Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2024: किशोरी शक्ति योजना आवेदन फार्म कैसे भरें, जानें इसके लाभ & योग्यता

Photo of author

Reported by Praveen Singh

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

आज के समय में निश्चित तौर पर बेटियों ने अपनी योग्यता के बल पर समाज में कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। लेकिन इसके विपरीत हमारे देश में विशेषतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं का शैक्षिक और आर्थिक विकास अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो सका है। जहाँ आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं अपने स्वास्थ्य से सम्बंधित जरुरी मानकों, पोषण तत्वों और किशोरावस्था के दौरान अपने शरीर में होने वाले बदलावों के प्रति सही जानकारी नहीं रखती हैं। उन्हें अपने अधिकारों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं होती हैं जिससे वह पारिवारिक हिंसा और यौन उत्पीड़न का शिकार होने पर सही निर्णय नहीं ले पाती हैं।

आर्थिक आत्मनिर्भरता न होने के कारण परिवार अथवा स्वयं से सम्बंधित मामलों में इनकी भूमिका न के बराबर हो जाती हैं। इन्ही सब समस्याओं को ख़त्म करने और लड़कियों को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार ने Maharashtra Kishori Shakti Yojana की शुरुआत की है। जिससे लड़कियों को प्रशिक्षित करके एक सशक्त, जागरूक, स्वावलम्बी और स्वाभिमानी नारी समाज का निर्माण किया जा सके। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि किशोरी शक्ति योजना आवेदन फार्म कैसे भरें? साथ ही जानें इसके लाभ & योग्यता।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना

Maharashtra Kishori Shakti Yojana का मुख्य उद्देश्य ‌प्रदेश की 11 से 18 वर्ष तक की उन लड़कियो को जो अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी हैं, उन्हें स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार, गृह प्रबंधन, मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता और देखभाल के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा इस योजना में उन्हें औपचारिक और अनौपचारिक रूप से शिक्षा भी प्रदान की जाएगी और उन्हें रोजगार एवं व्यवसाय करने हेतु ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

साथ ही यौन उत्पीड़न अथवा घरेलु हिंसा का शिकार होने पर उन्हें अपने क़ानूनी अधिकारों का प्रयोग करने के तरीकों के बारे में भी बताया जायेगा। सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना से पात्र बालिकाओं का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक‌ विकास होगा। जिससे वह अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का डटकर सामना करेंगी। इस योजना को महाराष्ट्र के 23 जिलों में लागू किया गया है जिनके नाम अहमदनगर, अकोला, औरंगाबाद, भंडारा, चंद्रपुर, धुले, हिंगोली, जलगाँव, जालना, लातूर, नन्दूबार, उस्मानाबाद, परभनी, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, ठाणे, वर्धा, वासिम और यवतमाल हैं।

Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2024: किशोरी शक्ति योजना आवेदन फार्म कैसे भरें, जानें इसके लाभ & योग्यता
योजना का नामMaharashtra Kishori Shakti Yojana
सम्बंधित विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र शासन
राज्यमहाराष्ट्र
उद्देश्यकिशोरी बालिका के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना।
लाभार्थीराज्य की 11 से 18 आयु वर्ग (Age Group) की बालिकाएं
वर्ष2024
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

महाराष्ट्र KSY का उद्देश्य

इस योजना का प्रमुख उद्देश्य किशोरी बालिका के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करके एक सशक्त और जागरूक नारी समाज का निर्माण करना है। Maharashtra Kishori Shakti Yojana की प्रमुख विशेषताएं और लाभ निम्नलिखित हैं।

  • 11 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों की जानकारी देना और इन परिवर्तनों के लिए उन्हें मानसिक तौर पर तैयार करना।
  • किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत और पर्यावरण की स्वच्छता, सुरक्षित मातृत्व, पोषण, प्रजनन और यौन शिक्षा (ARSH) परिवार और बच्चों की देखभाल के विषय में जानकारी प्रदान करना तथा उनके स्वास्थ्य और पोषण के स्तर को सुधारना।
  • स्कूल न जाने वाली लड़कियों को अनौपचारिक शिक्षा प्रदान करके उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में लाना।
  • किशोरियों के जीवन कौशल जैसे नेतृत्व क्षमता, बातचीत का तरीका, परिस्थितियों की विवेचना करना और समस्या का समाधान, स्व- जागरूकता आदि का विकास करना।
  • किशोरी बालिकाओं को आगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं जैसे पोषण, नियमित स्वस्थ्य निगरानी, टीकाकरण, गर्भावस्था के दौरान देखभाल और इसके उपरांत शिशु की देखभाल के बारे में प्रशिक्षित करना। जिससे वह अपने आसपास के क्षेत्र के लिए प्रेरणा बने और जागरूक माता के रूप में परिवार में प्रमुख भूमिका का निर्वहन कर सकें।
  • योजना के अंतर्गत शामिल की गई बालिकाओं को लिंग भेद, बाल विवाह और अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना। इसके अलावा उन्हें महिलाओं से जुड़े आर्थिक, सामाजिक और कानूनी अधिकारों की जानकारी देना जिससे भविष्य में एक सशक्त नारी समाज का निर्माण हो सके।
  • इन बालिकाओं को व्यावसायिक कार्यों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
  • किशोरी बालिकाओं को विभिन्न सरकारी सेवाओं जैसे प्राथमिक और सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र (CHC/PHC), पोस्ट ऑफिस, बैंक, पुलिस स्टेशन, सरकारी गल्ले की दुकान (कोटा), स्कूल तथा अन्य सरकारी कर अशासकीय संस्थाओं और उनमे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकरी प्रदान करना।

Also Read – पोल्ट्री फॉर्म लोन सब्सिडी 2024 अंडा फॉर्म लोन, पोल्ट्री फॉर्म लोन सब्सिडी महाराष्ट्र

विशेषताएं और लाभ

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना की प्रमुख विशेषताएं और इसके लाभ निम्नलिखित हैं।

  • इस योजना के अंतर्गत आपको पोषण, स्वास्थ्य, जीवन कौशल, गृह प्रबंधन, प्रजनन, लैंगिक स्वास्थ्य इत्यादि के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दिन आपको निःशुल्क भोजन और यात्रा भत्ता दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण विभाग के सुपरवाइजर, ANM, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती तथा अन्य विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जायेगा। इसमें राज्य के हर ग्राम पंचायत से 20 किशोरी बालिकाओ का चयन किया जायेगा।
  • इस योजना के माध्यम से BPL परिवारों की स्कूल या कॉलेज छोड़ देने वाली 11 से लेकर 18 वर्ष तक की बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजमर्रा की दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रत्येक परियोजना/आंगनवाड़ी केंद्र के लिए एक साल में 1 लाख 10 हजार रुपये खर्च किया जायेगा।
  • चयनित प्रत्येक किशोरी सप्ताह में एक बार IFA की टेबलेट तथा 6 महीने में एक बार कृमिनाशक टेबलेट दी जाएगी।
  • किशोरी बालिकाओं का हर माह नियमित रूप से वजन और हीमोग्लोबिन की जांच किया जायेगा।
  • महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी स्तर पर आयोजित होने वाले मेला और प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, पोषण शिक्षा, मासिक धर्म का विज्ञान और इससे सम्बंधित गलत धारणाएं, व्यक्तिगत स्वच्छता, गर्भनिरोधक, एड्स नियंत्रण इत्यादि के बारे जानकारी दी जाएगी।
  • बालिकाओं के शारीरिक विकासके लिए प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री दिया जायेगा।
  • चयनित किशोर बालिकाओं को औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत चयनित किशोरियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के बाद किशोरियों को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। बालिकाओं को आत्मनिर्भर /स्वावलम्बी बनाने के लिए मेहंदी लगाने, जैविक खेती, रद्दी चीजों से सामान बनाने, वर्मी कम्पोस्ट बनाने, एकाउंटिंग की जानकारी, बिजली के घरेलु उपकरणों की मरम्मत करना इत्यादि के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

योग्यता (Eligibility)

Maharashtra Kishori Shakti Yojana के अंतर्गत लाभ पाने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना पड़ेगा।

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका किशोरी को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • योजना के अंतर्गत चयनित बालिका और उसके माता-पिता को 18 वर्ष की आयु से पहले शादी न करने का वचन पत्र भी देना पड़ेगा।
  • इस योजना के तहत 11 से लेकर 18 वर्ष के उम्र तक की लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अपना आवेदन कर सकती हैं।
  • केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली बीपीएल कार्ड धारक परिवारों की बालिकाएं ही इस योजना के अंतर्गत पात्रता की श्रेणी में आती हैं।
  • Maharashtra Kishori Shakti Yojana के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने हेतु किशोरी की आयु 16 से 18 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।

जरुरी दस्तावेज

Maharashtra Kishori Shakti Yojana का लाभ लेने के लिए पात्र किशोरी बालिकाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी।

  • किशोरी बालिका का आधार कार्ड।
  • जन्म तिथि से सम्बंधित प्रमाण पत्र।
  • स्कूल के शैक्षिक प्रमाण पत्र।
  • बीपीएल राशन कार्ड।
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तो)

Also Read – खुशखबरी! 90 लाख किसानों के खाते में आएंगे 1792 करोड़, जानें क्या करना होगा

आवेदन फार्म भरने का तरीका

आइये जानते हैं कि किशोरी शक्ति योजना आवेदन फार्म कैसे भरें। इस योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म भरने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्तियों द्वारा ही पात्र किशोरियों की लिस्ट तैयार की जाएगी जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है।

  • आपके क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ती द्वारा उसके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत शामिल प्रत्येक घर में जाकर Maharashtra Kishori Shakti Yojana के तहत पात्र किशोरियों को चयनित करने के लिए सर्वे किया जायेगा।
  • सर्वे में चयनित सभी पात्र किशोरियों की सूची महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजी जाएगी।
  • विभाग द्वारा सूची का परीक्षण करने के बाद उपलब्ध नियमानुसार पात्र लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। इसके बाद चयनित चयनित किशोरियों का योजना के अंतर्गत पंजीकरण किया जायेगा।
About the author

Praveen Singh

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम प्रवीण कुमार सिंह है और मै इस वेबसाइट का एडमिन और लेखक हूँ। मैंने 2011 में अपना बी.एड पूरा करने के बाद से ही ऑनलाइन लेखन का काम शुरू कर दिया था, और इस वेबसाइट का बनाने का उद्देश्य भी मेरा यही था कि मैं अपने लेखन से उन सभी लोगो की मदद कर सकूँ जो इंटरनेट पर कुछ जानकारी लेने आते हैं।

Leave a Comment