Antriksh Jigyasa: इसरो करा रहा Space Science पर ऑनलाइन कोर्स, अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर करें आवेदन

Photo of author

Reported by Praveen Singh

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

देश के नागरिकों खासकर युवाओं को अंतरिक्ष के बारे जानने की बहुत दिलचस्पी होती है। लेकिन हर कोई अंतरिक्ष विज्ञान की पढ़ाई नहीं कर पाता है जिससे हम अंतरिक्ष के रोमांचक रहस्यों, अंतरिक्ष के क्षेत्र में हमारे देश की गौरवशाली प्रगति इत्यादि के बारे में नहीं जान पाते हैं। अंतरिक्ष के विषय में जानने की रूचि रखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है, अब इच्छुक नागरिकों के लिए मुफ्त में इसरो करा रहा Space Science पर ऑनलाइन कोर्स जिसके लिए आपको अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर आवेदन करना पड़ेगा।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि Antriksh Jigyasa कार्यक्रम क्या है? साथ ही इस ऑनलाइन कोर्स के कम्पोनेंट्स और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्थान द्वारा लांच किये गए Antriksh Jigyasa कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें जिससे अंतरिक्ष के बारे में आपकी जिज्ञासा की सही और प्रामाणिक जानकारी मिल सके।

Antriksh Jigyasa कार्यक्रम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्थान (ISRO) ने स्पेस साइंस में रूचि रखने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिसके अंतर्गत नवंबर 2022 में इसरो ने Antriksh Jigyasa कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस नॉलेज पोर्टल को स्पेस साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (Space Science Technology Engineering & Mathematics- STEM) के बारे में सक्रिय रूप से सीखने (Active Learning) के लिए लांच किया गया है। इसरो द्वारा देश के सभी इच्छुक नागरिकों के लिए यह कोर्स निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम (Antriksh Jigyasa ISRO) के प्लेटफॉर्म पर नागरिकों के लिए कुल 7 ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं। इसरो द्वारा लांच किये गए Space Science के इस ऑनलाइन कोर्स को 4 Knowledge Partners के द्वारा तैयार किया गया है। जिसमें कुल 42 वीडियो सेशन और 113 ज्ञान भंडार (Knowledge Repository) उपलब्ध हैं। अभी तक Space Science के इस ऑनलाइन कोर्स के लिए अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर 2 लाख 85 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

ऑनलाइन कोर्स के कम्पोनेंट्स (STEM Components)

  • शिक्षा गगन-यह अंतरिक्ष जिज्ञासा का वर्चुअल लर्निंग प्लेटफॉर्म है जहाँ आप इसरो इस ऑनलाइन कोर्स के कंटेंट और पाठ्य सामग्री (Study Materials) को Access कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह कोर्स Massive Open Online Course (MOOC) के रूप में उपलब्ध है। इस ऑनलाइन कोर्स को अधिकतम 3 महीने की अवधि के अंदर पूरा करना अनिवार्य है।
  • स्पेस वार्ता- इसके अंतर्गत इसरो के वैज्ञानिक स्पेस साइंस की थ्योरी, टेक्नोलॉजी, इसके प्रयोग तथा स्पेस मिशन से जुड़े अपने अनुभवों और उसकी प्रमुख अंतरिक्ष मिशनों की सफलता की कहानियों के बारे में बताते हैं। जिसमें लाइव सेशन के दौरान आप उनसे जिज्ञासा के अनुसार प्रश्न भी पूंछ सकते हैं और एक्सपर्ट्स द्वारा उनका उत्तर पा सकते हैं।
  • स्काई पिक्स– यह बच्चों के लिए एक क्रिएटिव प्लेटफॉर्म है जहाँ वो खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी, अंतरिक्ष से जुड़ी अपनी कल्पना, रचनात्मकता और प्रतिभा को फोटोग्राफी, पेंटिंग स्केच, चित्र, रचनात्मक वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। जिसे इसरो द्वारा समय समय पर जांच करके उचित तरीके से मान्यता दी जाती है।
  • स्पार्क (Space Park)- यह इसरो का पहला 3डी वर्चुअल स्पेस टेक पार्क है जिसमें स्पेस से सम्बंधित म्यूजियम, थिएटर, Life-sized Rockets, इसरों की उपलब्धियों, सेटेलाइट और लांच व्हीकल के बारे में जानकारी पा सकते हैं।
  • अंतरिक्ष नवाचार- इस प्लेटफॉर्म पर देश के युवा अपने वैज्ञानिक विचार, अनुसंधान परिणाम, मॉडल, सॉफ्टवेयर, उपकरण और तकनीक तथा अन्य Creative and Innovative विचारों को ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। जिसे इसरो द्वारा समय समय चेक किया जाता है।
  • स्पेस क्विज- इसरो द्वारा निर्धारित समयांतराल पर Antriksh Jigyasa Quiz आयोजि किया जाता है जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों से संबंधित प्रश्न पूंछे जाते हैं। इस क्विज में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इसरों द्वारा निर्धारित अंक प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
Antriksh Jigyasa: इसरो करा रहा Space Science पर ऑनलाइन कोर्स, अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर करें आवेदन

पोर्टल पर पंजीकरण (Antriksh Jigyasa Registration) का तरीका

जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया है की इसरो करा रहा Space Science पर ऑनलाइन कोर्स। आप ISRO के E-CLASS Learning Management System (LMS) के माध्यम से इस कोर्स के स्टडी मैटेरियल्स को देख और पढ़ सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल पर करें आवेदन। आप अपने कंप्यूटर पर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर स्मार्ट फ़ोन के माध्यम से पंजीकरण करना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक की मदद से सीधे रजिस्ट्रेशन के पेज को ओपन कर सकते हैं।

  • स्टेप-1 अंतरिक्ष जिज्ञासा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/ को ओपन करें।
  • स्टेप-2 होमपेज पर Sign Up के लिंक पर क्लिक करें।
Sign Up
  • स्टेप-3 स्क्रीन पर जो विंडो खुलकर आएगी उसमें Register के लिंक पर क्लिक करें।
Register
  • स्टेप-4 अब जो पेज ओपन होगा उसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य का नाम इत्यादि लिखकर पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद अपने ईमेल आईडी पर प्राप्त लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉगिन आईडी को एक्टिवेट कर दें। इस तरह से Antriksh Jigyasa पोर्टल पर Registration की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

रजिस्ट्रेशन के लिएयहाँ क्लिक करें।
पोर्टल पर लॉगिन के लिएयहाँ क्लिक करें।
About the author

Praveen Singh

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम प्रवीण कुमार सिंह है और मै इस वेबसाइट का एडमिन और लेखक हूँ। मैंने 2011 में अपना बी.एड पूरा करने के बाद से ही ऑनलाइन लेखन का काम शुरू कर दिया था, और इस वेबसाइट का बनाने का उद्देश्य भी मेरा यही था कि मैं अपने लेखन से उन सभी लोगो की मदद कर सकूँ जो इंटरनेट पर कुछ जानकारी लेने आते हैं।

Leave a Comment