झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र 2024; ऑनलाइन जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र आवेदन, Jharkhand Jharsewa Portal

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

आज के डिजिटल ज़माने में सरकार सभी कागजी कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से पूरे करने की सुविधा प्रदान करवा रही है, जिससे सारे कार्य डिजिटल तरीके से समय पर पूरे किए जा सकेंगे। ऐसी ही एक सुविधा के माध्यम से झारखंड के नागरीकों को झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा झारसेवा झारखंड पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं जैसे जाति, जन्म, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन किया जा सकता है।

ऐसे में यदि आप भी डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए झारसेवा झारखंड पोर्टल क्या है? पोर्टल के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

Jharkhand Jharsewa Parman Patr Apply Online
Jharkhand Jharsewa Parman Patr Apply Online

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र 2024

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए झारसेवा झारखंड पोर्टल लांच किया है, इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अब घर बैठे ही अपने सभी सरकारी प्रमाण पत्र जैसे जाति, जन्म, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे जहाँ पहले नागरिकों को ऑफलाइन प्रमाण पत्र हेतु आवेदन हेतु बार-बार तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे वहीं अब वह आसानी से बिना किसी समस्या के झारसेवा पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

लांच किया गयाझारखंड सरकार द्वारा
माध्यमऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को डिजिटल माध्यम से
प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा देना
आधिकारिक वेबसाइटjharsewa.jharkhand.gov.in

झारखंड झारसेवा पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड के नागरिक अब ऑनलाइन विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्रों के लिए झारखंड झारसेवा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
  • नागरिक झारसेवा पोर्टल पर पंजीकरण कर पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
  • ऑनलाइन प्रमाण पत्र आवेदन बनवाने की सुविधा उपलब्ध होने से नागिक आसानी से घर बैठे ही अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकेंगे।
  • प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान करने जैसे कार्यों के लिए नागरिकों को बार-बार केरलयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • झारखंड झारसेवा पोर्टल पर पंजीकरण कर नागरिक आवेदन के बाद ऑनलाइन प्रमाण पत्र डाउनलोड भी कर सकेंगे।
  • पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।

झारसेवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

झारसेवा पोर्टल पर नागरिकों को कई तरह की सेवाएं उपलब्ध की गई है, जिनका लाभ नागरिक पोर्टल पर पंजीकरण कर प्राप्त कर सकेंगे, ऐसी सभी सेवाओं की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • समाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं
    • वृद्धावस्था पेंशन योजना
    • विकलांगता पेंशन योजना
    • विधवा पेंशन योजना
  • प्रमाण पत्र सेवाएं
    • जन्म प्रमाण पत्र
    • विवाह प्रमाण पत्र
    • आयु प्रमाण पत्र
    • मृत्यु प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • सम्पत्ति प्रमाण पत्र
  • बाह्य सेवाएं
    • ऊर्जा विभाग सेवा
    • उपभोक्ता न्यायालय सेवा
    • मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली
    • विकास विभाग सेवा
    • वाणिजय कर विभाग सेवाएं
    • आयकर विभाग की सेवा
    • निर्वाचन सेवा
    • विभाग सर्विसेज
    • भूमि रिकॉर्ड सेवा
    • श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल
    • शिकायत सेवा निवारण
    • कृषि पशुपान सहकारी

Jharkhand Jharsewa प्रमाण पत्र पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

प्रमाण पत्र हेतु आवेदन के लिए आवेदक को इसकी पात्रता को पूरा करना होगा साथ ही उन्हें कुछ महत्तवपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिनके माध्यम से वह आवेदन कर सकेंगे, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • आवेदन करने वाले नागरिक झारखंड के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी
  • राशन कार्ड
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए जो नागरिक ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें प्रमाण पत्र के लिए पहले पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा, ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • इसके लिए सबसे पहले आप झारसेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको Register Yourself का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। Jharsewa portal registration
  • इसके बाद नए पेज में पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा, यहाँ आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरकर राज्य का चयन करना होगा। registration jharsewa portal
  • सारी जानकारी भरकर आपको दिए गए कैप्चा कोड भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • पंजीकरण के बाद आपको होम पेज में लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में लॉगिन डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन करना होगा।
  • अब लॉगिन के बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको Apply form services पर जाना होगा, इसके बाद view services के विकल्प पर क्लिक करें।
  • जिसके बड़ा ऐ पेज में आपको सभी सेवाऐं दिखाई देंगी, आप इनमे जिस किसी सेवा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं आपको उस सर्विस के सामने क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुल जाएगा, यहाँ आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत जनकारी या आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरकर आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर देना होगा।
  • अब आखिर में सभी जानकारी चेक करके save annexure पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपकी झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पोर्टल पर आवेदन स्थिति की जांच ऐसे करें

जिन नागरिकों द्वारा झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है, वह अपने आवेदन की स्थिति यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • आवेदन स्थिति की जांच के लिए आवेदक सबसे पहले झारसेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको नीचे Know Status of Your Application पर ट्रैकिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Jharsewa portal Know Application status
  • इसके बाद नए पेज में आप दो तरीके से एप्लीकेशन नंबर या ओटीपी/एप्लीकेशन नंबर से आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते। हैं
  • किसी एक विकल्प का चयन करके आप दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगा।
  • इस तरह आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकेंगे।

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन

राज्य के जो नागरिक झारसेवा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते हैं वह ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं, जिसके लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र हेतु आवेदन के आवेदक सबसे पहले अपने सभी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी तहसील में जाएं।
  • अब तहसील में आप जिस भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते है, आपको फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • इसके अलावा आप झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको उसमे पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी होगी।
  • फॉर्म में सभी जानकारी भरकर आप उसमे मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करके तहसील में जमा करवा दें।
  • इसके बाद आपको एक पावती पर्ची दी जाएगी, जिसकी सहायता से आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकेंगे।
  • आवेदन की 15 दिन के अंदर संबंधित अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन की जांच कर अनुमोदन के बाद आपको जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

झारखंड झारसेवा पोर्टल से संबंधित किसी तरह की जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है?

झारखंड झारसेवा पोर्टल से संबंधित किसी तरह की जानकारी के लिए आप इसके हेल्पलाइन नंबर: 0651-2401581, 2401040 पर संपर्क कर सकते हैं।

झारसेवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?

झारसेवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है।

About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment