मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेण्डरी एजुकेशन (MPBSE) 9वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम मध्य प्रदेश के विमर्श पोर्टल https://www.vimarsh.mp.gov.in/ पर जारी करता है। जो भी छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल में 9वीं में पंजीकृत हैं और सम्बंधित स्कूल में नौवीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए हैं। वो इस पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

अभी MPBSE ने नौवीं की 2023 का परीक्षा परिणाम पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। जैसे ही बोर्ड द्वारा पोर्टल पर परीक्षा परिणाम अपलोड कर दिया जायेगा आप इस पोर्टल पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के द्वारा अपना नौवीं का रिजल्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। आप इस आर्टिकल में दिए स्टेप को फॉलो करके भी किसी स्कूल के सभी छात्रों का MP Board 9th Result 2023 को देख सकते हैं।
MP Board 9th Result 2023 ऑनलाइन देखने का तरीका
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेण्डरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा MP Board 9th Result 2023 को लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट विमर्श पोर्टल पर जारी किया जाता है। इस पोर्टल पर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल के नौवीं और 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया जाता है। इसके साथ ही इस पोर्टल पर प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी अपलोड किया जाता है। आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना या किसी भी स्कूल का 9वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।
- स्टेप-1 सबसे पहले लोक शिक्षण संचालनालय की ऑफिसियल वेबसाइट (विमर्श पोर्टल) https://www.vimarsh.mp.gov.in/ को ओपन करें।
- स्टेप-2 अब आपको होमपेज पर “कक्षा 9वीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम” का लिंक दिखाई देगा, जिसपर आपको क्लिक करना है।
- स्टेप-3 अब आपकी स्क्रीन पर जो विंडो खुलकर आएगी उसमें अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम, स्कूल का नाम और अपनी कक्षा को सेलेक्ट करें।

- स्टेप-4 इसके बाद कैप्चा में दिए गए प्रश्न का उत्तर लिखकर Show के बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टेप-5 अब आपकी स्क्रीन पर आपका MP Board 9th Result 2023 दिखाई देने लगेगा जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड 9वीं का रिजल्ट देखने हेतु डायरेक्ट लिंक
अभी बोर्ड द्वारा नौवीं का वार्षिक परीक्षा का परिणाम विमर्श पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। जैसे मध्य प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट विमर्श पोर्टल पर नौवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा तुरंत ही इस लिंक को एक्टिवेट कर दिया जायेगा। जिसके बाद छात्र नीचे दिए गए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऑफिसियल वेबसाइट | CLICK HERE |
Jharkhand Postal Circle Homepage | CLICK HERE |