीं लिया जाता है।
  • 6 लाख रूपये तक के लोन के लिए अधिकतर बैंकों में कोई लोन प्रोसेसिंग शुल्क/दस्तावेज शुल्क/निरिक्षण शुल्क नहीं लिया जाता है।
  • वहीं 6 लाख रुपये से अधिक लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क/दतावेज शुल्क//निरिक्षण शुल्क बैंक के ऊपर निर्भर करता है।
About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment