हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की जाती है। ऐसी ही एक योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के अलग-अलग विभागों में कच्चे कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से रोजगार प्रदान करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल की शुरुआत की गई है। इससे जहाँ पहले युवाओं को रोजगार ठेकदारों या आउटसोर्स भर्ती के जरिए प्राप्त होता था, वह अब ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सकेगा।
ऐसे में यदि आप भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं तो, इस लेख के माध्यम से हम आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम सैलरी कितनी होती है? इससे संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे, जिसके लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम सैलरी कितनी होती है?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा वर्ष 2021 में की गई थी। इस पोर्टल के माध्यम से जितनी भी भर्तियां ठेकेदारी या आउट सोर्सिंग के जरिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जाती थी, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध किया जाएगा, जिससे रोजगार देने में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी और योग्य युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा।
इस पोर्टल के माध्यम से अभी तक बहुत से युवाओं को रोजगार मुहैया किया जा चुका है, इससे कॉन्ट्रैक्ट बेस पर युवाओं के साथ हो रहे शोषण और भ्रष्टाचार को रोकने में मदद मिलेगी साथ ही इससे उन्हें रोजगार के लिए आए दिन धक्के खाने की भी आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए रोजगार निगम पोर्टल के तहत भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदक पोर्टल www.hreyahs.gov.in पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से रोजगार पाने वाले युवाओं को निगम रेट के आधार पर वेतन दिया जाएगा।
कौशल रोजगार निगम सैलरी कैटेगरी
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत उम्मीदवारों को निगम रेट के आधार पर सैलरी दी जाती है, निगम मजदूरी के हिसाब से राज्य के सभी जिलों को मिलाकर दरों को मिलाकर कुल तीन कर्ज में विभाजित कर दिया गया है, जो कुछ इस प्रकार है।
कैटेगरी | जिलों के नाम |
Category I | पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, हरियाणा के अधीन दिल्ली चंडीगढ़ ऑफिस |
Category II | पलवल, अंबाला, पानीपत, झज्जर, जींद, यमुनानगर, करनाल, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, भिवानी |
Category III | चरखी दादरी, सिरसा, नूहं, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद |
बेस वेतन दरें
विभिन्न समूहों के हिसाब से जिलेवार वेतन दरें कुछ इस प्रकार है।
Level-I | Level-II | Level-III | Leval-IV | |
Category I – Districts | 17,520 | 20,590 | 21,220 | 22,420 |
Category II – Districts | 15,450 | 18,150 | 19,120 | 20,350 |
Category III – Districts | 14,330 | 17,390 | 18,000 | 19,230 |
निगम वेतन दरें

Kaushal Rojgar Nigam हेतु पात्रता
कौशल रोजगार निगम पोर्टल के अंतर्गत आवेदन के लिए आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा, जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- आवेदन के लिए आवेदक हरियाणा के मूल निवासी होने चाहिए, जिसके लिए उनके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के नागरिक पंजीकरण के लिए आवेदन के पात्र होंगे।
- कौशल रोजगार निगम के लिए 18 साल या इससे अधिक आयु के नागरिक जो पूरी तरह बेरोजगार हैं, वह आवेदन के पात्र होंगे।
हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे, इसके साथ ही इसी तरह की और भी योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रह सकते हैं।