हिमाचल हिमकोष पोर्टल 2023: आज के डिजिटल जमाने में सभी कागजी कार्यों को सुलभ और सरल बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन माध्यम से कार्यों का डीटाइजेशन कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा भी राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को उनकी सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए Himkosh-HP IFMS Portal की शुरुआत की गई है। HP IFMS (एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली) पोर्टल है, जिसे NIC शिमला द्वारा विकसित किया गया है, इस पोर्टल के अंतर्गत कर्मचारी अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड करने के साथ-साथ GPF विवरण, CPF सदस्य्ता, ई चालान आदि की पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और एचपी हिमकोष पोर्टल के अंतर्गत उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करा चाहते हैं तो हिमाचल हिमकोष पोर्टल क्या है ? हिमकोष पोर्टल के लाभ, पात्रता, उद्देश्य और पोर्टल पर लॉगिन की जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।
एचपी हिमकोष सैलरी स्लिप ऑनलाइन 2023
हिमाचल प्रदेश हिमकोष पोर्टल एक आईटी आधारित प्रणाली है, जिसके अंतर्गत राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के वेतन से संबंधित सभी जानकारों उपलब्ध की गई होती है। इस पोर्टल पर कर्मचारियों को अनेक प्रकार की सेवाएं उपलब्ध की गई हैं, जिसके माध्यम से अब कर्मचारी घर बैठे ही अपनी सैलरी स्लिप चेक करने के अलावा, जीपीएफ स्टेटमेंट, ई सर्विस बुक आदि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। HP IFMS पोर्टल पर कर्मचारियों का पूरा डाटा ऑनलाइन सुरक्षित दर्ज किया गया होता है, जिसके जरिए अब कर्मचारी कहि भी और कभी भी पोर्टल पर आसानी से अपने वेतन संबंधी जानकारी चेक कर सकते हैं।
Himkosh-HP IFMS Portal
आर्टिकल का नाम | हिमाचल हिमकोष पोर्टल 2023 |
पोर्टल | हिमकोष |
संबंधित विभाग | प्रबंधन कोषागार, ट्रेजरी, लॉटरी वित्तीय विभाग |
शुरू किया गया | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
माध्यम | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी |
उद्देश्य | कर्मचारियों को वेतन संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | himkosh.nic.in |
Also Check: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2023
हिमाचल प्रदेश हिमकोष पोर्टल के लाभ
हिमाचल प्रदेश हिमकोष पोर्टल पर सभी कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- हिमकोष पोर्टल राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन विवरण संबंधी जानकारी ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
- इस पोर्टल पर राज्य के सभी कर्मचारी घर बैठे ही सभी वेतन स्लिप को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें अब बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
- पोर्टल पर कर्मचारी अपने मासिक एवं वार्षिक सैलरी स्लिप के साथ-साथ जीपीएफ स्टेटमेंट, ई सर्विस बुक आदि की भी जांच कर सकेंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल पर कमचारियों की सभी जानकारी उपलब्ध होने से उनके समय की बचत हो सकेगी।
- हिमकोष पोर्टल पर वेतन विवरण होने से सरकारी कार्यों में अधिक पारदर्शिता लाई जा सकेगी।
- कर्मचारियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा हिमाचल हिमकोष पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल ऐप भी लांच किया गया है, इस ऐप को आप पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
HP हिमकोष पोर्टल वेतन पर्ची ऐसे करें डाउनलोड
HP हिमकोष पोर्टल पर वेतन पर्ची डाउनलोड करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आवेदक हिमकोष की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज में नीचे आपको Citizen Services के अंतर्गत सैलरी स्टेटमेंट का विकल्प मिलेगा, आपको इसपर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे एम्प्लोयी कोड, एम्प्लोयी नेम आदि जानकारी दर्ज करनी होगी।
- सारी जानकारी भरकर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर व्यू सैलरी का ऑप्शन आ जाएगा, आपको इसपर क्लिक करना होगा।
- अब यदि आप महीने की सैलरी चेक करना चाहते हैं, तो आपको उस महीने की सैलरी स्लिप चेक कर सकते हैं, या जिस भी साल की सैलरी चेक करना चाहते हैं तो आपको साल का चयन करना होगा।
- आप आपको मंथ या ईयर दर्ज करके शो के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर ई सैलरी स्टेटमेंट की जानकारी ओपन हो जाएगी।
- इस तरह आप ई सैलरी स्टेटमेंट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
GPF विवरण ऐसे करें चेक
- जीपीएफ विवरण की जांच के लिए आवेदक हिमकोष की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको जीपीएफ का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज में आपको पूछी गई जानकारी जैसे एम्प्लोयी नंबर, एम्प्लोयी पिन आदि दर्ज करनी होगी।
- सारी जानकारी भरकर आपको सबमिट केऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर जीपीएफ विवरण खुलकर आ जाएगा।
- इस तरह आपके जीपीएफ विवरण देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ई चालान भुगतान करने की प्रक्रिया
- ई चालान भुगतान के लिए आवेदक सबसे पहले हिमकोष की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपकी स्क्रीन पर ई चालान का ऑप्शन आ जाएगा, इस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको क्लिक टू ई चालान- ऑनलाइन गवर्नमेंट रिसीप्ट एकाउंटिंग सिस्टम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब नए पेज में आपको लॉगिन पर जाकर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन के बाद चालान भरें और भुगतान कर दें।
- सफल चालान भुगतान के बाद आप इसे भविष्य के सन्दर्भ के लिए डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
- इस तरह आपकी ई चालान भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
पेंशन स्टेटमेंट कैसे करें चेक
- पेंशन स्टेटमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले आप हिमकोष की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आप पेंशन स्टेटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे पेंशन टाइप, पेंशनर नेम आदि भरनी होगी।
- इसके बाद सर्च के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर पेंशन से रिलेटेड सारी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
Also Check: उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण 2023
Know Your PRAN प्रक्रिया
अगर आप अपने PRAN (Permanent Retirement Account Number) जानना चाहते हैं, तो इसे जानने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आवेदक हिमाचल हिमकोष पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको Projects के सेक्शन में Know Your PRAN के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर Employee Code भरना होगा।
- कोड दर्ज करके आपको Get PRAN के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने रिटायरमेंट नंबर खुलकर आ जाएगा, जिसे आप अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
- इस तरह आप Know Your PRAN चेक कर सकेंगे।
हिमाचल हिमकोष पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर
हिमाचल हिमकोष पोर्टल क्या है?
एचपी हिमकोष पोर्टल राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया पोर्टल है, जिसके माध्यम से कर्मचारी घर बैठे ही अपनी सैलरी स्लिप ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
Himkosh-HP IFMS Portal पर सैलरी स्लिप देखने के लिए इसकी वेबसाइट क्या है?
Himkosh-HP IFMS Portal पर सैलरी स्लिप देखने के लिए इसकी वेबसाइट himkosh.nic.in है।
पोर्टल पर कर्मचारियों को क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध की गई हैं?
पोर्टल पर कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप देखने के साथ-साथ GPF विवरण, CPF सदस्य्ता, ई चालान, ई सर्विस बुक आदि देखने की सुविधाएं उपलब्ध की गई हैं।
क्या पोर्टल के अलावा मोबाइल ऐप भी लांच किया गया है?
जी हाँ, पोर्टल के अलावा सरकार द्वारा कर्मचारियों की सुविधा E Salary Mobile App भी लांच किया गया है।
एचपी हिमकोष पोर्टल से संबंधी जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है?
एचपी हिमकोष पोर्टल से संबंधी जानकारी के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर: 0177-2622132, 0177-2621191 है।