बिहार अपना खाता: Check बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या, Land Records

Photo of author

Reported by Shiv Nagar

Published on

JOIN US ON TELEGRAM Join Now
JOIN US ON WHATSAPP Join Now

Bihar Apna Khata: आज के डिजिटल जमाने में केंद्र एवं राज्य सरकार अपने नागरिकों को सभी कागजी कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही पूरा करने की सुविधा प्रदान कर रही है, ऐसी ही एक सुविधा के माध्यम से देश के लगभग सभी राज्य सरकारों की तरह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार अपना खाता वेबपोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से बिहार के नागरिक अपनी भूमि से संबंधित सभी जानकारी जैसे अपना भूलेख नकशा, जमाबंदी, खसरा संख्या, भूमि लैंड रिकार्ड्स, खाता से जुडी जानकारी आदि पोर्टल पर एक ही जगह प्राप्त कर सकेंगे। इससे नागरिकों को बार-बार सरकारी विभाग के चक्कर काटने की समस्या से राहत मिल सकेगी और वह पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर पंजीकरण के माध्यम से अपने भूमि संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और Bihar Apna Khata पोर्टल पर अपनी भूमि की सम्पूर्ण जानकारी देखना चाहते हैं तो बिहार अपना खाता पोर्टल क्या है ? पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को क्या लाभ प्राप्त होगा, पोर्टल पर किस तरह भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या की जानकारी देख सकेंगे, इसकी पूरी जानकारी आपको हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

Table of Contents

बिहार अपना खाता क्या है?

बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन एक ही जगह अपनी भूमि संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देने के उद्देश्य से बिहार अपना खाता पोर्टल की शुरुआत की गई है, इस पोर्टल को नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की मदद से बनाया गया है। Bihar Apna Khata या लैंड रिकॉर्ड बिहार भूलेख पर भूमि की सभी जानकारी लिखित रूप में दर्ज की गई हैं, जिसमे नागरिक नकशा, जमाबंदी, भूमि लैंड रिकार्ड्स, खाता और खसरा संख्या आदि की जानकारी घर बैठे ही देख सकेंगे। इससे जहाँ पहले नागरिकों को अपनी भूमि से संबंधित जानकारी के लिए बार-बार तहसील या अन्य सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर काटने पड़ते थे, वहीं अब वह कुछ ही मिनट में अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर घर बैठे भूमि से संबंधित सभी सूचना आसानी से देख सकेंगे, इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत भी हो सकेगी।

आर्टिकल का नामBihar Apna Khata
राज्यबिहार
संबंधित विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
आवेदन माध्यमऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यभूमि से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल
पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करना
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://biharbhumi.bihar.gov.in/
http://land.bihar.gov.in/

बिहार अपना खाता का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा बिहार अपना खाता पोर्टल को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के लिए भूमि संबंधित जानकारी को आसानी से प्राप्त करने की सुविधा देना है, क्योंकि कई बार सरकारी योजनाओं या किसी अन्य कार्य के लिए भूमि से संबंधित दस्तावेजों की आवश्यकता पढ़ जाती है। ऐसे में भूमि के दस्तावेजों को लेने के लिए व्यक्ति को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिसके बाद ही कई बार कागजी दस्तावेजों की जानकारी नहीं मिल पाने की वजह से काम पूरे नहीं हो पाते, इस समस्या से सभी नागरिकों को निजात दिलाने और उन्हें एक ही जगह डिजिटल माध्यम से भूमि से संबंधित दस्तावेजों जैसे जमाबंदी, खसरा संख्या, लैंड रिकार्ड्स की जानकारी प्रदान करने की सुविधा सरकार बिहार अपना खाता पोर्टल के माध्यम से प्रदान करती है। इस सुविधा से नागरिक घर बैठे आसानी से अपनी भूमि से जुड़े सभी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उनके समय की बचत हो सकेगी। इसके साथ ही उन्हें कार्यालय जाने की समस्या का भी सामना नहीं करना होगा।

Also Read: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Bihar Apna Khata पोर्टल के लाभ

बिहार अपना खता पोर्टल के तहत नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रक्रार है।

  • बिहार अपना खाता पोर्टल की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देने के लिए की गई है।
  • इस पोर्टल पर नागरिकों को भूलेख, भू-नक्शा, भूमि की जाँच, अपना खाता देखें, बिहार जमाबंदी नकल आदि की जांच करने की सुविधा आसानी से घर बैठे एक ही जगह प्राप्त हो जाएगी।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत बिहार के जिन भी नागरिकों के पास स्वयं की भूमि है वह अपनी भूमि का विवरण इसके जरिए देख सकेंगे।
  • बिहार अपना खाता पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को भूमि की जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय जाने की समस्या नहीं होगी।
  • नागरिक घर बैठे अपने समय की बचत कर सकेंगे और कुछ ही मिनटों में अपनी भूमि संबंधित ब्यौरा अपना खाता पोर्टल पर देख सकेंगे।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि की जानकारी उपलब्ध होने से राज्य में होने वाले अवैध अतिक्रमण को रोका जा सकेगा।
  • इसके साथ ही भूमि को लेकर होने वाले झगड़ों को खत्म किया जा सकेगा।
  • बिहार अपना खाता पोर्टल पर नागरिकों अपने खसरा नंबर और जमा नंबर को दर्ज करके अपनी भूमि का नक्शा आसानी से देख सकेंगे।
  • पोर्टल पर सभी जानकारी दर्ज होने से सरकारी विभागों में कागजी दस्तावेजों को संभालने की समस्या और काम का दबाव काफी कम हो सकेगा और नागरिक खुद से अपने दस्तावेजों की जांच कर सकेंगे।

Bihar Apna Khata जमाबंदी, खसरा संख्या, लैंड रिकार्ड्स ऐसे देखें

जो नागरिक बिहार अपना खाता पोर्टल पर अपनी जमाबंदी, खसरा संख्या, लैंड रिकार्ड्स से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

  • इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको डैशबोर्ड में अपना खाता देखें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा। bihar bhulekh online registration
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर बिहार का नक्शा खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको अपने जिले का चयन करना होगा, जो कुछ इस प्रकार है। bihar bhulekh district
  • जिले का चयन करने के बाद आपको अपने Zone का चयन करना होगा, जिसके बाद अंचल के अंदर की सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। select zone
  • इसके बाद अगले पेज में आपको खाता खोजें के लिए कई ऑप्शन जैसे-
    • मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखों
    • मौजा के समस्त खातों को खसरा संख्या के अनुसार देखें
    • खाता संख्या से देखें
    • खसरा संख्या से देखें
    • खाताधारी के नाम से देखें bihar bhulekh online apply
  • यहाँ दिए गए विकल्पों में से आपको किसी एक विकल्प का चयन करना होगा, उद्धरण के लिए आप मौजा को समस्त खातों को नमानुसार देखना चाहते हैं तो आपको मौजा के नाम का चयन करना होगा। bihar bhulekh jamabandi check
  • इसके बाद आपको नीचे खाता खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके सामने कुल खातों की संख्या में रैयतधारी का नाम, पति/पिता का नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या और आधिकारिक अभिलेख आदि जानकी खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप आधिकारिक वेबसाइट देखने के लिए देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूमि संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी यहाँ आप खसरा संख्या देख सकते हैं।
  • इस तरह आप पोर्टल पर जमाबंदी, खसरा संख्या, लैंड रिकार्ड्स देख सकेंगे।

भूमि जमाबंदी रजिस्ट्रशन डिटेल देखने की प्रक्रिया

आवेदक जमाबंदी पंजी खेसरा वार विवरण देखने के लिए यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी खेसरा वार विवरण पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नए पेज में पूछी गई सभी जानकारी जैसे जिला, अंचल नाम, हल्का नाम, मैजा नाम, खाता नंबर, खसरा नंबर आदि भरकर रजिस्टर 2 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद भूमि से जुडी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ आप भूमि जमाबंदी रजिस्ट्रेशन डिटेल देख सकेंगे।

जमाबंदी पंजी ऑनलाइन कैसे देखें

बिहार अपना खाता पोर्टल पर जमाबंदी पंजी ऑनलाइन देखने के लिए उम्मीदवार यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • जमाबंदी पंजी देखने के लिए सबसे पहले आपको Bihar Apna Khata पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखें का विकल्प मिलेगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा। jamabandi panji check
  • यहां आपको अपने जिला और अंचल का चयन करके Proceed के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ड्राप लिस्ट में हल्का और मौजा का चयन करके पूछी गई सभी जानकारी दर्ज भरनी होगी।
  • अब दिए गए कैप्चा कोड को भरकर नीचे Search के बटन पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर जमाबंदी पंजी खसरा वार संबधित पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आप घर बैठे ही जमाबंदी पंजी की जानकारी देख सकेंगे।

Bihar भू-नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

अपनी जमीन का नक्शा या Bhu-Map ऑनलाइन चेक करने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आप बिहार अपना खाता पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे अपना जिला, डिवीजन, सर्किल और मौजा का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक मैप खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपना खसरा नंबर का चयन करना होगा, जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्लाट इनफार्मेशन की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ मैप रिपोर्ट के लिए प्लाट इन्फो के नीचे Map Info के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने आपके प्लाट का मैप पीडीएफ फॉर्मेट में खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको ऊपर दिए गए सेव के आइकॉन पर क्लिक करके इस मैप को सेव कर लेना होगा।
  • इस तरह आप अपना भू-नक्शा ऑनलाइन देख सकेंगे।

Also Check: निपुण भारत योजना से मिलने वाले लाभ

दाखिल खारिज/एल.पी.सी हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

पोर्टल पर दाखिल खारिज/एल.पी.सी हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह इसकी प्रक्रिया यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • दाखिल खारिज/एल.पी.सी हेतु ऑनलाइन आवेदन हेतु सबसे पहले आप बिहार अपना खाता पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको पूछी डैशबोर्ड में ऑनलाइन दाखिल खारिज/एल.पी.सी हेतु आवेदन का लिंक दिखेगा,इस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद नए पेज में आपको Registration का ऑप्शन मिलेगा, आपको उस पर क्लिक करना होगा। Bihar LPC online apply
  • अब अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • जैसे उपयोगकर्ता/यूजर का पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद एड्रेस डिटेल की सभी जानकारी जैसे उपयोकर्ता/यूजर का पता, शहर/गाँव, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और पिन कोड और उसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • अब आखिर में आपको नीचे Register Now के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको लॉगिन डिटेल भरकर लॉगिन करना होगा।
  • जिसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे और इस तरह आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

LPC की आवेदन स्थिति ऑनलाइन ऐसे करें चेक

नागरिक पोर्टल पर एलपीसी आवेदन की स्थिति भी चेक कर सकेंगे, इसके लिए आपको यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • LPC की आवेदन स्थिति जानने के लिए सबस पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको LPC आवेदन स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने बिहार राज्य का नक्शा खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको अपने जिला का चयन करना होगा, इसके बाद जिले का नक्शा खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको अंचल का चयन करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर LPC Application Status Form खुलकर आ जाएगा। bihar LPC application status check
  • यहां आपको फॉर्म में अपने जिला, अंचल और वर्ष सत्र का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको कई विकल्प जैसे All, All Rejected Cases, Data Wise, All Pending, All Disposed Off दिखाई देंगे।
  • यहाँ उद्धरण के लिए मान लेते हैं की आप All का चयन करते हैं, यहां All का चयन करने के बाद आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट खुलेगी, जिसमे आपको अपने नाम के आगे दिए गए View के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर LPC की आवेदन स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आप एलपीसी आवेदन स्थिति की जाँच कर सकेंगे।

दाखिल खारिज आवेदन स्थिति कैसे देखें?

जिन नागरिकों ने दाखिल खारिज हेतु आवेदन किया है, वह इसके आवेदन की स्थिति यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे, इसके लिए आप यहाँ नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको दाखिल खारिज आवेदन स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Dakhil kharij application status check
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मैप खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • अब अगले पेज में आपके द्वारा चयनित किए गए जिले का मैप खुलकर आ जाएगा, यहाँ आप प्रखंड का चयन करें।
  • इसके बाद बाद आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरकर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर दाखिल खारिज की आवेदन स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आप अपने दाखिल खारिज की आवेदन स्थिति की जांच कर सकेंगे।

लैंड ट्रिब्यूनल टोकन स्टेटस ऐसे करें चेक

टोकन स्टेटस चेक करने के लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको बिहार लैंड ट्रिब्यूनल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में टोकन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर दें। Token status check
  • अब नए पेज पर टोकन नंबर को दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद टोकन स्टेटस की पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

भूमि न्यायाधिकरण हेतु केस स्टेटस ऐसे चेक करें

  • भूमि न्यायाधिकरण हेतु केस स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको बिहार लैंड ट्रिब्यूनल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में केस स्टेटस के विकल्प पर क्लिक कर दें। Case status check
  • अब अगले पेज में आपको नेचर ऑफ केस, केस नंबर और साल दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरकर View Details के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर केस स्टेटस से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।

ऑर्डर्स एंड जजमेंट जानने की प्रक्रिया

  • ऑर्डर्स एंड जजमेंट जानने लिए आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको बिहार लैंड ट्रिब्यूनल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में ऑर्डर्स एंड जजमेंट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब नए पेज में व्यू टाइप, नेचर ऑफ केस, केस नंबर और साल दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरकर View Details के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद ऑर्डर्स एंड जजमेंट से संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करें ?

बिहार भूलेख से संबंधित किसी तरह की समस्या होने पर आप इसकी शिकायत भी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं, इसके लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको आपको पब्लिक ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको नया परिवाद दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके और जेनरेट OTP पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बिहार भूलेख मोबाइल ऐप ऐसे करें डाउनलोड

बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को भूमि संबंधित विवरण देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए पोर्टल के साथ-साथ बिहार भूलेख मोबाइल ऐप भी जारी किया है, इस ऐप के माध्यम से नागरिक अपने भूमि की जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर ऐप को डाउनलोड करके भी देख सकेंगे, इसके लिए उन्हें केवल इस मोबाइल ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा, जिसकी प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • भूलेख ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब सर्च के बॉक्स में Bihar Bhulekh टाइप करके सर्च करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर मोबाइल ऐप खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ नीचे Install के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपके डिवाइस में मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
  • यहाँ से आप मोबाइल ऐप पर लॉगिन कर भूमि संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar Apna Khata से जुड़े प्रश्न/उत्तर

लैंड रिकॉर्ड पोर्टल से संबंधित किसी तरह की जानकारी या समस्या होने पर कहा संपर्क करें?

लैंड रिकॉर्ड पोर्टल, बिहा से संबंधित किसी तरह की जानकारी या समस्या होने पर आवेदक इसके हेल्पलाइन नंबर: 1800-345-6215 पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार भूलेख मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

बिहार भूलेख मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर में इसे सर्च करके इनस्टॉल करने के बाद अपनी भूमि संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About the author

Shiv Nagar

Leave a Comment