E Sewa Punjab 2023: पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए E Sewa Punjab पोर्टल की शुरुआत की गई है, इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे ही सेवा केंद्रों में उपलब्ध सभी सेवाओं के लिए ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग कर सकेंगे। ई सेवा पोर्टल के आधार पर अब राज्य के सभी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से सभी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। अब ई सेवा पंजाब पोर्टल पर नागरिक किसी भी सेवा केंद्र में जान से पहले इस पोर्टल की सहायता से ऑनलाइन अपने लिए स्लॉट की बुकिंग करा सकेंगे, इससे जहाँ उन्हें पहले किसी भी कार्य को करवाने के लिए संबंधित कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे वहीं, अब वह आसानी से पोर्टल की सहायता से बहुत सी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
ऐसे में अगर आप भी पंजाब के नागरिक हैं और ई सेवा पंजाब पोर्टल से संबंधित पूरी जानकारी जैसे E Sewa Punjab पोर्टल क्या है? पोर्टल के लाभ, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, लॉगिन, न्यू बुकिंग प्रक्रिया आदि की जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
ई सेवा पंजाब पोर्टल क्या है?
ई सेवा पंजाब पोर्टल पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है, इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ या जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार कार्यालय जाने की आश्यकता नहीं पड़ेगी और वह आसानी से ई सेवा पंजाब पोर्टल पर किसी भी कार्य को करने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही वह पोर्टल पर सर्टिफिकेट प्रीव्यू, स्टेटस चेक करने की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे, इसके लिए आपको पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद आप पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
आर्टिकल का नाम | E Sewa Punjab 2023 |
पोर्टल | ई सेवा पंजाब पोर्टल |
राज्य | पंजाब |
वर्त्तमान वर्ष | 2023 |
माध्यम | ऑनलाइन माध्यम |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | ऑनलाइन सेवा केंद्रों में जाने से पहले स्लॉट बुकिंग की सुविधा प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | esewa.punjab.gov.in |
Also Read: iHRMS Punjab Portal 2023
जाने E Sewa Punjab पोर्टल के लाभ
E Sewa Punjab पोर्टल के तहत नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- पंजाब सरकार द्वारा नागरिकों को सभी सरकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्रदान करने के लिए E Sewa Punjab पोर्टल की शुरुआत की गई है।
- इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक जन सेवा केंद्र में जाने से पहले ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे।
- जहाँ पहले नागरिकों को किसी भी सेवाओं या जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार कार्यालय जाना पड़ता था, वहीं अब वह घर बैठे ही सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्लॉट बुकिंग के साथ-साथ सर्टिफिकेट वेरिफाई, एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने जैसे कई कार्य आसानी से कर सकेंगे।
- पोर्टल के माध्यम से नागरिक के कीमती समय की बचत हो सकेगी और सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से पूरे किए जा सकेंगे।
ई सेवा पंजाब पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
ई सेवा पंजाब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक सबसे पहले डिजिटल पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आपको सिटीजन लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- सिटीजन लॉगिन पर क्लिक करने के बाद आप Register के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Create Account Continue to Digital Punjab हेतु फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आप फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, लिंग, पासवर्ड आदि भर दें।
- सारी जानकारी भरकर आपको टर्म एंड कंडीशन में टिक करके रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपकी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
E Sewa Punjab लॉगिन ऐसे करें
- E Sewa Punjab पोर्टल पर लॉगिन के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको सिटीजन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आने पेज में आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद लॉगिन फॉर्म में अपना फोन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इस तरह आपकी पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
पोर्टल पर न्यू अपॉइंटमेंट बुकिंग प्रक्रिया
ई सेवा पंजाब पर न्यू अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- न्यू स्लॉट बुकिंग के लिए आवेदक सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको Sewa Kendra Appointment Booking के ऑप्शन का चयन करना होगा।
- अब अगले पेज में Slot Booking के लिए पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, जिला, स्लॉट बुकिंग तिथि भर दें।
- इसके बाद आपको सेवा केंद्र के नाम का चयन करना होगा।
- अब आपको टाइम स्लॉट का चयन करके Book Now के विकल्प में क्लिक करना होगा।
- अब आखिर में दिए गए कैप्चा कोड में टिक कर दें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Are you sure to book the selected slot का ऑप्शन आ जाएगा, यहाँ आप Yes के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, आपको ओटीपी संख्या को दर्ज करके वेरिफाई करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन में बुकिंग सक्सेसफुल का एसएमएस प्राप्त हो जाएगा।
- इस तरह आप ई सेवा पंजाब पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे।
E Sewa Punjab पोर्टल स्टेटस ऐसे करें चेक
ई सेवा पंजाब पोर्टल पर स्टेटस चेक करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- ई सेवा पंजाब पोर्टल पर स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको Track Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Application Status चेक करने के लिए एप्लीकेशन आईडी दर्ज करनी होगी।
- जानकारी भरकर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर स्टेटस से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
E Sewa Punjab पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर
E Sewa Punjab पोर्टल क्या है?
E Sewa Punjab पोर्टल पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है, जिसके अंतर्गत पंजीकरण के माध्यम से नागरिक सेवा केंद्र पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे।
ई सेवा पंजाब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
ई सेवा पंजाब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट esewa.punjab.gov.in है।
पोर्टल में क्या सुविधाएं उपलब्ध की गई हैं?
इस पोर्टल में नागरिकों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करने, एप्लीकेशन ट्रैक करने, सर्टिफिकेट वेरिफाई करने आदि की सुविधाएं उपलब्ध की गई हैं।
ई सेवा पंजाब पोर्टल पर न्यू अपॉइंटमेंट बुकिंग की क्या प्रक्रिया है ?
ई सेवा पंजाब पोर्टल पर न्यू अपॉइंटमेंट बुकिंग की प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान की गई है, जिसे पढ़कर आप बुकिंग कर सकेंगे।