अटल पेंशन योजना ऑनलाइन 2023: केंद्र सरकार द्वारा देश के वृद्धा नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अटल पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से 18 से 40 वर्ष के नागरिक पेंशन योजना में प्रतिमाह निवेश करके रिटायरमेंट या 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इससे देश के बहुत से लोग जो असंगठित क्षेत्रों में कार्य करते हैं, जहाँ उन्हें कोई पेंशन की सुविधा नहीं मिलती और आय कम होने के चलते वह भविष्य के लिए कोई बचत भी नहीं कर पाते। ऐसे नागरिक Atal Pension Scheme में कम निवेश से वृद्धावस्था में नियमित आय के रूप में एक हजार रूपये से लेकर 5 हजार रूपये पेंशन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना में आवेदन करना होगा, जिसके बाद ही आपको योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
ऐसे में यदि आप भी इस योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे ये योजना क्या है? अटल पेंशन योजना के लाभ, पात्रता, योजना में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो योजना की पूरी जानकारी आपको हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी,इसके लिए आप इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।

अटल पेंशन योजना 2023
Atal Pension Yojana राष्ट्रीय पेंशन योजना पर आधारित केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में शुरू की गई योजना है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत नागरिकों को वृद्धावस्था में पेंशन का लाभ प्रदान करने के लिए उनके द्वारा योजना में प्रतिमाह मासिक योगदान देने पर रिटायरमेंट या 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर उन्हें मासिक पेंशन का लाभ दिया जाता है। लाभार्थी नागरिक को पेंशन के रूप में 1 हजार से 5 हजार रूपये तक पेंशन राशि प्रदान की जाती है, जिससे वह वृद्धावस्था में होने वाली दुर्घटना और बीमारियों के लिए होने वाले खर्चे पर उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पडेगा। इसके अलावा इस योजना की एक खासियत यह भी है की यदि आवेदक की किसी कारणवर्ष रिटायरमेंट से पहले ही मृत्यु हो जाती है तो पेंशन राशि उसके नॉमिनी को प्रदान की जाएगी।
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
माध्यम | ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों |
लाभार्थी | देश के वृद्धा नागरिक |
उद्देश्य | वृद्धा नागरिकों को पेंशन का लाभ प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | www.npscra.nsdl.co.in |
इस पेंशन योजना का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे नागरिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पेंशन का लाभ प्रदान करना है। इससे जिन नागरिकों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं होने के कारण उन्हें वृद्धावस्था में होने वाली दुर्घटना और बीमारियों के लिए होने वाले खर्चों पर दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है या आर्थिक समस्या के चलते वह अपना इलाज या भरण-पोषण भी खुद से नहीं कर पाते ऐसे नागरिकों को इस योजना के अंतर्गत निर्धारित आयु अनुसार निरंतर कम निवेश करने पर भी रिटायरमेंट के बाद प्रतिमाह 5000 रूपये तक पेंशन राशि का लाभ दिया जाता है यह राशि सीधे आवेदक के खाते में भेजी जाती है, जिससे वह बिना किसी आर्थिक समस्या के अपने वृद्धावस्था जीवन यापन कर सकेंगे और उन्हें किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।
APY के लाभ एवं विशेषताएं
अटल पेंशन योजना के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्रों के नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद भविष्य में सामाजिक सुरक्षा का लाभ पेंशन के रूप में प्राप्त हो सकेगा।
- पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए नागरिक 18 से 40 वर्ष की आयु से निवेश करना शुरू कर सकते हैं।
- इस योजना के तहत लाभार्थी को रिटायरमेंट के बाद 1000 रूपये से 5000 रूपये की पेंशन प्रदान की जाती है।
- इस पेंशन योजना में यदि आवेदक की किसी कारणवर्ष मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में उनके नॉमिनी को पेंशन का लाभ दिया जाता है।
- योजना में पेंशन राशि आवेदक द्वारा किए गए निवेश और उनकी आयु पर निर्भर करती है, इसके लिए यदि आप 18 वर्ष की आयु में निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 210 रूपये का निवेश करना होगाा, जिसके आधार पर उन्हें 5000 रूपये महीना पेंशन का लाभ प्राप्त होगा।
- आवेदक लाभार्थी को योजना के तहत मिलने वाली पेंशन उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- अटल पेंशन स्कीम का लाभ मोबाइल एप के माध्यम से भी लिया जा सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत आयकर अधिनियम, 1961 की 80 सीसीडी के तहत आवेदक द्वारा किए गए योगदान पर टैक्स में छूट का लाभ प्राप्त होता है।
- यह छूट व्यक्ति की सकल घरेलू कुल आय का 10% है, जो लगभग 1,50,000 रूपये की अतिरिक्त छूट के बराबर होता है।
- इस योजना में आवेदन के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- योजना का लाभ प्राप्त कर नागरिक भविष्य में पेंशन प्राप्त कर आत्मनिर्भर होकर दुर्घटना और बीमारियों के लिए होने वाले खर्चों का वाहन खुद से कर सकेंगे।
APY में निर्धारित समय से पूर्व निवासी के तरीके
Atal Pension Yojana के अंतर्गत आवेदक को पेंशन रिटारयमेंट यानी 60 वर्ष की आयु के बाद दी जाती है, इससे पहले उन्हें योजना में प्रतिमाह निरंतर निवेश करना होता है, लेकिन योजना के तहत कुछ व्यक्तिगत कारणों के चलते भी निकासी की जा सकती है जैसे
- योजना के अंतर्गत यदि आवेदक को किसी गंभीर बिमारी के कारण इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता होती है जिसके चलते वह योजना में निवेश नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में वह पैसों की निकासी कर सकते हैं, लेकिन अवधि पूरी होने से पहले ही की गई निकासी पर आवेदक को सरकार द्वारा ब्याज दर प्रदान नहीं की जाती है।
- इसके अतिरिक्त यदि आवेदक की 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले ही किसी बिमारी या दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में भी निवेश की अवधि पूरी होने से पहले आवेदक की पत्नी या पति को जमा राशि प्रदान कर दी जाती है और यदि उनका जीवनसाथी नहीं है तो ऐसी स्थिति में उनके नॉमिनी को यह लाभ दिया जाता है।
योजना में अकाउंट डिफ़ॉल्ट होने पर निर्धारित शुल्क/पेनल्टी
APY के अंतर्गत आवेदक को हर महीने निर्धारित राशि निवेश करनी होती है, लेकिन यदि आवेदक अपने अकाउंट में निर्धारित राशि जमा नहीं करते हैं तो उन्हें जमा राशि से साथ निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ सकता हैं, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- 100 रूपये महीने निवेश करने वालों को 1 रूपये का शुल्क
- 101 से 500 रूपये महीने निवेश करने वालों को 2 रूपये का शुल्क
- 501 से 1000 रूपये महीने निवेश करने वालों को 3 रूपये का शुल्क
- 1001 रूपये महीने निवेश करने वालों को 10 रूपये का शुल्क
Atal Pension Yojana Chart
आवेदन हेतु आयु | वर्षों का योगदान | मासिक पेंशन 1000 रूपये | मासिक पेंशन 2000 रूपये | मासिक पेंशन 3000 रूपये | मासिक पेंशन 4000 रूपये | मासिक पेंशन 5000 रूपये |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन योजना में आवेदन हेतु पात्रता
APY में आवेदन के लिए आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- इस योजना में आवेदन के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी आवश्यक है।
- योजना में आवेदन के लिए आवेदक का बैंक में खाता होना चाहिए, जो उनके आधार कार्ड से लिंक हो।
- आवेदक यदि किसी सरकारी कार्यालय या अन्य संगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं तो वह आवेदन के पात्र हो होंगे।
Atal Pension Yojana आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
इस योजना का लाभ प्राप्त करने आवेदक को कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिनके माध्यम से वह आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र (पैनकार्ड)
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- परिवार का आय प्रमाण पत्र
- श्रमिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
ऐसे करें आवेदन
इस पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन हेतु आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- योजना में आवेदन के लिए आवेदक को सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर खाता खुलवाना होगा।
- यदि आपका पहले से ही बैंक में बचत खाता है तो आपको यहाँ से पेंशन योजना का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करके आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, आधार कार्ड संख्या, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर आदि सही से दर्ज करनी होगी।
- सारी जानकारी भरकर आप फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच कर दें।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरकर आप इसकी अच्छे से जांच करके इसे बैंक शाखा में जमा करवा दें।
- इस तरह आपकी अटल पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
APY ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऐसे करें डाउनलोड
आवेदक इस योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- इस योजना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आवेदक सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपके सामने Forms का ऑप्शन मिलेगा, आपको इसपर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको दिए गए विकल्पों में से Atal Pension Yojana Application Form के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर फॉर्म का पीडीएफ खुलकर आ जाएगा, यहाँ से आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- जिसके बाद पीडीएफ आपकी गूगल ड्राइव में सेव हो जाती है।
- अब आप फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
APY Contribution Chart ऐसे करें डाउनलोड
Atal Pension Yojana कंट्रीब्यूशन चार्ट डाउनलोड करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- इसके लिए आवेदक सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर आपको अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट का लिंक मिलेगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर सब्सक्राइबर कंट्रीब्यूशन चार्ट खुलकर आ जाएगा।
- इस तरह आप योजना का कंट्रीब्यूशन चार्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
इस योजना से जुड़े प्रश्न/उत्तर
Atal Pension Yojana आवेदन फॉर्म डाउनलोड के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
Atal Pension Yojana आवेदन फॉर्म डाउनलोड के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट www.npscra.nsdl.co.in है।
इस योजना के अंतर्गत कितनी आयु से निवेश किया जा सकता है?
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष की आयु के नागरिक निवेश कर सकते है।
इस योजना के तहत लाभार्थियों को कितनी पेंशन राशि जारी की जाती है?
इस योजना के तहत लाभार्थियों को उनकी द्वारा किए गए निवेश पर 1000 रूपये से लेकर 5000 रूपये पेंशन राशि जारी की जाती है।
योजना में कौन से नागरिक आवेदन के पात्र होंगे?
इस योजना में असंगठित क्षेत्रों से जुड़े नागरिक आवेदन के पात्र होंगे।
अटल पेंशन योजना से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान कर दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे, इससाथ ही इसी तरह की और भी योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रह सकते हैं।